गरियाबंद में हाथी प्रभावित गांवों के ग्रामीणों का प्रदर्शन, फसल मुआवजे और सुरक्षा की मांग

Gariyaband,C.G

गरियाबंद के मैनपुर में हाथी प्रभावित 30 गांवों के करीब 2,000 ग्रामीणों, किसानों और जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने फसल नुकसान के उचित मुआवजे, क्षेत्र को हाथी मुक्त करने और अन्य 10 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

 ग्रामीणों की मुख्य मांग फसल क्षतिपूर्ति राशि को वर्तमान ₹9,000 प्रति एकड़ से बढ़ाकर ₹75,000 प्रति एकड़ करने की है। इसके अलावा, जनहानि की स्थिति में ₹50 लाख का मुआवजा देने की भी मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 15 दिन बाद प्रभावित गांवों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।

मैनपुर के दुर्गा मंच के सामने एकत्रित होकर, महिला और पुरुष प्रदर्शनकारी रैली के रूप में वन कार्यालय की ओर बढ़े। प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस ने उन्हें रोका और हल्की झड़प हुई। स्थिति को देखते हुए, उपनिदेशक वरुण जैन सहित वन विभाग के अधिकारी परिसर के बाहर आए और ग्रामीणों से बातचीत की।

वरुण जैन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि हाथी प्रभावित इलाकों में सुरक्षा उपाय, हाथियों के विचरण के लिए पर्याप्त इंतजाम, रोजगार सृजन, हाथी ऐप, 24 घंटे काम करने वाले ट्रैकर्स और हाथी मित्रों के प्रयास लागू किए जाएंगे। इसके बावजूद, प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और 15 दिन बाद गांव-गांव में विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दोहराई।

जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम ने बताया कि विभाग वर्तमान में फसल नुकसान के लिए ₹9,000 प्रति एकड़ दे रहा है, जबकि उनका प्रस्तावित मुआवजा ₹75,000 प्रति एकड़ है। इसके अलावा, मकान टूटने और जनहानि के मुआवजे के लिए भी लंबित मांगें हैं। प्रदर्शनकारियों ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अफसरों को सौंपा, लेकिन फिलहाल केवल कोरा आश्वासन ही मिला है।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/demonstration-of-villagers-of-elephant-affected-villages-in-gariaband-demanding/article-35800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.