इंदौर में पटेल ब्रिज के नीचे बस हादसा: बाइक से टकराने के बाद शुक्ला ब्रदर्स की बस में लगी आग, भीड़ द्वारा आगजनी की आशंका

इंदौर (म.प्र.)

On

सुबह के समय हुआ हादसा, बाइक सवार घायल; दमकल ने एक टैंकर पानी से आग पर पाया काबू

इंदौर शहर में बुधवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा और उसके बाद आगजनी की घटना सामने आई। पटेल ब्रिज के नीचे शुक्ला ब्रदर्स की एक यात्री बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ ने बस में आग लगा दी, जिससे कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ।

घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है। हादसा छोटी ग्वालटोली क्षेत्र में पटेल ब्रिज के नीचे हुआ, जहां अचानक तेज लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर शोभाराम मालवीय ने बताया कि सूचना मिलते ही एक दमकल वाहन मौके पर भेजा गया। आग काफी तेजी से फैल चुकी थी, लेकिन एक टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय बस का चालक मौके पर मौजूद नहीं मिला। आशंका है कि हादसे के तुरंत बाद चालक बस से उतरकर वहां से चला गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस और बाइक के बीच टक्कर हुई थी। तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि टक्कर के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई है और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर के बाद गुस्साए कुछ लोगों ने बस में आग लगा दी। हालांकि, पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि आग दुर्घटना के कारण लगी या फिर जानबूझकर लगाई गई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सके।

घटना के बाद कुछ समय के लिए पटेल ब्रिज और आसपास के मार्गों पर यातायात रोकना पड़ा। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को निकाला। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में बस चालक की तलाश की जा रही है और बाइक सवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगजनी की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A5%87%E0%A4%B2-%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9C-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%A8%E0%A5%80%E0%A4%9A%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%B8-%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B8%E0%A4%BE--%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%95-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%9F%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6-%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A6%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AC%E0%A4%B8-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%B2%E0%A4%97%E0%A5%80-%E0%A4%86%E0%A4%97--%E0%A4%AD%E0%A5%80%E0%A4%A1%E0%A4%BC-%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%86%E0%A4%97%E0%A4%9C%E0%A4%A8%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%86%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%BE/article-43025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.