"30 जून 2004: जब हरसूद जलमग्न हुआ, पर यादों से अमिट हो गया"

Opinion

आज फिर 30 जून है...
वही दिन, वही तारीख, जब ठीक 21 साल पहले, 30 जून 2004 को हमने अपने दिल के सबसे करीब बसे शहर हरसूद (M.P) को माँ नर्मदा की उफनती लहरों के हवाले कर दिया था। पर एक सच यह भी है कि हरसूद की इमारतें डूबी होंगी, लेकिन हरसूद का एहसास आज भी जिंदा है – हमारी सांसों में, हमारी स्मृतियों में, और हमारी आत्मा में।

हरसूद सिर्फ एक शहर नहीं था, वह हमारी पहचान था, शब्दों के पहले उच्चारण से लेकर विदाई की आखिरी विदा तक का वह मंच था, जिस पर हमने जीवन के तमाम दृश्य निभाए

हर गली, हर मोड़ – जड़ें अब भी गीली हैं...

आज जब किसी से यह पूछा जाए कि "आप कहां से हैं?" तो जवाब आज भी वही आता है – "हरसूद से!"
भले ही नक्शों से हरसूद मिट चुका है, लेकिन हमारे नक्शे-ए-दिल पर वह आज भी अपनी पूरी गरिमा और गरज के साथ अंकित है।

  • मेन रोड से लेकर स्टेशन तक की वो दौड़ती साँझें...

  • टेकरा मोहल्ला, किशनपुरा, घोसी मोहल्ला, गड़ी, जीन मोहल्ला, गांधी चौक...

  • काशिव डॉक्टर की गली हो या सिविल लाइन की ठंडी हवा...

हरसूद के ये हिस्से केवल भूगोल नहीं, ये हमारे वजूद का हिस्सा हैं। इन गलियों से उठती वो सौंधी मिट्टी की खुशबू आज भी हमारे भीतर कहीं गूंज रही है।

हरसूद की आत्मा अमर है...

21 साल का वक्त बीत गया, लेकिन हरसूद न उजड़ा है, न डूबा है, न बिसराया गया है।
हरसूद तो आज भी जीवंत है – हर उस व्यक्ति में, जिसने वहाँ साँस ली, वहाँ रिश्ते बनाए, वहाँ सपने बोए और वहाँ यादें सहेजीं।

बावड़ी की घिरनियों की गड़गड़ाहट,
शिवालयों में गूंजती आरती की स्वर लहरियाँ,
तांगे की टक-टक, डोल ग्यारस की उमंग,
कमल टॉकीज की टिकट की कतार,
बेसिक स्कूल, हाईस्कूल की वह सुबह...
हर पल, हर क्षण आज भी मानस की वीथियों में जीवंत है।

हरसूद केवल एक भूगोल नहीं था – वह हमारी आत्मा का स्थायी निवास है।

जैसे माँ नर्मदा के आंचल में समाया हरसूद, हमारे हृदय की नदी में अब भी उसी शान से बह रहा है। उसकी संस्कृति, उसका सौहार्द, उसका अपनापन – आज भी नई पीढ़ियों के रक्त में प्रवाहित हो रहा है।

हरसूद एक स्मृति नहीं, एक संस्कार है।
हरसूद एक जगह नहीं, एक जीवनशैली है।
हरसूद एक कस्बा नहीं, एक कविता है – जो कभी खत्म नहीं होती।

आज भी जब कोई ‘दाना बाबा की जय’ कहता है, मन फिर से हरसूद में लौट जाता है।

यह 21 वर्ष केवल एक कालखंड नहीं, एक अध्याय है – हमारी आत्मकथा का।
हरसूद भले ही पुनर्नवा न हो सका, लेकिन उसकी जड़ें – हमारी आत्मा में, हमारी भाषा में, हमारी संवेदना में आज भी हरी-भरी हैं।
और माँ नर्मदा... वह आज भी उन जड़ों को सींच रही है।

"हरसूद कभी खत्म नहीं होगा, क्योंकि वह मिट्टी में नहीं,
हमारे मन और यादों में बसा है – हमेशा के लिए।"

🖊️ — अरविंद शर्मा
(हरसूद का बेटा... जो आज भी वहाँ साँस लेता है)

.......................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

"30 जून 2004: जब हरसूद जलमग्न हुआ, पर यादों से अमिट हो गया"

Opinion

आज फिर 30 जून है...
वही दिन, वही तारीख, जब ठीक 21 साल पहले, 30 जून 2004 को हमने अपने दिल के सबसे करीब बसे शहर हरसूद (M.P) को माँ नर्मदा की उफनती लहरों के हवाले कर दिया था। पर एक सच यह भी है कि हरसूद की इमारतें डूबी होंगी, लेकिन हरसूद का एहसास आज भी जिंदा है – हमारी सांसों में, हमारी स्मृतियों में, और हमारी आत्मा में।

हरसूद सिर्फ एक शहर नहीं था, वह हमारी पहचान था, शब्दों के पहले उच्चारण से लेकर विदाई की आखिरी विदा तक का वह मंच था, जिस पर हमने जीवन के तमाम दृश्य निभाए

हर गली, हर मोड़ – जड़ें अब भी गीली हैं...

आज जब किसी से यह पूछा जाए कि "आप कहां से हैं?" तो जवाब आज भी वही आता है – "हरसूद से!"
भले ही नक्शों से हरसूद मिट चुका है, लेकिन हमारे नक्शे-ए-दिल पर वह आज भी अपनी पूरी गरिमा और गरज के साथ अंकित है।

  • मेन रोड से लेकर स्टेशन तक की वो दौड़ती साँझें...

  • टेकरा मोहल्ला, किशनपुरा, घोसी मोहल्ला, गड़ी, जीन मोहल्ला, गांधी चौक...

  • काशिव डॉक्टर की गली हो या सिविल लाइन की ठंडी हवा...

हरसूद के ये हिस्से केवल भूगोल नहीं, ये हमारे वजूद का हिस्सा हैं। इन गलियों से उठती वो सौंधी मिट्टी की खुशबू आज भी हमारे भीतर कहीं गूंज रही है।

हरसूद की आत्मा अमर है...

21 साल का वक्त बीत गया, लेकिन हरसूद न उजड़ा है, न डूबा है, न बिसराया गया है।
हरसूद तो आज भी जीवंत है – हर उस व्यक्ति में, जिसने वहाँ साँस ली, वहाँ रिश्ते बनाए, वहाँ सपने बोए और वहाँ यादें सहेजीं।

बावड़ी की घिरनियों की गड़गड़ाहट,
शिवालयों में गूंजती आरती की स्वर लहरियाँ,
तांगे की टक-टक, डोल ग्यारस की उमंग,
कमल टॉकीज की टिकट की कतार,
बेसिक स्कूल, हाईस्कूल की वह सुबह...
हर पल, हर क्षण आज भी मानस की वीथियों में जीवंत है।

हरसूद केवल एक भूगोल नहीं था – वह हमारी आत्मा का स्थायी निवास है।

जैसे माँ नर्मदा के आंचल में समाया हरसूद, हमारे हृदय की नदी में अब भी उसी शान से बह रहा है। उसकी संस्कृति, उसका सौहार्द, उसका अपनापन – आज भी नई पीढ़ियों के रक्त में प्रवाहित हो रहा है।

हरसूद एक स्मृति नहीं, एक संस्कार है।
हरसूद एक जगह नहीं, एक जीवनशैली है।
हरसूद एक कस्बा नहीं, एक कविता है – जो कभी खत्म नहीं होती।

आज भी जब कोई ‘दाना बाबा की जय’ कहता है, मन फिर से हरसूद में लौट जाता है।

यह 21 वर्ष केवल एक कालखंड नहीं, एक अध्याय है – हमारी आत्मकथा का।
हरसूद भले ही पुनर्नवा न हो सका, लेकिन उसकी जड़ें – हमारी आत्मा में, हमारी भाषा में, हमारी संवेदना में आज भी हरी-भरी हैं।
और माँ नर्मदा... वह आज भी उन जड़ों को सींच रही है।

"हरसूद कभी खत्म नहीं होगा, क्योंकि वह मिट्टी में नहीं,
हमारे मन और यादों में बसा है – हमेशा के लिए।"

🖊️ — अरविंद शर्मा
(हरसूद का बेटा... जो आज भी वहाँ साँस लेता है)

.......................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/30-june-2004-when-harsud-was-submerged-but-he-became/article-26021

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.