हसीना विरोधी नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर पर हमला, हालत गंभीर

अंतराष्ट्रीय

On

खुलना में घर में घुसकर गोली मारने के हमले में NCP नेता घायल; पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी

नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के प्रमुख मोहम्मद मोतालेब शिकदर पर सोमवार दोपहर उनके घर में गोली चलाकर हमला किया गया। गोली उनके कान के एक तरफ से अंदर गई और दूसरी तरफ से बाहर निकल गई, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना खुलना जिले में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली उनके दिमाग तक नहीं पहुंची, जिससे गंभीर आंतरिक चोट नहीं हुई।

पुलिस अधिकारी अनिमेष मंडल ने बताया कि हमलावरों की पहचान और पकड़ के लिए कई क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी गई है।

मोहम्मद मोतालेब NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख हैं और पार्टी से जुड़े मजदूर संगठन NCP श्रमिक शक्ति के आयोजक भी हैं। वह खुलना में होने वाली एक मजदूर रैली की तैयारी कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। इस हमले से इलाके में डर और तनाव का माहौल फैल गया है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव चरम पर है। कुछ दिन पहले ढाका में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या कर दी गई थी। हादी ढाका यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्र संगठन ‘इंकलाब मंच’ के संस्थापक थे। 12 दिसंबर को ढाका की एक मस्जिद से निकलते समय उन्हें नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारी थी। उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़क गई थी।

भारत ने भी बांग्लादेश में बढ़ते तनाव पर नजर रखी हुई है। भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख ले. जनरल आरसी तिवारी ने हाल ही में सीमा का दौरा किया और स्थिति का मूल्यांकन किया। इसके अलावा, भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले के लिए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया। हसीना के अनुसार कुछ कट्टरपंथी समूह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें भारतीय दूतावास, मीडिया कार्यालय और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मोतालेब पर हुए इस हमले का राजनीतिक और सामाजिक दोनों पहलू हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

हसीना विरोधी नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर पर हमला, हालत गंभीर

अंतराष्ट्रीय

नेशनल सिटिजन्स पार्टी (NCP) के प्रमुख मोहम्मद मोतालेब शिकदर पर सोमवार दोपहर उनके घर में गोली चलाकर हमला किया गया। गोली उनके कान के एक तरफ से अंदर गई और दूसरी तरफ से बाहर निकल गई, जिससे उनकी जान तो बच गई, लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना खुलना जिले में सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावर सीधे मोतालेब के सिर को निशाना बनाकर फायरिंग कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत उठाकर खुलना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, गोली उनके दिमाग तक नहीं पहुंची, जिससे गंभीर आंतरिक चोट नहीं हुई।

पुलिस अधिकारी अनिमेष मंडल ने बताया कि हमलावरों की पहचान और पकड़ के लिए कई क्षेत्रों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हमले के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी गई है।

मोहम्मद मोतालेब NCP के खुलना डिवीजन के प्रमुख हैं और पार्टी से जुड़े मजदूर संगठन NCP श्रमिक शक्ति के आयोजक भी हैं। वह खुलना में होने वाली एक मजदूर रैली की तैयारी कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। इस हमले से इलाके में डर और तनाव का माहौल फैल गया है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव चरम पर है। कुछ दिन पहले ढाका में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या कर दी गई थी। हादी ढाका यूनिवर्सिटी से जुड़े छात्र संगठन ‘इंकलाब मंच’ के संस्थापक थे। 12 दिसंबर को ढाका की एक मस्जिद से निकलते समय उन्हें नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारी थी। उन्हें इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मृत्यु हो गई। हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़क गई थी।

भारत ने भी बांग्लादेश में बढ़ते तनाव पर नजर रखी हुई है। भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड के प्रमुख ले. जनरल आरसी तिवारी ने हाल ही में सीमा का दौरा किया और स्थिति का मूल्यांकन किया। इसके अलावा, भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेशी हिंदुओं पर हमले के लिए अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया। हसीना के अनुसार कुछ कट्टरपंथी समूह हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें भारतीय दूतावास, मीडिया कार्यालय और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमले शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि मोतालेब पर हुए इस हमले का राजनीतिक और सामाजिक दोनों पहलू हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/attack-on-anti-hasina-leader-mohammad-motaleb-shikdar-condition-critical/article-40676

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.