एपस्टीन सेक्स स्कैंडल: 68 नई तस्वीरें जारी, बिल गेट्स और सर्गेई ब्रिन सहित कई चर्चित चेहरे सामने आए

अंतराष्ट्रीय

On

अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी ने देर रात तस्वीरें सार्वजनिक कीं, न्याय विभाग आज जारी करेगा पूरी एपस्टीन फाइलें

जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़े मामले में अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट सांसदों ने 68 नई तस्वीरें सार्वजनिक की हैं। ये तस्वीरें गुरुवार देर रात जारी की गईं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन, फिल्ममेकर वुडी एलन, दार्शनिक नोम चॉम्स्की और ट्रम्प के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन जैसे प्रभावशाली नाम दिखाई दे रहे हैं।

कमेटी ने स्पष्ट किया है कि इन तस्वीरों का यह अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए कि इनमें दिख रहे लोग किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे। अधिकारियों के अनुसार, तस्वीरें केवल जांच से जुड़े साक्ष्यों का हिस्सा हैं और किसी के खिलाफ आरोप तय करना अभी जल्दबाजी होगी। अमेरिकी न्याय विभाग आज इस हाई-प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल से जुड़ी सभी फाइलें सार्वजनिक करने वाला है।

जारी तस्वीरों में दो तस्वीरों में बिल गेट्स महिलाओं के साथ नजर आते हैं, हालांकि महिलाओं की पहचान छिपाई गई है। यह भी साफ नहीं है कि दोनों तस्वीरों में महिला एक ही है या अलग-अलग। कुछ अन्य तस्वीरों में एपस्टीन को कई युवतियों के साथ दिखाया गया है, जिनके चेहरे धुंधले किए गए हैं।

इन नई तस्वीरों को लेकर सबसे ज्यादा सवाल उन तस्वीरों पर उठे हैं, जिनमें महिलाओं के शरीर पर हाथ से लिखे गए संदेश दिखाई देते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये संदेश विवादित उपन्यास ‘लोलिता’ से लिए गए बताए जा रहे हैं। एक तस्वीर में पुस्तक की प्रति भी पृष्ठभूमि में नजर आती है। ‘लोलिता’ नाबालिग के शोषण पर आधारित उपन्यास है, इसलिए इन संदेशों को संवेदनशील माना जा रहा है।

हाउस ओवरसाइट कमेटी के सूत्रों का कहना है कि तस्वीरें किस उद्देश्य से ली गई थीं और ये सभी संदेश एक ही महिला के शरीर पर लिखे गए थे या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। इन्हीं सवालों के जवाब आगामी फाइल रिलीज से मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, फाइलें सार्वजनिक होने के बाद यह बताना जरूरी होगा कि किन दस्तावेजों के हिस्से काले किए गए हैं और इसके पीछे क्या वजह रही। साथ ही उन सभी सरकारी अधिकारियों और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची भी जारी करनी होगी, जिनका नाम या उल्लेख दस्तावेजों में मिलता है।

अब तक एपस्टीन मामले से जुड़े हजारों दस्तावेज पहले ही अदालतों और जांच एजेंसियों के जरिए सामने आ चुके हैं। इनमें 2021 में घिसलीन मैक्सवेल का ट्रायल, न्याय विभाग की रिपोर्टें और कई दीवानी मुकदमों के रिकॉर्ड शामिल हैं। जांच एजेंसियों को एपस्टीन के ठिकानों से करीब 95 हजार तस्वीरें, ईमेल और बैंक रिकॉर्ड भी मिले हैं।

राजनीतिक स्तर पर इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। रिपब्लिकन सांसदों ने डेमोक्रेट्स पर चुनिंदा तस्वीरें जारी करने और राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया है। वहीं डेमोक्रेट्स का कहना है कि जनता को पूरी सच्चाई जानने का अधिकार है।

न्याय विभाग की ओर से आज होने वाली फाइल रिलीज को इस मामले में अहम मोड़ माना जा रहा है, जिससे वर्षों पुराने इस सेक्स स्कैंडल के कई अनुत्तरित सवालों के जवाब सामने आ सकते हैं।

🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/694509fecf5a3/article-40407

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.