स्मार्ट तकनीकों से सशक्त होगी वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था

देश विदेश

On

पतंजलि विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई, टेलीमेडिसिन और भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं और प्रभावी प्रबंधन प्रणाली को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पतंजलि विश्वविद्यालय में “स्वास्थ्य सेवा एवं प्रबंधन में स्मार्ट तकनीकों का एकीकरण” विषय पर त्रिदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी 15 से 17 जनवरी तक पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन एवं विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न होगी।

इस वैश्विक संगोष्ठी का आयोजन पतंजलि विश्वविद्यालय और आईआईटी रुड़की के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (AIMT), ग्लोबल नॉलेज फाउंडेशन (अमेरिका), भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून तथा यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड ईस्टर्न शोर (UMES) के बिजनेस, मैनेजमेंट एवं अकाउंटिंग विभाग की सक्रिय भागीदारी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, धन्वंतरि वंदना और सांस्कृतिक समूहगान के साथ हुआ। पूज्य आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, इसके पश्चात संगोष्ठी की सार-पुस्तिका का लोकार्पण किया गया।

सनातन संस्कृति वैश्विक चेतना का आधार: आचार्य बालकृष्ण

अपने प्रेरक संबोधन में आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि भारतीय सनातन परंपरा दीर्घायु, स्वास्थ्य और ज्ञान को जीवन का मूल आधार मानती है। ‘सहस्त्र चंद्र दर्शन’ जैसी अवधारणाएं भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिक और आध्यात्मिक सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि आज सनातन संस्कृति का गौरव वैश्विक मंच पर पुनः प्रतिष्ठित हो रहा है और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना पूरी दुनिया को जोड़ने का कार्य कर रही है।

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) की भूमिका को रेखांकित करते हुए बताया कि वियरेबल सेंसर, स्मार्ट मेडिकल डिवाइस और डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से स्वास्थ्य डेटा का संग्रह और विश्लेषण संभव हो रहा है, जिससे रोग निदान और उपचार अधिक सटीक बन रहा है।

एआई और डिजिटल हेल्थ भविष्य की जरूरत

डॉ. देव शर्मा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चिकित्सा प्रणाली व्यक्तिगत उपचार चयन में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है। डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट, साइबर सुरक्षा और स्मार्ट एनालिटिक्स के बिना आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना अधूरी है।

आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने कहा कि एआई आज जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है, लेकिन इसके उपयोग में नैतिकता और मानवीय मूल्यों का संतुलन आवश्यक है। उन्होंने नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में पतंजलि के प्रयासों की सराहना की।

गुणवत्ता और मानकीकरण पर जोर

मुख्य अतिथि सचिन चौधरी (भारतीय मानक ब्यूरो) ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण सर्वोपरि है। BIS देशभर में मानकों के माध्यम से सुरक्षित और विश्वसनीय स्वास्थ्य ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने टेलीमेडिसिन, डिजिटल स्वास्थ्य और एआई को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए वैश्विक स्वास्थ्य सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।

अनुसंधान और आत्मनिर्भर भारत की दिशा

पतंजलि हर्बल रिसर्च की अनुसंधान प्रमुख डॉ. वेदप्रिया आर्या ने संगोष्ठी की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि पतंजलि एग्रीटेक, मृदा परीक्षण, कृषि उद्यमिता और एआई आधारित अनुसंधान के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में जुटा है।

कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत कटियार, डॉ. कनक सोनी, डॉ. सविता सहित अनेक विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, शोधार्थियों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/novel-pratyaghat-launched-at-the-world-book-fair-2026-chitra-mudgal/article-43257

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.