चाय को ‘वाह ताज’ बनाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन, तबले से बदल दिया मार्केटिंग का फंडा

JAGRAN DESK

अपने तबले की थाप से उस्ताद जाकिर हुसैन ने ताजमहल चाय को 'वाह ताज' के नाम से मशहूर कर दिया. उनके अनूठे स्टाइल ने मार्केटिंग कैंपेन को एक नया रंग-रूप दिया. आज भी इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि सिर्फ तबले के इस्तेमाल से एक ब्रांड इतनी बुलंदियों पर कैसे पहुंच गया.

ताजमहल चाय को ‘वाह ताज’ नाम से पहचान दिलाने वाले जाकिर हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे. सोमवार सुबह उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है. भारत का एक प्रीमियम चाय ब्रांड, जिसका मालिकाना हक एक ब्रिटिश कंपनी के पास है, वो देश भर में ‘वाह ताज’ के नाम भी जाना जाता है. इस अनोखे काम को हकीकत में बदलने वाला कोई और नहीं बल्कि भारत के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन हैं. आपने ब्रुक बॉन्ड ताजमहल चाय का एड जरूर देखा होगा, जिसमें जाकिर हुसैन तबला बजाते हुए ताजमहल चाय को ‘वाह ताज’ कहकर पुकारते हैं.

ताजमहल चाय को ‘वाह ताज’ की पहचान दिलाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन ही हैं. जब जाकिर हुसैन का ये एड रिलीज हुआ तब जाकर घर-घर में ताजमहल चाय को पहचान मिली. ऐसा नहीं है कि ताजमहल उस समय का बिलकुल नया टी ब्रांड था. ब्रुक बॉन्ड ताजमहल चाय की शुरुआत 1966 में कोलकाता से हुई थी. यह एक प्रीमियम टी ब्रांड है, जो हाई-क्वालिटी चाय की पत्ती के लिए जाना जाता है.

ताजमहल चाय को भारत से जोड़ने की कवायद

शुरुआत में ताजमहल ताय का एड ‘आह ताज’ पर आधारित था, और अब तक जाकिर हुसैन की एंट्री नहीं हुई थी. ताजमहल चाय को एक वेस्टर्न ब्रांड की नजर से देखा जाता था. इसलिए कंपनी इसे भारतीयता के साथ जोड़ना चाहती थी, ताकि देश के मिडिल क्लास को अट्रैक्ट किया जा सके.

एड के लिए सेट किए 3 पैमाने

अब ताजमहल चाय के रिलॉन्च की बारी थी और एटवर्टाइजमेंट एजेंसी को ऐसे चेहरे की जरूरत थी, जो इस टी ब्रांड की डिमांड को पूरी करता हो. रंग, खुशबू और स्वाद, ये तीन पैमाने थे जिनके ऊपर ताजमहल चाय का एड बनना था. एड के चेहरे के तौर पर उस्ताद जाकिर हुसैन को चुना गया.

एड के लिए जाकिर हुसैन का चुनाव

जाकिर हुसैन की शख्सियत ताजमहल चाय के तीनों पैमानों के लिए परफेक्ट चॉइस थी. जाकिर न केवल देश के बड़े तबला वादक थे, बल्कि अमेरिका में रहते थे, और उनकी पर्सनैलिटी में एक खास यूनीकनेस थी.

ताजमहल चाय के एड के लिए जाकिर हुसैन आगरा आए. एड की शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड में ताजमहल था. जब जाकिर हुसैन चाय की चुस्की लेते हैं, तो उनके तबले की थाप की तारीफ में ‘वाह, उस्ताद वाह!’ बोला जाता है. मगर जाकिर हुसैन जवाब देते हुए कहते हैं, ‘अरे हुज़ूर, वाह ताज बोलिए!’

जाकिर हुसैन के अलावा एक अन्य तबला वादक आदित्य कल्याणपुर भी ताजमहल चाय के टीवी कमर्शियल में नजर आए.

जाकिर हुसैन और ताजमहल चाय की जुगलबंदी

इस एड में जाकिर हुसैन की तबले के साथ सालों पुरानी प्रैक्टिस साफ नजर आती है. ज्यादातर लोग इस एड के जरिए ही जाकिर हुसैन की तबले पर परफेक्शन देख पाए. वरना तो रेडियो पर ही उनके तबले की थाप सुनाई देती थी.

Ustad Zakir Hussain Tea Ad

ताजमहल चाय के एड में उस्ताद जाकिर हुसैन.

इस टीवी कमर्शियल को काफी सफलता मिली और इंडियन मार्केट में ताजमहल चाय को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला. कंपनी इस एड की अहमियत को पहचान गई. इसलिए उसने क्लासिकल म्यूजिक से मुंह नहीं मोड़ा.

ब्रुक बॉन्ड ताजमहल चाय, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का प्रोडक्ट है, जो ब्रिटिश कंपनी यूनिलीवर की सब्सिडियरी कंपनी है. इस कंपनी ने काफी समय तक तबला जादूगर के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखी. बाद में HUL ने मशहूर सितार वादक पंडित नीलाद्रि कुमार और संतूर वादक पंडित राहुल शर्मा के साथ टीवी कमर्शियल किए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2024 By दैनिक जागरण

चाय को ‘वाह ताज’ बनाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन, तबले से बदल दिया मार्केटिंग का फंडा

JAGRAN DESK

ताजमहल चाय को ‘वाह ताज’ नाम से पहचान दिलाने वाले जाकिर हुसैन अब इस दुनिया में नहीं रहे. सोमवार सुबह उनके परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है. भारत का एक प्रीमियम चाय ब्रांड, जिसका मालिकाना हक एक ब्रिटिश कंपनी के पास है, वो देश भर में ‘वाह ताज’ के नाम भी जाना जाता है. इस अनोखे काम को हकीकत में बदलने वाला कोई और नहीं बल्कि भारत के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन हैं. आपने ब्रुक बॉन्ड ताजमहल चाय का एड जरूर देखा होगा, जिसमें जाकिर हुसैन तबला बजाते हुए ताजमहल चाय को ‘वाह ताज’ कहकर पुकारते हैं.

ताजमहल चाय को ‘वाह ताज’ की पहचान दिलाने वाले उस्ताद जाकिर हुसैन ही हैं. जब जाकिर हुसैन का ये एड रिलीज हुआ तब जाकर घर-घर में ताजमहल चाय को पहचान मिली. ऐसा नहीं है कि ताजमहल उस समय का बिलकुल नया टी ब्रांड था. ब्रुक बॉन्ड ताजमहल चाय की शुरुआत 1966 में कोलकाता से हुई थी. यह एक प्रीमियम टी ब्रांड है, जो हाई-क्वालिटी चाय की पत्ती के लिए जाना जाता है.

ताजमहल चाय को भारत से जोड़ने की कवायद

शुरुआत में ताजमहल ताय का एड ‘आह ताज’ पर आधारित था, और अब तक जाकिर हुसैन की एंट्री नहीं हुई थी. ताजमहल चाय को एक वेस्टर्न ब्रांड की नजर से देखा जाता था. इसलिए कंपनी इसे भारतीयता के साथ जोड़ना चाहती थी, ताकि देश के मिडिल क्लास को अट्रैक्ट किया जा सके.

एड के लिए सेट किए 3 पैमाने

अब ताजमहल चाय के रिलॉन्च की बारी थी और एटवर्टाइजमेंट एजेंसी को ऐसे चेहरे की जरूरत थी, जो इस टी ब्रांड की डिमांड को पूरी करता हो. रंग, खुशबू और स्वाद, ये तीन पैमाने थे जिनके ऊपर ताजमहल चाय का एड बनना था. एड के चेहरे के तौर पर उस्ताद जाकिर हुसैन को चुना गया.

एड के लिए जाकिर हुसैन का चुनाव

जाकिर हुसैन की शख्सियत ताजमहल चाय के तीनों पैमानों के लिए परफेक्ट चॉइस थी. जाकिर न केवल देश के बड़े तबला वादक थे, बल्कि अमेरिका में रहते थे, और उनकी पर्सनैलिटी में एक खास यूनीकनेस थी.

ताजमहल चाय के एड के लिए जाकिर हुसैन आगरा आए. एड की शूटिंग के दौरान बैकग्राउंड में ताजमहल था. जब जाकिर हुसैन चाय की चुस्की लेते हैं, तो उनके तबले की थाप की तारीफ में ‘वाह, उस्ताद वाह!’ बोला जाता है. मगर जाकिर हुसैन जवाब देते हुए कहते हैं, ‘अरे हुज़ूर, वाह ताज बोलिए!’

जाकिर हुसैन के अलावा एक अन्य तबला वादक आदित्य कल्याणपुर भी ताजमहल चाय के टीवी कमर्शियल में नजर आए.

जाकिर हुसैन और ताजमहल चाय की जुगलबंदी

इस एड में जाकिर हुसैन की तबले के साथ सालों पुरानी प्रैक्टिस साफ नजर आती है. ज्यादातर लोग इस एड के जरिए ही जाकिर हुसैन की तबले पर परफेक्शन देख पाए. वरना तो रेडियो पर ही उनके तबले की थाप सुनाई देती थी.

Ustad Zakir Hussain Tea Ad

ताजमहल चाय के एड में उस्ताद जाकिर हुसैन.

इस टीवी कमर्शियल को काफी सफलता मिली और इंडियन मार्केट में ताजमहल चाय को बढ़िया रिस्पॉन्स मिला. कंपनी इस एड की अहमियत को पहचान गई. इसलिए उसने क्लासिकल म्यूजिक से मुंह नहीं मोड़ा.

ब्रुक बॉन्ड ताजमहल चाय, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) का प्रोडक्ट है, जो ब्रिटिश कंपनी यूनिलीवर की सब्सिडियरी कंपनी है. इस कंपनी ने काफी समय तक तबला जादूगर के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखी. बाद में HUL ने मशहूर सितार वादक पंडित नीलाद्रि कुमार और संतूर वादक पंडित राहुल शर्मा के साथ टीवी कमर्शियल किए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/ustad-zakir-hussain-who-made-tea-wah-taj-changed-the/article-5531

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.