धार में कांग्रेस की समन्वयक समिति बैठक: मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप, पेड़ कटाई के विरोध में पुतला दहन

Dhar, MP

On

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर योजनाओं के नाम बदलने और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप

मध्यप्रदेश के धार जिला मुख्यालय पर सोमवार को जिला कांग्रेस की समन्वयक समिति की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी उषा नायडू सहित जिले के विधायक, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करना और जमीनी मुद्दों पर पार्टी की भूमिका स्पष्ट करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘SIR’ के नाम पर मतदाता सूची में मनमानी कर रही है, जिसमें चुनिंदा नाम काटे और जोड़े जा रहे हैं। सिंघार ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए खतरा बताया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर सतर्क है तथा हर स्तर पर निगरानी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का आह्वान किया।

उमंग सिंघार ने केंद्र और राज्य सरकार पर योजनाओं के नाम बदलने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मनरेगा सहित कई जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हालात नहीं सुधर रहे। महंगाई लगातार बढ़ रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा अब तक अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नाम बदलने और प्रचार तक सीमित रह गई है, जबकि जनता मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए सिंघार ने कहा कि उन्हें युवाओं और बेरोजगारों से सीधे संवाद कर उनकी वास्तविक स्थिति जाननी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सरकार केवल जुमलेबाजी और आंकड़ों की राजनीति कर रही है। राज्य सरकार को लेकर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश कर्ज के बोझ तले दबा है और जनहित की योजनाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के धार दौरे को लेकर भी सिंघार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन का स्वागत करती है, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कॉलेज का निर्माण कब तक पूरा होगा। केवल शिलान्यास से जनता को राहत नहीं मिलेगी, समयबद्ध निर्माण और संचालन जरूरी है ताकि जिले को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में धार बस स्टैंड पर पेड़ कटाई के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को दिखावा बताते हुए सरकार पर पर्यावरण संरक्षण के नाम पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई स्वीकार्य नहीं है और सरकार की कथनी व करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/congress-coordination-committee-meeting-in-dhar-allegations-of-manipulation-in/article-40703

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.