छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: राजगढ़ में कांग्रेस का धरना, प्रशासन ने टेंट हटाया

Chhindwara, MP

छिंदवाड़ा में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर राजगढ़ जिला चिकित्सालय परिसर में कांग्रेस ने मौन धरना दिया।

 जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह महात्मा गांधी की तस्वीर लिए धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह धरना मासूम बच्चों की आत्मा की शांति और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए है।

धरने की शुरुआत में कांग्रेस ने अस्पताल परिसर में टेंट लगाया था, जिसे प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए हटवा दिया। इसके बाद प्रियव्रत सिंह और अन्य पदाधिकारी खुले आसमान के नीचे बैठकर धरने पर बने रहे।

मौके पर एसडीएम निधि भारद्वाज और थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पहुंचे और कांग्रेस नेताओं को धरना रद्द करने का आग्रह किया। हालांकि, नेताओं ने अपनी जगह छोड़ने से इनकार किया। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि वे बाहर बैठने को तैयार हैं, बशर्ते भविष्य में किसी भी पार्टी को अस्पताल परिसर में धरना या माइक इस्तेमाल की अनुमति न दी जाए।

भाजपा की आपत्ति

धरने की जानकारी मिलते ही भाजपा पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए। भाजपा महामंत्री देवीसिंह सोंधिया और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर धरने पर आपत्ति जताई और प्रशासन से मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके बाद प्रशासन ने टेंट हटाया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ही कंपनी के कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत हुई थी। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिरप बनाने वाली कंपनी से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने लगातार इस दवा को बच्चों को लिखते रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: राजगढ़ में कांग्रेस का धरना, प्रशासन ने टेंट हटाया

Chhindwara, MP

 जिलाध्यक्ष प्रियव्रत सिंह महात्मा गांधी की तस्वीर लिए धरने में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह धरना मासूम बच्चों की आत्मा की शांति और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए है।

धरने की शुरुआत में कांग्रेस ने अस्पताल परिसर में टेंट लगाया था, जिसे प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन बताते हुए हटवा दिया। इसके बाद प्रियव्रत सिंह और अन्य पदाधिकारी खुले आसमान के नीचे बैठकर धरने पर बने रहे।

मौके पर एसडीएम निधि भारद्वाज और थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पहुंचे और कांग्रेस नेताओं को धरना रद्द करने का आग्रह किया। हालांकि, नेताओं ने अपनी जगह छोड़ने से इनकार किया। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि वे बाहर बैठने को तैयार हैं, बशर्ते भविष्य में किसी भी पार्टी को अस्पताल परिसर में धरना या माइक इस्तेमाल की अनुमति न दी जाए।

भाजपा की आपत्ति

धरने की जानकारी मिलते ही भाजपा पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए। भाजपा महामंत्री देवीसिंह सोंधिया और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर धरने पर आपत्ति जताई और प्रशासन से मरीजों की सुविधा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इसके बाद प्रशासन ने टेंट हटाया।

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक ही कंपनी के कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत हुई थी। सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सिरप बनाने वाली कंपनी से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन चिकित्सकों पर भी कार्रवाई की जा रही है, जिन्होंने लगातार इस दवा को बच्चों को लिखते रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/chhindwara-cough-syrup-scandal-congress-protest-in-rajgarh-administration-removed/article-35776

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.