गुजरात का छात्र रूस में जबरन रूसी सेना में भर्ती, यूक्रेनी सेना की कैद में

नेशनल

On

वीडियो में साहिल हुसैन ने भारतीय युवाओं से रूसी सेना में शामिल न होने की अपील की; दावा – झूठे ड्रग्स केस के बहाने फंसा

रूस में पढ़ाई कर रहे गुजरात के छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन वर्तमान में यूक्रेनी सेना की कैद में हैं। उन्होंने हाल ही में वीडियो संदेश भेजकर भारतीय युवाओं से किसी भी परिस्थिति में रूसी सेना में शामिल न होने की अपील की। वीडियो सोमवार को सामने आया।

साहिल हुसैन का आरोप है कि रूस में उन्हें एक झूठे ड्रग्स मामले में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया और जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध मोर्चे पर भेजा गया। हुसैन ने बताया कि वह 2024 में पढ़ाई के लिए रूस गए थे। आर्थिक और वीज़ा संबंधी समस्याओं के कारण वह कुछ रूसियों के संपर्क में आए, जो नशीले पदार्थों के धंधे से जुड़े हुए थे।

हुसैन ने कहा, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। रूस में कम से कम 700 लोगों को ड्रग्स के आरोप में जेल में डाला गया, लेकिन मुझे ऑफर दिया गया कि अगर मैं रूसी सेना में शामिल होता हूं तो केस वापस ले लिया जाएगा। 15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद मुझे सीधे युद्ध मोर्चे पर भेजा गया। मोर्चे पर पहुंचते ही मैंने यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।”

यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने हुसैन का वीडियो संदेश उसकी मां को भेजा और उनसे रूसी सेना में फंसे भारतीयों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा। साहिल की मां ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 में होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस में कम से कम 44 भारतीय ऐसे मामलों में फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस दौरे (4–5 दिसंबर, 2025) पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 5 दिसंबर को चेताया कि रूस में मौजूद भारतीय किसी भी ऑफर से बचें और जरूरत पड़ने पर एंबेसी से संपर्क करें।

फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। इस दौरान रूस पर आरोप लगे कि उसने विदेशी नागरिकों को जबरन जंग में भेजा, जिसमें कई भारतीय छात्र शामिल थे। नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में रूस गए ये छात्र युद्ध के मोर्चे में फंसे। हाल ही में बीकानेर के अजय गोदारा और उत्तराखंड के राकेश कुमार की मौत की खबरें भी सामने आई हैं।

साहिल हुसैन ने वीडियो में कहा, “मैं खुद को बेहद असहाय महसूस कर रहा हूं। रूस आने वाले युवाओं के लिए मेरा संदेश है—सावधान रहें। यहां कई लोग हैं जो झूठे ड्रग्स केस में फंसाकर सेना में भर्ती कर सकते हैं। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करें।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

गुजरात का छात्र रूस में जबरन रूसी सेना में भर्ती, यूक्रेनी सेना की कैद में

नेशनल

रूस में पढ़ाई कर रहे गुजरात के छात्र साहिल मोहम्मद हुसैन वर्तमान में यूक्रेनी सेना की कैद में हैं। उन्होंने हाल ही में वीडियो संदेश भेजकर भारतीय युवाओं से किसी भी परिस्थिति में रूसी सेना में शामिल न होने की अपील की। वीडियो सोमवार को सामने आया।

साहिल हुसैन का आरोप है कि रूस में उन्हें एक झूठे ड्रग्स मामले में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया और जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध मोर्चे पर भेजा गया। हुसैन ने बताया कि वह 2024 में पढ़ाई के लिए रूस गए थे। आर्थिक और वीज़ा संबंधी समस्याओं के कारण वह कुछ रूसियों के संपर्क में आए, जो नशीले पदार्थों के धंधे से जुड़े हुए थे।

हुसैन ने कहा, “मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। रूस में कम से कम 700 लोगों को ड्रग्स के आरोप में जेल में डाला गया, लेकिन मुझे ऑफर दिया गया कि अगर मैं रूसी सेना में शामिल होता हूं तो केस वापस ले लिया जाएगा। 15 दिनों के प्रशिक्षण के बाद मुझे सीधे युद्ध मोर्चे पर भेजा गया। मोर्चे पर पहुंचते ही मैंने यूक्रेनी सेना के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।”

यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने हुसैन का वीडियो संदेश उसकी मां को भेजा और उनसे रूसी सेना में फंसे भारतीयों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा। साहिल की मां ने दिल्ली की अदालत में याचिका दायर की है। मामले की अगली सुनवाई फरवरी 2026 में होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, रूस में कम से कम 44 भारतीय ऐसे मामलों में फंसे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस दौरे (4–5 दिसंबर, 2025) पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का मुद्दा उठाया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने 5 दिसंबर को चेताया कि रूस में मौजूद भारतीय किसी भी ऑफर से बचें और जरूरत पड़ने पर एंबेसी से संपर्क करें।

फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है। इस दौरान रूस पर आरोप लगे कि उसने विदेशी नागरिकों को जबरन जंग में भेजा, जिसमें कई भारतीय छात्र शामिल थे। नौकरी या पढ़ाई के सिलसिले में रूस गए ये छात्र युद्ध के मोर्चे में फंसे। हाल ही में बीकानेर के अजय गोदारा और उत्तराखंड के राकेश कुमार की मौत की खबरें भी सामने आई हैं।

साहिल हुसैन ने वीडियो में कहा, “मैं खुद को बेहद असहाय महसूस कर रहा हूं। रूस आने वाले युवाओं के लिए मेरा संदेश है—सावधान रहें। यहां कई लोग हैं जो झूठे ड्रग्स केस में फंसाकर सेना में भर्ती कर सकते हैं। मैं भारत सरकार और प्रधानमंत्री से अपील करता हूं कि मेरी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करें।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: https://www.facebook.com/dainikjagranmpcgofficial/
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@dainikjagranmpcgdigital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/gujarat-student-forcibly-recruited-into-russian-army-in-captivity-of/article-40682

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.