नवरात्रि 2025: आलू से बोर हो गए हैं तो लौकी से बनाएं ये टेस्टी व्रत स्पेशल डिशेज़

Lifestyle

शारदीय नवरात्रि का आज दूसरा दिन है और व्रती लोग सात्विक और हल्का खाना खाना पसंद करते हैं।

 ज्यादातर लोग आलू की डिश बनाते हैं, लेकिन अगर आप आलू से बोर हो गए हैं, तो लौकी आपके व्रत में नए फ्लेवर का विकल्प बन सकती है।

लौकी में विटामिन सी, फाइबर, मैग्नीशियम, मैंगनीज और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह हल्की सब्ज़ी होने के कारण गैस या भारीपन नहीं करती और पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है।

लौकी से बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज़

1. लौकी का रायता
लौकी को धोकर कद्दूकस करें और हल्का उबाल लें। दही को फेंटकर इसमें लौकी मिलाएं। ऊपर से सेंधा नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालकर सर्व करें।

2. लौकी की बर्फी
कद्दूकस लौकी को हल्का उबालकर पानी निकाल लें। घी में लौकी को सुनहरा होने तक भूनें, फिर मावा और चीनी डालकर मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं। ऊपर से मेवे डालें और मिश्रण को ठंडा कर बर्फी के आकार में काट लें।

3. लौकी की खीर
कद्दूकस लौकी को हल्का निचोड़ें। दूध में घी डालकर लौकी पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो चीनी डालें और ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर एक मिनट पकाएं।

4. लौकी की सब्ज़ी
कड़ाही में घी गर्म करें। जीरा और हरी मिर्च डालें, फिर टमाटर, सेंधा नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का पकाएं। इसमें लौकी डालें और थोड़ी देर पकाएं। जरूरत पड़ने पर पानी डालें।

स्वास्थ्य और सात्विक लाभ

लौकी में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखती है। कम तेल और मसाले में बनाई गई डिशेज़ नवरात्रि के लिए स्वास्थ्यवर्धक विकल्प हैं और वजन नियंत्रित रखने में मदद करती हैं।

.............................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/navratri-is-bored-with-2025-potatoes-then-make-this-tasty/article-33905

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.