इमरान खान के करीबी मिर्जा शहजाद अकबर पर ब्रिटेन में हमला, नाक–जबड़ा टूटा; आसिम मुनीर पर लगाया आरोप

अंतराष्ट्रीय न्यूज

On

लंदन के कैम्ब्रिज में घर में घुसकर पिटाई, दो साल पहले हुआ था एसिड अटैक; PTI ने बताया राजनीतिक साजिश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार में विशेष सहायक (SAPM) रहे मिर्जा शहजाद अकबर पर ब्रिटेन में एक बार फिर गंभीर हमला हुआ है। यह घटना कैम्ब्रिज में उनके घर पर हुई, जहां एक हमलावर ने घर में घुसकर उनके चेहरे पर बार-बार मुक्के मारे। हमले में उनकी नाक और जबड़ा टूट गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिर्जा शहजाद अकबर ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह हमला उन्हें डराने और दबाव में लाने की कोशिश का हिस्सा है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया है।

PTI के मुताबिक, हमला सुबह के समय हुआ। आरोपी ने अकबर के घर में जबरन घुसकर उनके चेहरे पर कई वार किए। घटना की सूचना मिलते ही लोकल पुलिस मौके पर पहुंची, सबूत जुटाए और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

तीन साल से ब्रिटेन में रह रहे हैं अकबर

मिर्जा शहजाद अकबर अप्रैल 2022 में पाकिस्तान छोड़ने के बाद से ब्रिटेन में रह रहे हैं। उन्होंने पहले ही कहा था कि पाकिस्तान में उनकी जान को खतरा है, इसलिए वे स्वैच्छिक निर्वासन में हैं। यह पहला हमला नहीं है।

नवंबर 2023 में उनके घर पर एक नकाबपोश व्यक्ति ने तेजाब फेंका था, जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। उस समय भी उन्होंने दावा किया था कि उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है।

अल-कादिर ट्रस्ट केस से जोड़ रहे हैं हमला

अकबर का कहना है कि इन हमलों का संबंध इमरान खान से जुड़े अल-कादिर ट्रस्ट मामले से है। उनका आरोप है कि पाकिस्तान की कुछ ताकतें और सुरक्षा एजेंसियां उन पर दबाव बना रही हैं कि वे इस केस में इमरान खान के खिलाफ गवाही दें। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गईं और फिर हमले हुए।

उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कई महीनों से उन्हें लगातार धमकी भरे मैसेज मिल रहे थे। इस बारे में उन्होंने पहले ही ब्रिटिश पुलिस को सूचित किया था।

पाकिस्तान में बढ़ी कानूनी मुश्किलें

पाकिस्तान में भी मिर्जा अकबर की मुश्किलें कम नहीं हैं। इस्लामाबाद की एक अदालत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से जुड़े एक मामले में उन्हें घोषित अपराधी करार दिया है। इसके बाद पाक गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ब्रिटेन की उच्चायुक्त से मुलाकात कर उनके प्रत्यर्पण से जुड़े दस्तावेज सौंपे हैं।

हालांकि पाकिस्तान और ब्रिटेन के बीच औपचारिक प्रत्यर्पण संधि नहीं है, लेकिन एक समझौते के तहत गंभीर अपराध या इमीग्रेशन उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई संभव है।

फिलहाल मिर्जा शहजाद अकबर का इलाज जारी है और पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इस हमले का संबंध 2023 के एसिड अटैक, राजनीतिक दबाव या किसी संगठित साजिश से है। इस घटना ने एक बार फिर ब्रिटेन में रह रहे पाकिस्तानी राजनीतिक शरणार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/mirza-shehzad-akbar-close-to-imran-khan-attacked-in-britain/article-41045

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.