कटनी: ओवरलोड ट्रक की चपेट में सफाईकर्मी, मौत के बाद हंगामा

Katni, MP

कटनी के उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में गुरुवार सुबह एक ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे झाड़ू लगा रहे सफाईकर्मी को टक्कर मार दी।

  हादसे में सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों और मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

स्थानीय लोगों का गुस्सा

माधव नगर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि एसीसी फैक्टरी रोड पर भारी वाहनों का लगातार आवागमन रहता है, लेकिन सुरक्षित यातायात के लिए प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। उनका कहना था कि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

नगर निगम कर्मचारियों का विरोध

सफाईकर्मी की मौत के बाद नगर निगम के अन्य कर्मचारी भी नाराज हो गए और काम बंद कर दिया। मृतक के परिजनों ने नगर निगम से परिवार के लिए नौकरी और उचित आर्थिक सहायता की मांग की।

करीब एक घंटे तक चले धरना प्रदर्शन और सड़क जाम के बाद महापौर प्रीति सूरी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने शांत होकर धरना समाप्त किया और सफाईकर्मी काम पर लौट गए।

पुलिस की कार्रवाई

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में शामिल ट्रक (MH 49 BZ 0732) को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच करेगी कि ओवरलोड वाहन नो-एंट्री क्षेत्र में कैसे दाखिल हुआ और दुर्घटना किस तरह हुई।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/uproar-after-katni-sanitation-worker-dies-after-being-hit-by/article-35782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.