MP : संक्रांति पर उत्सव का माहौल, सीएम मोहन यादव इंदौर–उज्जैन में; आज से शुरू हो रहा है ऐतिहासिक श्री महाकाल महोत्सव

Bhopal, MP

मकर संक्रांति के अवसर पर आज पूरा मध्यप्रदेश उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर तक आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा है। घरों की छतों, खुले मैदानों और पार्कों में सुबह से ही पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग इस पर्व की खुशियों में शामिल हैं।

प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं। श्रद्धालु तड़के से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। तिल-गुड़, खिचड़ी और चिक्की का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है। कई शहरों में पतंग उत्सव और मैत्री मुकाबलों का आयोजन भी किया गया है।

 मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर हैं। वे सुबह 11:30 बजे भोपाल में समत्व भवन में बैठक के बाद दोपहर 12:50 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पहुंचकर अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नौलखा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 3:35 बजे वे उज्जैन पहुंचेंगे।

 उज्जैन में आज से ‘श्री महाकाल महोत्सव’

मुख्यमंत्री आज शाम 7 बजे श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 14 से 18 जनवरी तक चलने वाला यह आयोजन पहली बार इसी भव्य परिसर में आयोजित हो रहा है। पांच दिनों तक उज्जैन भक्ति, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का केंद्र बनेगा।

देश-विदेश से आए कलाकार भगवान शिव को समर्पित विशेष प्रस्तुतियां देंगे। हर दिन अलग थीम होगी, जिससे महाकाल लोक शिवमय वातावरण में डूबा रहेगा।

 पांच दिनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम

14 जनवरी: शंकर महादेवन अपने पुत्र सिद्धार्थ और शिवम के साथ ‘शिवोऽहम्’ पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति।
15 जनवरी: मुंबई का ‘द ग्रेट इंडियन क्वायर’ – शिव थीम कोरस प्रस्तुति।
16 जनवरी: सोना महापात्रा की विशेष संगीतमय संध्या।
17 जनवरी: श्रेयश शुक्ला, विपिन अनेजा व बैंड द्वारा सुगम संगीत कार्यक्रम।
18 जनवरी: इंडोनेशिया और श्रीलंका के कलाकारों द्वारा शिव-केंद्रित नृत्य नाटिका के साथ समापन।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jan 2026 By दैनिक जागरण

MP : संक्रांति पर उत्सव का माहौल, सीएम मोहन यादव इंदौर–उज्जैन में; आज से शुरू हो रहा है ऐतिहासिक श्री महाकाल महोत्सव

Bhopal, MP

मकर संक्रांति के अवसर पर आज पूरा मध्यप्रदेश उत्सव के रंग में रंगा हुआ है। राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर तक आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा है। घरों की छतों, खुले मैदानों और पार्कों में सुबह से ही पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिल रहा है। हर उम्र के लोग इस पर्व की खुशियों में शामिल हैं।

प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं। श्रद्धालु तड़के से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। तिल-गुड़, खिचड़ी और चिक्की का भोग लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है। कई शहरों में पतंग उत्सव और मैत्री मुकाबलों का आयोजन भी किया गया है।

 मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर हैं। वे सुबह 11:30 बजे भोपाल में समत्व भवन में बैठक के बाद दोपहर 12:50 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:30 बजे लता मंगेशकर ऑडिटोरियम पहुंचकर अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद नौलखा क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 3:35 बजे वे उज्जैन पहुंचेंगे।

 उज्जैन में आज से ‘श्री महाकाल महोत्सव’

मुख्यमंत्री आज शाम 7 बजे श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 14 से 18 जनवरी तक चलने वाला यह आयोजन पहली बार इसी भव्य परिसर में आयोजित हो रहा है। पांच दिनों तक उज्जैन भक्ति, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का केंद्र बनेगा।

देश-विदेश से आए कलाकार भगवान शिव को समर्पित विशेष प्रस्तुतियां देंगे। हर दिन अलग थीम होगी, जिससे महाकाल लोक शिवमय वातावरण में डूबा रहेगा।

 पांच दिनों का सांस्कृतिक कार्यक्रम

14 जनवरी: शंकर महादेवन अपने पुत्र सिद्धार्थ और शिवम के साथ ‘शिवोऽहम्’ पर आधारित संगीतमय प्रस्तुति।
15 जनवरी: मुंबई का ‘द ग्रेट इंडियन क्वायर’ – शिव थीम कोरस प्रस्तुति।
16 जनवरी: सोना महापात्रा की विशेष संगीतमय संध्या।
17 जनवरी: श्रेयश शुक्ला, विपिन अनेजा व बैंड द्वारा सुगम संगीत कार्यक्रम।
18 जनवरी: इंडोनेशिया और श्रीलंका के कलाकारों द्वारा शिव-केंद्रित नृत्य नाटिका के साथ समापन।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-festive-atmosphere-on-sankranti-cm-mohan-yadav-historic-shri/article-43007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.