एनर्जी से भरपूर सुबह चाहिए? तो खाएं ये 5 देसी सुपरफूड नाश्ते में

Lifestyle

On

सुबह का नाश्ता पूरे दिन की सेहत की नींव होता है, लेकिन आज भी ज्यादातर लोग नाश्ते में चाय के साथ बिस्किट, नमकीन या ब्रेड जैसे कम पोषक और नुकसानदायक विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं।

ये चीजें सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण से वंचित रखती हैं, बल्कि एसिडिटी और थकान का कारण भी बनती हैं। ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और ऊर्जा से भरपूर करना चाहते हैं, तो देसी अनाजों से बने इन 5 नाश्तों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

1. जौ का दलिया – फाइबर और ठंडक का पावर पैक

गर्मी के दिनों में जौ का दलिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह ना सिर्फ जल्दी बनता है, बल्कि इसकी ठंडी तासीर शरीर को अंदर से राहत देती है। आप इसे दूध और गुड़ के साथ मीठा बना सकते हैं या फिर मूंग दाल और मूंगफली के साथ नमकीन अंदाज में भी। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

2. ओट्स – सुपरफूड से भरपूर ऊर्जा

जई से बना ओट्स प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B1 जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह वजन नियंत्रण, दिल की सेहत और ऊर्जा के लिए बेहद लाभकारी है। दूध, ड्राई फ्रूट्स या सब्जियों के साथ इसे स्वादिष्ट और हेल्दी बनाया जा सकता है।

3. सूजी का उपमा या पैनकेक – झटपट बनने वाला हेल्दी नाश्ता

सूजी यानी रवा से बना उपमा या पैनकेक केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है। इसमें आप गाजर, मटर, प्याज जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।

4. मल्टीग्रेन आटे का चीला – प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत

मूंग दाल, बेसन, सूजी और मकई के आटे को मिलाकर तैयार किया गया मल्टीग्रेन चीला आपके नाश्ते को सुपर हेल्दी बना सकता है। इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर जैसी सब्जियां मिलाकर इसके पोषण मूल्य को और भी बढ़ाया जा सकता है। यह विकल्प खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत उपयुक्त है।

5. थेपला – स्वाद और सेहत का समुचित मेल

गुजराती व्यंजन थेपला स्वाद और सेहत दोनों में ही बेहतरीन है। मल्टीग्रेन आटे से बना थेपला, जिसमें कसूरी मेथी, दही और देसी घी का प्रयोग किया जाए, वह ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पाचन में भी मदद करता है। यह यात्रा के लिए भी एक अच्छा स्नैक है।

क्यों जरूरी है हेल्दी ब्रेकफास्ट?

रातभर उपवास के बाद सुबह का पहला भोजन शरीर को ऊर्जा देने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करता है। हेल्दी नाश्ता केवल थकान और चिड़चिड़ापन दूर करता है, बल्कि यह मधुमेह, मोटापा और हृदय रोगों से बचाने में भी सहायक होता है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By Nitin Trivedi

एनर्जी से भरपूर सुबह चाहिए? तो खाएं ये 5 देसी सुपरफूड नाश्ते में

Lifestyle

ये चीजें सिर्फ शरीर को जरूरी पोषण से वंचित रखती हैं, बल्कि एसिडिटी और थकान का कारण भी बनती हैं। ऐसे में अगर आप दिन की शुरुआत हेल्दी और ऊर्जा से भरपूर करना चाहते हैं, तो देसी अनाजों से बने इन 5 नाश्तों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

1. जौ का दलिया – फाइबर और ठंडक का पावर पैक

गर्मी के दिनों में जौ का दलिया एक बेहतरीन विकल्प है। यह ना सिर्फ जल्दी बनता है, बल्कि इसकी ठंडी तासीर शरीर को अंदर से राहत देती है। आप इसे दूध और गुड़ के साथ मीठा बना सकते हैं या फिर मूंग दाल और मूंगफली के साथ नमकीन अंदाज में भी। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

2. ओट्स – सुपरफूड से भरपूर ऊर्जा

जई से बना ओट्स प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और विटामिन B1 जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह वजन नियंत्रण, दिल की सेहत और ऊर्जा के लिए बेहद लाभकारी है। दूध, ड्राई फ्रूट्स या सब्जियों के साथ इसे स्वादिष्ट और हेल्दी बनाया जा सकता है।

3. सूजी का उपमा या पैनकेक – झटपट बनने वाला हेल्दी नाश्ता

सूजी यानी रवा से बना उपमा या पैनकेक केवल पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, बल्कि इसमें फैट की मात्रा भी कम होती है। इसमें आप गाजर, मटर, प्याज जैसी सब्जियां मिलाकर इसे और ज्यादा पौष्टिक बना सकते हैं।

4. मल्टीग्रेन आटे का चीला – प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत

मूंग दाल, बेसन, सूजी और मकई के आटे को मिलाकर तैयार किया गया मल्टीग्रेन चीला आपके नाश्ते को सुपर हेल्दी बना सकता है। इसमें टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर जैसी सब्जियां मिलाकर इसके पोषण मूल्य को और भी बढ़ाया जा सकता है। यह विकल्प खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए बहुत उपयुक्त है।

5. थेपला – स्वाद और सेहत का समुचित मेल

गुजराती व्यंजन थेपला स्वाद और सेहत दोनों में ही बेहतरीन है। मल्टीग्रेन आटे से बना थेपला, जिसमें कसूरी मेथी, दही और देसी घी का प्रयोग किया जाए, वह ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पाचन में भी मदद करता है। यह यात्रा के लिए भी एक अच्छा स्नैक है।

क्यों जरूरी है हेल्दी ब्रेकफास्ट?

रातभर उपवास के बाद सुबह का पहला भोजन शरीर को ऊर्जा देने के साथ मेटाबॉलिज्म को भी सक्रिय करता है। हेल्दी नाश्ता केवल थकान और चिड़चिड़ापन दूर करता है, बल्कि यह मधुमेह, मोटापा और हृदय रोगों से बचाने में भी सहायक होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/11-year-old-child-dies-while-practicing-malkhamb/article-20853

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.