भोपाल में कृषि और जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मंत्री सारंग बोले– अब निर्णायक कार्रवाई का समय है

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित “क्षेत्रीय नीति संवाद: जलवायु परिवर्तन और इसका कृषि पर प्रभाव” विषयक सम्मेलन में राज्य के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तेजी से बदलते जलवायु परिदृश्य को भारतीय कृषि के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया। उन्होंने कहा, “जलवायु परिवर्तन की चुनौतियाँ अब दूर की नहीं रहीं — यह हमारे दरवाज़े पर है और हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी होगी।”

यह सम्मेलन Sustainability Matters द्वारा IndiAgri और Solidaridad के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों, नीति विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और किसानों ने एक मंच पर आकर विचार साझा किए। मुख्य उद्देश्य था – भारत के लिए एक व्यावहारिक, टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील कृषि मॉडल तैयार करना।

 सारंग ने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के संवादों को पूर्ण समर्थन देगी, ताकि जमीनी स्तर पर लागू किए जा सकने वाले समाधान सामने सकें। उन्होंने जोड़ते हुए कहा, “नीति निर्माण के लिए ऐसे विचार-मंथन बेहद जरूरी हैं, तभी हम भविष्य के लिए प्रभावी रणनीतियाँ बना सकते हैं।”

नवाचार, नीति और परंपरा का संगम जरूरी

Solidaridad के जनरल मैनेजर डॉ. सुरेश मोटवानी ने अपने संबोधन में कहा, “वास्तविक जलवायु लचीलापन खेत के स्तर से शुरू होता है, लेकिन इसके लिए नवाचार, प्रशिक्षण और समेकित नीतिगत समर्थन अनिवार्य है।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कृषि अब केवल उत्पादन नहीं, बल्कि आजीविका, पारिस्थितिकी और खाद्य सुरक्षा का स्तंभ बन चुकी है।

विशेषज्ञों ने जल-गहन खेती के स्थान पर सूक्ष्म सिंचाई (micro-irrigation), वॉटरशेड विकास और विकेंद्रीकृत जल प्रबंधन जैसे उपायों को अपनाने की आवश्यकता जताई। साथ ही यह भी कहा गया कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही किसानों को जलवायु संकट के खिलाफ सशक्त बनाया जा सकता है।

नीति संवाद से कार्रवाई की दिशा में कदम

GreyMatters Communications और Sustainability Matters के कार्यकारी निदेशक डॉ. नवनीत आनंद ने कहा, “अब हमें केवल जलवायु चिंता नहीं, बल्कि जलवायु कार्रवाई की दिशा में बढ़ना होगा। मध्यप्रदेश जैसे राज्य, जहाँ नवाचार को अपनाने की तत्परता है, पूरे देश के लिए मिसाल बन सकते हैं।”

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, भोपाल के जलवायु परिवर्तन अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. भास्कर सिन्हा ने यह सुझाव दिया कि नीति निर्माण में विधायकों की भूमिका बढ़ाई जाए और केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं की निगरानी के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया जाए।

सम्मेलन में प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर Sustainability Awards 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें कृषि क्षेत्र में नवाचार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने वाले अग्रणी प्रयासों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष आठ श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें प्रमुख विजेता रहे:

  • Soil Health ChampionNico Roozen Center of Excellence for Regenerative Agriculture और बिहार कृषि विभाग (संयुक्त रूप से)

  • Climate-Smart Agriculture एवं Water Conservationबिहार कृषि विभाग

  • AgTech Startup of the YearAgri Acres

  • Young Agripreneur Awardदिलीप धाकड़ (D-Malwa, मधुमक्खी पालन स्टार्टअप)

  • Community-Led Agriculture Sustainability AwardBharatkhand Consortium of Farmer Producer Company Ltd.

  • Progressive Farmer Recognitionशिवेंद्र सिंह राजपूत (ग्राम बधेर), संजना बामनिया (ग्राम धानखेड़ी, सीहोर) और प्रेम सिंह (ग्राम भीलखेड़ा, विदिशा)

PHOTO-2025-05-14-18-01-36

अगला पड़ाव – चंडीगढ़, पटना और गुवाहाटी

यह संवाद एक राष्ट्रीय श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका अगला आयोजन चंडीगढ़, पटना और गुवाहाटी में होगा। उद्देश्य है – क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप भारत की कृषि के लिए एक समावेशी और व्यावहारिक जलवायु कार्ययोजना तैयार करना।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में कृषि और जलवायु परिवर्तन पर मंथन, मंत्री सारंग बोले– अब निर्णायक कार्रवाई का समय है

BHOPAL, MP

यह सम्मेलन Sustainability Matters द्वारा IndiAgri और Solidaridad के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों, नीति विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और किसानों ने एक मंच पर आकर विचार साझा किए। मुख्य उद्देश्य था – भारत के लिए एक व्यावहारिक, टिकाऊ और जलवायु-संवेदनशील कृषि मॉडल तैयार करना।

 सारंग ने कहा कि राज्य सरकार इस तरह के संवादों को पूर्ण समर्थन देगी, ताकि जमीनी स्तर पर लागू किए जा सकने वाले समाधान सामने सकें। उन्होंने जोड़ते हुए कहा, “नीति निर्माण के लिए ऐसे विचार-मंथन बेहद जरूरी हैं, तभी हम भविष्य के लिए प्रभावी रणनीतियाँ बना सकते हैं।”

नवाचार, नीति और परंपरा का संगम जरूरी

Solidaridad के जनरल मैनेजर डॉ. सुरेश मोटवानी ने अपने संबोधन में कहा, “वास्तविक जलवायु लचीलापन खेत के स्तर से शुरू होता है, लेकिन इसके लिए नवाचार, प्रशिक्षण और समेकित नीतिगत समर्थन अनिवार्य है।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कृषि अब केवल उत्पादन नहीं, बल्कि आजीविका, पारिस्थितिकी और खाद्य सुरक्षा का स्तंभ बन चुकी है।

विशेषज्ञों ने जल-गहन खेती के स्थान पर सूक्ष्म सिंचाई (micro-irrigation), वॉटरशेड विकास और विकेंद्रीकृत जल प्रबंधन जैसे उपायों को अपनाने की आवश्यकता जताई। साथ ही यह भी कहा गया कि पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय से ही किसानों को जलवायु संकट के खिलाफ सशक्त बनाया जा सकता है।

नीति संवाद से कार्रवाई की दिशा में कदम

GreyMatters Communications और Sustainability Matters के कार्यकारी निदेशक डॉ. नवनीत आनंद ने कहा, “अब हमें केवल जलवायु चिंता नहीं, बल्कि जलवायु कार्रवाई की दिशा में बढ़ना होगा। मध्यप्रदेश जैसे राज्य, जहाँ नवाचार को अपनाने की तत्परता है, पूरे देश के लिए मिसाल बन सकते हैं।”

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, भोपाल के जलवायु परिवर्तन अध्ययन केंद्र के अध्यक्ष डॉ. भास्कर सिन्हा ने यह सुझाव दिया कि नीति निर्माण में विधायकों की भूमिका बढ़ाई जाए और केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं की निगरानी के लिए एक सशक्त ढांचा तैयार किया जाए।

सम्मेलन में प्रेरक सम्मान समारोह का आयोजन

कार्यक्रम के समापन पर Sustainability Awards 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें कृषि क्षेत्र में नवाचार और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देने वाले अग्रणी प्रयासों को सम्मानित किया गया।

इस वर्ष आठ श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें प्रमुख विजेता रहे:

  • Soil Health ChampionNico Roozen Center of Excellence for Regenerative Agriculture और बिहार कृषि विभाग (संयुक्त रूप से)

  • Climate-Smart Agriculture एवं Water Conservationबिहार कृषि विभाग

  • AgTech Startup of the YearAgri Acres

  • Young Agripreneur Awardदिलीप धाकड़ (D-Malwa, मधुमक्खी पालन स्टार्टअप)

  • Community-Led Agriculture Sustainability AwardBharatkhand Consortium of Farmer Producer Company Ltd.

  • Progressive Farmer Recognitionशिवेंद्र सिंह राजपूत (ग्राम बधेर), संजना बामनिया (ग्राम धानखेड़ी, सीहोर) और प्रेम सिंह (ग्राम भीलखेड़ा, विदिशा)

PHOTO-2025-05-14-18-01-36

अगला पड़ाव – चंडीगढ़, पटना और गुवाहाटी

यह संवाद एक राष्ट्रीय श्रृंखला का हिस्सा है, जिसका अगला आयोजन चंडीगढ़, पटना और गुवाहाटी में होगा। उद्देश्य है – क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप भारत की कृषि के लिए एक समावेशी और व्यावहारिक जलवायु कार्ययोजना तैयार करना।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/minister-sarang-emphasized-on-climate-sensitivity-in-bhopal-policy-dialogue/article-20903

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.