- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में स्कूल वैन और पिकअप में टक्कर: 6 बच्चे घायल, मौके पर अफरातफरी मची
रीवा में स्कूल वैन और पिकअप में टक्कर: 6 बच्चे घायल, मौके पर अफरातफरी मची
Rewa, mp
रीवा जिले के मंनगवा थाना क्षेत्र के मढ़ी गांव में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक स्कूल वैन और लोडिंग पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में 6 स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
टक्कर के बाद मचा हड़कंप
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल वैन बच्चों को लेकर जा रही थी तभी सामने से आ रही लोड वैन से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ स्थानीय लोग, जो वैन में रखे मुर्गे उठाकर भागने लगे, उन्हें देखकर रीवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
पुलिस ने संभाली स्थिति
मंनगवा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए