निवाड़ी: छात्र साहिल की मौत पर एबीवीपी का प्रदर्शन, फादर संतोष के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग

Niwari, MP

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर कस्बे में गुरुवार दोपहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने छात्र साहिल यादव को न्याय दिलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

 सैकड़ों कार्यकर्ता 'साहिल को न्याय दो' के नारे लगाते हुए अंबेडकर चौराहे से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली।

मामला अल्फोंसा स्कूल से जुड़ा

यह घटना पृथ्वीपुर स्थित ईसाई मिशनरी संचालित अल्फोंसा विद्यालय से संबंधित है। कक्षा 10 के छात्र साहिल यादव ने कुछ दिन पहले स्कूल परिसर में एक छोटा पटाखा फोड़ा, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने उसे 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, जब साहिल अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंचा और फादर संतोष ए के से माफी मांगने का प्रयास किया, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इस मानसिक दबाव और प्रताड़ना से व्यथित होकर साहिल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

एबीवीपी का विरोध और ज्ञापन

एबीवीपी ने इस घटना को छात्र उत्पीड़न और विद्यालय प्रबंधन की असंवेदनशीलता बताते हुए प्रदर्शन किया। दोपहर 1 बजे अंबेडकर चौराहे पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने नगर मंत्री राजेश दांगी के नेतृत्व में रैली निकाली। रैली में कार्यकर्ताओं ने 'साहिल को न्याय दो' और 'फादर संतोष को गिरफ्तार करो' जैसे नारे लगाए।

एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एबीवीपी ने ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई कि:

  • अल्फोंसा विद्यालय की मान्यता तत्काल रद्द की जाए

  • फादर संतोष ए के के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए

  • विद्यालय प्रबंधन की संपूर्ण जांच कराई जाए

अल्टीमेटम और चेतावनी

एबीवीपी ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में फादर संतोष की गिरफ्तारी और स्कूल की मान्यता रद्द नहीं होती, तो विद्यार्थी परिषद अल्फोंसा स्कूल का घेराव करेगी और इसे प्रदेशव्यापी आंदोलन में बदल देगी। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/abvp-protest-on-the-death-of-niwari-student-sahil-demand/article-35784

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.