इंदौर मेट्रो 10 दिन रहेगी पूरी तरह बंद: सभी 16 स्टेशनों पर सिस्टम टेस्ट और कमीशनिंग का काम शुरू

इंदौर (म.प्र.)

On

15 से 25 जनवरी तक सुपर कॉरिडोर पर नहीं चलेगी मेट्रो, मार्च में नियमित संचालन से पहले होगा मेगा ट्रायल

इंदौर में मेट्रो सेवा 15 जनवरी से 25 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेगी। यह निर्णय मेट्रो के प्राथमिक कॉरिडोर पर सिस्टम टेस्ट, कमीशनिंग और तकनीकी एकीकरण के लिए लिया गया है। इस दौरान गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक फैले सुपर कॉरिडोर पर स्थित सभी 16 मेट्रो स्टेशनों पर ट्रायल रन और सुरक्षा परीक्षण किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो के मौजूदा चालू हिस्से को शेष कॉरिडोर से जोड़ने के लिए यह तकनीकी ब्लॉक जरूरी है। परीक्षण के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क, ट्रेन कंट्रोल, सेफ्टी सिस्टम और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के बीच समन्वय की जांच की जाएगी।

मार्च में शुरू होना है नियमित संचालन
अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो का प्राथमिक कॉरिडोर इस साल मार्च तक यात्रियों के लिए पूरी तरह खोलने की योजना है। उससे पहले सभी स्टेशनों और ट्रैक पर व्यापक ट्रायल रन अनिवार्य है, ताकि किसी भी तकनीकी खामी को समय रहते दूर किया जा सके। इसी उद्देश्य से 10 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है।

मेगा ब्लॉक में क्या-क्या होगा टेस्ट
मेगा ब्लॉक के दौरान ट्रेनों की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, आपातकालीन संचार व्यवस्था और प्लेटफॉर्म सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी। इसके अलावा, ट्रेनों और कंट्रोल रूम के बीच रियल टाइम कम्युनिकेशन की टेस्टिंग भी होगी। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और बिना पूर्ण परीक्षण के व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।

पहले सीमित रूप से चल रही थी मेट्रो
10 दिन के पूर्ण बंद से पहले मेट्रो सेवा पहले ही सीमित कर दी गई थी। 11 जनवरी से मेट्रो दिन में केवल एक ही फेरा कर रही थी। दोपहर 3 बजे गांधीनगर स्टेशन से रवाना होकर मेट्रो सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर तीन तक जाती थी और लगभग 3:25 बजे वापस लौट आती थी। यात्रियों की संख्या कम होने और तकनीकी कार्यों की तैयारी के चलते फेरे घटाए गए थे।

यात्रियों से वैकल्पिक साधन अपनाने की अपील
मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से इस अवधि में वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि अस्थायी असुविधा के बाद शहर को एक सुरक्षित, तेज और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलेगी। परीक्षण कार्य समय पर पूरा होने पर तय कार्यक्रम के अनुसार मेट्रो संचालन फिर से शुरू किया जाएगा।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर
मेट्रो बंद रहने के दौरान सुपर कॉरिडोर और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर व्यवस्था सुचारु रखने की तैयारी की है।

--------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/indore-metro-will-remain-completely-closed-for-10-days-system/article-43024

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.