गुरु पूर्णिमा 2025 आज: जानिए शुभ मुहूर्त, स्नान-दान की विधि और पूजा का महत्व

Dharm desk

आज 10 जुलाई 2025 को पूरे देश में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। इसे आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा या व्यास जयंती भी कहा जाता है।

यह दिन केवल आध्यात्मिक गुरु के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी व्यक्तियों के लिए समर्पित होता है जो जीवन में मार्गदर्शन, शिक्षा या संस्कार देते हैं।

गुरु पूर्णिमा को ऋषि वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। इसी कारण इसे व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, आभार और समर्पण प्रकट करने की परंपरा है।

गुरु मंत्र जाप और दान का महत्व

पौराणिक मान्यता है कि इस दिन बृहस्पति देवता की पूजा करने से बुद्धि, सम्मान और सफलता की प्राप्ति होती है। यदि आज के दिन कोई श्रद्धालु “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” का 108 बार जाप करता है, तो उसे विशेष लाभ मिलते हैं। साथ ही गुरु को श्रद्धा से दान-दक्षिणा देने की भी परंपरा है।

स्नान-दान और पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:10 बजे से 04:50 बजे तक

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 बजे से 03:40 बजे तक

इन मुहूर्तों में स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि

यदि संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि यह संभव न हो तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले फूल और हल्दी अर्पित करें, जबकि मां लक्ष्मी को लाल चंदन, लाल फूल और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं।

फिर पूजा घर में घी का दीपक जलाकर गुरु पूर्णिमा व्रत कथा पढ़ें। यदि संभव हो तो व्रत रखें और शाम को सत्य नारायण कथा का आयोजन करें। लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें और अंत में लक्ष्मी-नारायण की आरती कर भगवान को भोग अर्पित करें। फिर प्रसाद बांटें और रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुरु पूर्णिमा 2025 आज: जानिए शुभ मुहूर्त, स्नान-दान की विधि और पूजा का महत्व

Dharm desk

यह दिन केवल आध्यात्मिक गुरु के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी व्यक्तियों के लिए समर्पित होता है जो जीवन में मार्गदर्शन, शिक्षा या संस्कार देते हैं।

गुरु पूर्णिमा को ऋषि वेदव्यास के जन्मदिन के रूप में भी मनाया जाता है। इसी कारण इसे व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, आभार और समर्पण प्रकट करने की परंपरा है।

गुरु मंत्र जाप और दान का महत्व

पौराणिक मान्यता है कि इस दिन बृहस्पति देवता की पूजा करने से बुद्धि, सम्मान और सफलता की प्राप्ति होती है। यदि आज के दिन कोई श्रद्धालु “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” का 108 बार जाप करता है, तो उसे विशेष लाभ मिलते हैं। साथ ही गुरु को श्रद्धा से दान-दक्षिणा देने की भी परंपरा है।

स्नान-दान और पूजा के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:10 बजे से 04:50 बजे तक

  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक

  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:45 बजे से 03:40 बजे तक

इन मुहूर्तों में स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि

यदि संभव हो तो इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें। यदि यह संभव न हो तो घर पर पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करें। भगवान विष्णु को पीले फूल और हल्दी अर्पित करें, जबकि मां लक्ष्मी को लाल चंदन, लाल फूल और श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं।

फिर पूजा घर में घी का दीपक जलाकर गुरु पूर्णिमा व्रत कथा पढ़ें। यदि संभव हो तो व्रत रखें और शाम को सत्य नारायण कथा का आयोजन करें। लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें और अंत में लक्ष्मी-नारायण की आरती कर भगवान को भोग अर्पित करें। फिर प्रसाद बांटें और रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/guru-purnima-2025-know-today-the-method-of-auspicious-time/article-27128

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.