राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की आपत्ति: कहा—मुस्लिम विरासत मिटाने की कोशिश, अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहा दबाव

Digital Desk

अयोध्या के राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए ध्वजारोहण को लेकर पाकिस्तान ने आपत्ति दर्ज की है। मंगलवार को जारी बयान में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कदम भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर मुसलमानों को दबाने और उनकी ऐतिहासिक विरासत मिटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

बयान में दावा किया गया कि जहां आज राम मंदिर स्थित है, वहीं पहले बाबरी मस्जिद हुआ करती थी, जिसे 6 दिसंबर 1992 को भीड़ द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत की अदालतों ने इस मामले में आरोपियों को बरी कर दिया, और उसी भूमि पर मंदिर निर्माण की अनुमति देकर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव को बढ़ावा दिया।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो वजनी केसरिया ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद वे, RSS प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग की

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, नफरत और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों पर संज्ञान लिया जाए। उसका आरोप है कि भारत में कई ऐतिहासिक मस्जिदें खतरे में हैं और मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर धकेला जा रहा है।

पाकिस्तान में खुद अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान में स्वयं धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। अमेरिकी रिपोर्टों के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमलों और धमकियों की कई घटनाएं दर्ज हुईं, लेकिन कार्रवाई बेहद कमजोर रही।

हाल ही में 2023 में चर्च को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 10 लोगों को अदालत ने बरी कर दिया। सिंध और पंजाब में हिंदू और ईसाई लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह के मामले लगातार सामने आते रहते हैं।

पाकिस्तान में भीड़ द्वारा 100 साल पुराने हिंदू मंदिर में आग लगाने जैसी घटनाएं भी पहले हो चुकी हैं।

पाकिस्तान के मंत्री भी स्वीकार चुके हैं—अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले वर्ष स्वीकार किया था कि उनके देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। उनकी मान्यता है कि पाकिस्तान धार्मिक आधार पर हिंसा रोकने में विफल रहा है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून का दुरुपयोग कर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 1990 से अब तक ईशनिंदा आरोपों में 80 से अधिक लोगों को भीड़ द्वारा मार डाला गया। कई बार केवल अफवाह से ही हजारों लोग इकट्ठे हो जाते हैं और हिंसा भड़क जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2025 By दैनिक जागरण

राम मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के ध्वजारोहण पर पाकिस्तान की आपत्ति: कहा—मुस्लिम विरासत मिटाने की कोशिश, अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहा दबाव

Digital Desk

बयान में दावा किया गया कि जहां आज राम मंदिर स्थित है, वहीं पहले बाबरी मस्जिद हुआ करती थी, जिसे 6 दिसंबर 1992 को भीड़ द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत की अदालतों ने इस मामले में आरोपियों को बरी कर दिया, और उसी भूमि पर मंदिर निर्माण की अनुमति देकर अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव को बढ़ावा दिया।

मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो वजनी केसरिया ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद वे, RSS प्रमुख मोहन भागवत और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ जोड़कर प्रार्थना की।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग की

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र व अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि भारत में बढ़ते इस्लामोफोबिया, नफरत और धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमलों पर संज्ञान लिया जाए। उसका आरोप है कि भारत में कई ऐतिहासिक मस्जिदें खतरे में हैं और मुसलमानों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से हाशिये पर धकेला जा रहा है।

पाकिस्तान में खुद अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान में स्वयं धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। अमेरिकी रिपोर्टों के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हमलों और धमकियों की कई घटनाएं दर्ज हुईं, लेकिन कार्रवाई बेहद कमजोर रही।

हाल ही में 2023 में चर्च को आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 10 लोगों को अदालत ने बरी कर दिया। सिंध और पंजाब में हिंदू और ईसाई लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन और जबरन विवाह के मामले लगातार सामने आते रहते हैं।

पाकिस्तान में भीड़ द्वारा 100 साल पुराने हिंदू मंदिर में आग लगाने जैसी घटनाएं भी पहले हो चुकी हैं।

पाकिस्तान के मंत्री भी स्वीकार चुके हैं—अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पिछले वर्ष स्वीकार किया था कि उनके देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। उनकी मान्यता है कि पाकिस्तान धार्मिक आधार पर हिंसा रोकने में विफल रहा है।

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून का दुरुपयोग कर अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जाता है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 1990 से अब तक ईशनिंदा आरोपों में 80 से अधिक लोगों को भीड़ द्वारा मार डाला गया। कई बार केवल अफवाह से ही हजारों लोग इकट्ठे हो जाते हैं और हिंसा भड़क जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pakistans-objection-to-prime-minister-modis-flag-hoisting-in-ram/article-38659

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.