तेजस्वी का सियासी मास्टरस्ट्रोक: तेज प्रताप की साली करिश्मा राय को टिकट देकर बदला परसा का खेल

Bihar Elections

On

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में लालू परिवार की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव की चचेरी साली डॉ. करिश्मा राय को परसा सीट से टिकट देकर सियासी चाल चली है

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लालू यादव के परिवार में सियासी उथल-पुथल साफ नजर आ रही है। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच लंबे समय से चल रही तकरार अब राजनीतिक मोड़ ले चुकी है। आरजेडी ने तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन डॉ. करिश्मा राय को सारण जिले की परसा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

यह फैसला कई स्तरों पर रणनीतिक माना जा रहा है। एक ओर जहां करिश्मा राय को टिकट देकर तेजस्वी ने चंद्रिका राय की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, वहीं उन्होंने तेज प्रताप यादव को भी अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दिया है कि निजी रिश्तों से ऊपर अब पार्टी की राजनीति और रणनीति चलेगी।

करिश्मा राय, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं, पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पहले ही आरजेडी में शामिल होकर तेज प्रताप को "सबसे प्यारा नेता" बताया था। वहीं चंद्रिका राय, जो 2020 में जेडीयू में शामिल हो चुके थे, को इस बार उनकी पार्टी ने परसा से टिकट नहीं दिया है। अब इस सीट से जेडीयू ने छोटेलाल राय को मैदान में उतारा है, जो पिछली बार चंद्रिका राय को हरा चुके हैं।

जातीय समीकरणों की बात करें तो परसा सीट पर यादव, मुस्लिम, कुशवाहा और दलित मतदाताओं की संख्या अधिक है। आरजेडी की पारंपरिक पकड़ यादव-मुस्लिम वोटबैंक पर रही है, जिससे करिश्मा राय को सीधा फायदा मिल सकता है।

तेजस्वी यादव के इस फैसले को राजनीतिक 'मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ पारिवारिक विरोधियों को साधा गया, बल्कि पार्टी के परंपरागत वोटबैंक को भी मजबूत किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By Nitin Trivedi

तेजस्वी का सियासी मास्टरस्ट्रोक: तेज प्रताप की साली करिश्मा राय को टिकट देकर बदला परसा का खेल

Bihar Elections

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लालू यादव के परिवार में सियासी उथल-पुथल साफ नजर आ रही है। तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच लंबे समय से चल रही तकरार अब राजनीतिक मोड़ ले चुकी है। आरजेडी ने तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन डॉ. करिश्मा राय को सारण जिले की परसा विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

यह फैसला कई स्तरों पर रणनीतिक माना जा रहा है। एक ओर जहां करिश्मा राय को टिकट देकर तेजस्वी ने चंद्रिका राय की उम्मीदों पर पानी फेर दिया, वहीं उन्होंने तेज प्रताप यादव को भी अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दिया है कि निजी रिश्तों से ऊपर अब पार्टी की राजनीति और रणनीति चलेगी।

करिश्मा राय, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं, पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। उन्होंने पहले ही आरजेडी में शामिल होकर तेज प्रताप को "सबसे प्यारा नेता" बताया था। वहीं चंद्रिका राय, जो 2020 में जेडीयू में शामिल हो चुके थे, को इस बार उनकी पार्टी ने परसा से टिकट नहीं दिया है। अब इस सीट से जेडीयू ने छोटेलाल राय को मैदान में उतारा है, जो पिछली बार चंद्रिका राय को हरा चुके हैं।

जातीय समीकरणों की बात करें तो परसा सीट पर यादव, मुस्लिम, कुशवाहा और दलित मतदाताओं की संख्या अधिक है। आरजेडी की पारंपरिक पकड़ यादव-मुस्लिम वोटबैंक पर रही है, जिससे करिश्मा राय को सीधा फायदा मिल सकता है।

तेजस्वी यादव के इस फैसले को राजनीतिक 'मास्टरस्ट्रोक' माना जा रहा है, जिससे न सिर्फ पारिवारिक विरोधियों को साधा गया, बल्कि पार्टी के परंपरागत वोटबैंक को भी मजबूत किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/tejashwis-political-masterstroke-changed-the-game-of-fortune-by-giving/article-35773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.