भांग, चंदन और सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा महाकाल, तड़के खुले कपाटों के साथ हुए दिव्य दर्शन

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बुधवार तड़के लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही विधि-विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई, जिसमें भगवान महाकाल का अत्यंत भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया।

पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित समस्त देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक हुआ और दूध, दही, घी, शहद व फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। अभिषेक उपरांत भगवान के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर दिव्य अलंकरण किया गया।

 मंत्रोच्चार के बीच हुई भस्म आरती

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल के साथ हरिओम का जल समर्पित किया गया और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई।

इसके पश्चात भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। भांग, चंदन और फूलों की मालाओं से बाबा महाकाल का मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा गर्भगृह भक्तिमय वातावरण से भर गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By दैनिक जागरण

भांग, चंदन और सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा महाकाल, तड़के खुले कपाटों के साथ हुए दिव्य दर्शन

Ujjain, MP

विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ कृष्ण पक्ष की एकादशी पर बुधवार तड़के लगभग 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही विधि-विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई, जिसमें भगवान महाकाल का अत्यंत भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया।

पुजारियों ने सबसे पहले गर्भगृह में विराजित समस्त देवी-देवताओं का पूजन किया। इसके बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक हुआ और दूध, दही, घी, शहद व फलों के रस से बने पंचामृत से विशेष अभिषेक किया गया। अभिषेक उपरांत भगवान के मस्तक पर चंद्र अर्पित कर दिव्य अलंकरण किया गया।

 मंत्रोच्चार के बीच हुई भस्म आरती

भस्म अर्पण से पूर्व प्रथम घंटाल के साथ हरिओम का जल समर्पित किया गया और वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान का ध्यान किया गया। कपूर आरती के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर भस्म रमाई गई।

इसके पश्चात भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुण्डमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। भांग, चंदन और फूलों की मालाओं से बाबा महाकाल का मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिससे पूरा गर्भगृह भक्तिमय वातावरण से भर गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/baba-mahakal-adorned-with-hemp-sandalwood-and-fragrant-flowers-had/article-43009

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.