IRCTC ई-कैटरिंग से ऑनबोर्ड खानपान अनुभव में सुधार; वेस्ट ज़ोन की अहम भूमिका

Digital Desk

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) अपनी प्रमुख ई-कैटरिंग सेवा के माध्यम से रेल यात्रियों की सुविधा को लगातार सशक्त बना रहा है। यह सेवा यात्रियों को यात्रा के दौरान विश्वसनीय ब्रांडों और अधिकृत रेस्तरां से अपनी पसंद का भोजन चुनने की सुविधा प्रदान करती है।

25 सितंबर 2014 को पायलट परियोजना के रूप में शुरू की गई IRCTC ई-कैटरिंग सेवा में प्रारंभ में SMS और कॉल सेंटर के माध्यम से ऑर्डर की सुविधा उपलब्ध थी। समय के साथ यह सेवा एक सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुई है, जिसे www.ecatering.irctc.co.in वेबसाइट, आधिकारिक “फूड ऑन ट्रैक” मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड एवं iOS), टोल-फ्री नंबर 1323 तथा व्हाट्सएप ऑर्डरिंग सुविधा (+91-8750001323) के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है।

यात्री अपनी यात्रा के दौरान आसानी से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं तथा ऑनलाइन प्री-पेड या कैश ऑन डिलीवरी (COD) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। ऑर्डर किए जाने के बाद, यात्रियों एवं विक्रेताओं दोनों को SMS और ई-मेल के माध्यम से पुष्टि संदेश भेजा जाता है। सुरक्षित और सुचारू डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए OTP आधारित डिलीवरी प्रणाली अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत भोजन यात्री की सीट पर सीधे पहुंचाया जाता है।

वर्तमान में IRCTC ई-कैटरिंग सेवाएं देशभर में 300 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्रियों को भारतीय, दक्षिण भारतीय, चीनी, कॉन्टिनेंटल सहित बिरयानी जैसी लोकप्रिय क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद मिलता है।

IRCTC ने डोमिनोज़, हल्दीराम, सरवणा भवन, फासोस,   वेज़ बिरयानी जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों तथा ज़ोमैटो, स्विगी, ज़ूप, रेल यात्री, रेल रेसिपी और रेलोफी जैसे अग्रणी एग्रीगेटर्स के साथ साझेदारी की है।

ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC द्वारा बल्क/ग्रुप ऑर्डर सुविधा भी प्रदान की जा रही है। 15 या उससे अधिक यात्रियों के समूह के लिए यह सेवा कस्टमाइज़्ड मेनू, प्रतिस्पर्धी दरें तथा सीट पर सुविधाजनक डिलीवरी उपलब्ध कराती है, जो पारिवारिक यात्राओं, समूह पर्यटन और कॉर्पोरेट यात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।

देशभर में प्रतिदिन लगभग 1,20,000 भोजन IRCTC ई-कैटरिंग के माध्यम से बुक किए जा रहे हैं। इसमें IRCTC वेस्ट ज़ोन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां से प्रतिदिन लगभग 35,000 भोजन बुक किए जा रहे हैं। वेस्ट ज़ोन, मध्य रेल (CR), पश्चिम रेलवे (WR), पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) एवं कोंकण रेलवे (KRCL) नेटवर्क पर 100 से अधिक स्टेशनों पर 200 से अधिक अधिकृत विक्रेताओं एवं एग्रीगेटर्स के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर ई-कैटरिंग की प्रगति में प्रमुख योगदान दे रहा है।

यात्रियों को सीट से उठने की आवश्यकता न होना, अधिकृत विक्रेताओं द्वारा स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता तथा विविध व्यंजनों के विकल्पों के साथ IRCTC ई-कैटरिंग रेल यात्रा को अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और स्वादिष्ट अनुभव में परिवर्तित कर रही है, जिससे पारंपरिक रेलवे भोजन की सीमाएं दूर हो रही हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Dec 2025 By दैनिक जागरण

IRCTC ई-कैटरिंग से ऑनबोर्ड खानपान अनुभव में सुधार; वेस्ट ज़ोन की अहम भूमिका

Digital Desk

25 सितंबर 2014 को पायलट परियोजना के रूप में शुरू की गई IRCTC ई-कैटरिंग सेवा में प्रारंभ में SMS और कॉल सेंटर के माध्यम से ऑर्डर की सुविधा उपलब्ध थी। समय के साथ यह सेवा एक सशक्त डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित हुई है, जिसे www.ecatering.irctc.co.in वेबसाइट, आधिकारिक “फूड ऑन ट्रैक” मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड एवं iOS), टोल-फ्री नंबर 1323 तथा व्हाट्सएप ऑर्डरिंग सुविधा (+91-8750001323) के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है।

यात्री अपनी यात्रा के दौरान आसानी से भोजन ऑर्डर कर सकते हैं तथा ऑनलाइन प्री-पेड या कैश ऑन डिलीवरी (COD) के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं। ऑर्डर किए जाने के बाद, यात्रियों एवं विक्रेताओं दोनों को SMS और ई-मेल के माध्यम से पुष्टि संदेश भेजा जाता है। सुरक्षित और सुचारू डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए OTP आधारित डिलीवरी प्रणाली अपनाई गई है, जिसके अंतर्गत भोजन यात्री की सीट पर सीधे पहुंचाया जाता है।

वर्तमान में IRCTC ई-कैटरिंग सेवाएं देशभर में 300 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्रियों को भारतीय, दक्षिण भारतीय, चीनी, कॉन्टिनेंटल सहित बिरयानी जैसी लोकप्रिय क्षेत्रीय व्यंजनों का आनंद मिलता है।

IRCTC ने डोमिनोज़, हल्दीराम, सरवणा भवन, फासोस,   वेज़ बिरयानी जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों तथा ज़ोमैटो, स्विगी, ज़ूप, रेल यात्री, रेल रेसिपी और रेलोफी जैसे अग्रणी एग्रीगेटर्स के साथ साझेदारी की है।

ग्रुप में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए IRCTC द्वारा बल्क/ग्रुप ऑर्डर सुविधा भी प्रदान की जा रही है। 15 या उससे अधिक यात्रियों के समूह के लिए यह सेवा कस्टमाइज़्ड मेनू, प्रतिस्पर्धी दरें तथा सीट पर सुविधाजनक डिलीवरी उपलब्ध कराती है, जो पारिवारिक यात्राओं, समूह पर्यटन और कॉर्पोरेट यात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।

देशभर में प्रतिदिन लगभग 1,20,000 भोजन IRCTC ई-कैटरिंग के माध्यम से बुक किए जा रहे हैं। इसमें IRCTC वेस्ट ज़ोन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, जहां से प्रतिदिन लगभग 35,000 भोजन बुक किए जा रहे हैं। वेस्ट ज़ोन, मध्य रेल (CR), पश्चिम रेलवे (WR), पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) एवं कोंकण रेलवे (KRCL) नेटवर्क पर 100 से अधिक स्टेशनों पर 200 से अधिक अधिकृत विक्रेताओं एवं एग्रीगेटर्स के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर ई-कैटरिंग की प्रगति में प्रमुख योगदान दे रहा है।

यात्रियों को सीट से उठने की आवश्यकता न होना, अधिकृत विक्रेताओं द्वारा स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता तथा विविध व्यंजनों के विकल्पों के साथ IRCTC ई-कैटरिंग रेल यात्रा को अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और स्वादिष्ट अनुभव में परिवर्तित कर रही है, जिससे पारंपरिक रेलवे भोजन की सीमाएं दूर हो रही हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/west-zone-plays-an-important-role-in-improving-onboard-catering/article-40159

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.