रेलवे भर्ती में क्रांति: अब चेहरा मिलान के बाद ही दे सकेंगे परीक्षा, 250 किमी के अंदर मिलेगा सेंटर

Jagran Desk

रेलवे की भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर रेलवे ने तकनीक आधारित पारदर्शिता और युवाओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए नए सुधारों की घोषणा की है।

 इसके तहत अब परीक्षार्थी का चेहरा आधार e-KYC से मिलाया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लग सकेगी। साथ ही, अभ्यर्थियों को अब उनके निवास से 250 किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।

अब चेहरा मिलान जरूरी

रेलवे भर्ती बोर्ड अब आवेदन के समय ली गई फोटो और परीक्षा के दिन खींचे गए फोटो का AI आधारित मिलान करेगा। इससे नकल और धोखाधड़ी की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। देशभर के 7000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर जैमर की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है।

वार्षिक भर्ती कैलेंडर से मिलेगी स्पष्टता

2024 से रेलवे ने ग्रुप "C" पदों के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करना शुरू किया है। इससे अभ्यर्थियों को योजना बनाने में आसानी होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

परीक्षा केंद्र अब 250 किमी के भीतर

रेल मंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि परीक्षार्थी को अधिकतम 250 किमी के भीतर ही परीक्षा केंद्र मिले। केवल विशेष परिस्थितियों में यह दूरी 500 किमी तक हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता में लचीलापन

अब लेवल-1 पदों के लिए "10वीं पास या ITI या राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट" को योग्य माना गया है। यह बदलाव अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए नई सुविधाएं

रेलवे ने OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था लागू की है, जिससे एक ही पंजीकरण से कई पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए ऑडियो सुविधा वाली वेबसाइट भी शुरू की गई है।

धार्मिक प्रतीकों की अनुमति

अब परीक्षार्थियों को धार्मिक प्रतीकों जैसे पगड़ी, कड़ा, हिजाब आदि पहनने की अनुमति होगी, जिससे समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।

तकनीकी सुधारों पर जोर

परीक्षा एजेंसियों द्वारा 5,500 नए हाई-कैपेसिटी सर्वर लगाए गए हैं। प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विषय विशेषज्ञों से अतिरिक्त समीक्षा कराई जा रही है। विभागीय ALP और प्रमोशनल परीक्षाएं भी अब टैब-बेस्ड होंगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे भर्ती प्रणाली अब पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और समावेशी दिशा में आगे बढ़ रही है।

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रेलवे भर्ती में क्रांति: अब चेहरा मिलान के बाद ही दे सकेंगे परीक्षा, 250 किमी के अंदर मिलेगा सेंटर

Jagran Desk

 इसके तहत अब परीक्षार्थी का चेहरा आधार e-KYC से मिलाया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लग सकेगी। साथ ही, अभ्यर्थियों को अब उनके निवास से 250 किमी के दायरे में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।

अब चेहरा मिलान जरूरी

रेलवे भर्ती बोर्ड अब आवेदन के समय ली गई फोटो और परीक्षा के दिन खींचे गए फोटो का AI आधारित मिलान करेगा। इससे नकल और धोखाधड़ी की संभावनाएं लगभग खत्म हो जाएंगी। देशभर के 7000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर जैमर की सुविधा पहले ही दी जा चुकी है।

वार्षिक भर्ती कैलेंडर से मिलेगी स्पष्टता

2024 से रेलवे ने ग्रुप "C" पदों के लिए वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करना शुरू किया है। इससे अभ्यर्थियों को योजना बनाने में आसानी होगी और प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

परीक्षा केंद्र अब 250 किमी के भीतर

रेल मंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि परीक्षार्थी को अधिकतम 250 किमी के भीतर ही परीक्षा केंद्र मिले। केवल विशेष परिस्थितियों में यह दूरी 500 किमी तक हो सकती है।

शैक्षणिक योग्यता में लचीलापन

अब लेवल-1 पदों के लिए "10वीं पास या ITI या राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट" को योग्य माना गया है। यह बदलाव अभ्यर्थियों की प्रतिक्रिया के आधार पर किया गया है।

परीक्षार्थियों के लिए नई सुविधाएं

रेलवे ने OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) की व्यवस्था लागू की है, जिससे एक ही पंजीकरण से कई पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए ऑडियो सुविधा वाली वेबसाइट भी शुरू की गई है।

धार्मिक प्रतीकों की अनुमति

अब परीक्षार्थियों को धार्मिक प्रतीकों जैसे पगड़ी, कड़ा, हिजाब आदि पहनने की अनुमति होगी, जिससे समावेशिता को बढ़ावा मिलेगा।

तकनीकी सुधारों पर जोर

परीक्षा एजेंसियों द्वारा 5,500 नए हाई-कैपेसिटी सर्वर लगाए गए हैं। प्रश्न पत्रों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विषय विशेषज्ञों से अतिरिक्त समीक्षा कराई जा रही है। विभागीय ALP और प्रमोशनल परीक्षाएं भी अब टैब-बेस्ड होंगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे भर्ती प्रणाली अब पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और समावेशी दिशा में आगे बढ़ रही है।

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/revolution-in-railway-recruitment-will-now-be-able-to-give/article-27352

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.