कोरबा में नाबालिग की AI-जनरेटेड अश्लील तस्वीरें वायरल: मिलने का दबाव, मना करने पर व्हाट्सएप ग्रुप में डाला वीडियो

Korba, CG

On

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बनबंधा का मामला, 18 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, धमकियों से डरा परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने नाबालिग लड़की की AI तकनीक से तैयार की गई अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने पहले लड़की को मिलने के लिए दबाव बनाया और जब उसने इनकार किया तो कथित रूप से गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर दी। पीड़िता के परिवार की शिकायत के बावजूद 18 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मामला पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बनबंधा का है। पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव का 25 वर्षीय युवक रतिराम यादव लंबे समय से नाबालिग छात्रा को परेशान कर रहा था। उसने लड़की की तस्वीरों का दुरुपयोग करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से फर्जी अश्लील फोटो और वीडियो तैयार किए। इसके बाद आरोपी ने लड़की को ये सामग्री भेजकर मिलने के लिए दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर वह नहीं आई तो वीडियो सार्वजनिक कर देगा।

लड़की के इनकार करने पर आरोपी ने धमकी को अंजाम में बदलते हुए कथित तौर पर गांव के व्हाट्सएप ग्रुप में AI-जनरेटेड अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता और उसके परिजनों ने 5 दिसंबर 2025 को पाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और मामले की जिम्मेदारी कटघोरा थाना प्रभारी धरम नारायण तिवारी को सौंपी गई।

हालांकि, शिकायत के करीब 18 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस दौरान पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उन्हें लगातार धमका रहा है। परिजनों के मुताबिक, युवक खुलेआम यह कह रहा है कि उसने पुलिस और साइबर विभाग को “खरीद” लिया है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन धमकियों के कारण परिवार मानसिक दबाव और भय में जी रहा है।

गिरफ्तारी में देरी से नाराज पीड़िता के परिजन 22 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी, परिवार का कहना है कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई अब तक नजर नहीं आ रही है।

पीड़िता एक नाबालिग छात्रा है और स्कूल में पढ़ाई कर रही है। घटना और लगातार मिल रही धमकियों के चलते वह मानसिक रूप से भयभीत है। परिजनों ने 22 दिसंबर को थाने में दोबारा शिकायत भी दी है, जिसमें जान से मारने की धमकियों का उल्लेख किया गया है।

यह मामला न केवल एक नाबालिग की गरिमा और सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि AI तकनीक के दुरुपयोग से बढ़ते साइबर अपराधों की गंभीरता को भी उजागर करता है। स्थानीय लोगों और समाज ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोक लग सके।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/ai-generated-obscene-pictures-of-a-minor-in-korba-went-viral/article-40689

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.