ड्रायफ्रूट और रजत आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, अलौकिक दर्शन से भावविभोर हुए श्रद्धालु

Ujjain, MP

विश्वविख्यात श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए।

परंपरा अनुसार भस्म आरती विशेष विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान महाकाल का चंदन, ड्रायफ्रूट और रजत आभूषणों से अत्यंत भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे गर्भगृह को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।

पंचामृत अभिषेक से शुरू हुआ पूजन क्रम

कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित समस्त देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चंद्र विराजमान किया गया, जिससे भगवान का स्वरूप और भी मनोहारी दिखाई दिया।

मंत्रोच्चार के बीच भस्म आरती

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान का ध्यान किया गया और कपूर आरती संपन्न हुई। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर परंपरा अनुसार भस्म रमाई गई।
भस्म आरती के उपरांत बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे इस विशेष श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नंदी के दर्शन, जयघोष से गूंजा मंदिर

अल सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। इस दौरान “जय महाकाल” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

घर बैठे भी मिल रहा दर्शन का सौभाग्य

जो श्रद्धालु उज्जैन नहीं पहुंच सके, वे ऑनलाइन और लाइव दर्शन के माध्यम से घर बैठे बाबा महाकाल के भस्म आरती और दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा यह सुविधा आधिकारिक माध्यमों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

UJJAINN

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By दैनिक जागरण

ड्रायफ्रूट और रजत आभूषणों से सजे बाबा महाकाल, अलौकिक दर्शन से भावविभोर हुए श्रद्धालु

Ujjain, MP

परंपरा अनुसार भस्म आरती विशेष विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर भगवान महाकाल का चंदन, ड्रायफ्रूट और रजत आभूषणों से अत्यंत भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे गर्भगृह को आध्यात्मिक आभा से भर दिया।

पंचामृत अभिषेक से शुरू हुआ पूजन क्रम

कपाट खुलते ही पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित समस्त देवी-देवताओं का विधिवत पूजन किया। इसके पश्चात भगवान महाकाल का जलाभिषेक हुआ। फिर दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक कर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चंद्र विराजमान किया गया, जिससे भगवान का स्वरूप और भी मनोहारी दिखाई दिया।

मंत्रोच्चार के बीच भस्म आरती

भस्म अर्पण से पहले प्रथम घंटाल बजाकर हरिओम का जल अर्पित किया गया। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच भगवान का ध्यान किया गया और कपूर आरती संपन्न हुई। इसके बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से आच्छादित कर परंपरा अनुसार भस्म रमाई गई।
भस्म आरती के उपरांत बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल, रुद्राक्ष की मालाएं और सुगंधित पुष्प अर्पित किए गए। चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे इस विशेष श्रृंगार ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नंदी के दर्शन, जयघोष से गूंजा मंदिर

अल सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों ने नंदी महाराज के दर्शन कर उनके कान में अपनी मनोकामनाएं कहीं। इस दौरान “जय महाकाल” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

घर बैठे भी मिल रहा दर्शन का सौभाग्य

जो श्रद्धालु उज्जैन नहीं पहुंच सके, वे ऑनलाइन और लाइव दर्शन के माध्यम से घर बैठे बाबा महाकाल के भस्म आरती और दिव्य श्रृंगार के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा यह सुविधा आधिकारिक माध्यमों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

UJJAINN

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/devotees-were-overwhelmed-with-the-supernatural-darshan-of-baba-mahakal/article-40988

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.