जबलपुर में महिला प्रोफेसर की खून से सनी लाश मिली: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Jabalpur, MP

जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबर विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक महिला प्रोफेसर की खून से सनी लाश उनके घर में मिली। शव के पास फर्श पर खून बिखरा था और पास में चाकू पड़ा मिला। मृतका के गले और हाथ पर चाकू से कटने के गहरे निशान थे। पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच में जुट गई है।

 मृतका की पहचान 57 वर्षीय डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल के रूप में हुई है, जो होम साइंस कॉलेज में वनस्पति शास्त्र की प्रोफेसर थीं। हाल ही में उनका स्थानांतरण जबलपुर से दमोह हुआ था, लेकिन वे अभी कॉलेज नहीं जा रही थीं। अविवाहित होने के कारण वे घर में अकेली रहती थीं।

मेड ने देखा खौफनाक दृश्य, पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब डॉ. अग्रवाल के घर काम करने वाली मेड रोज की तरह दोपहर करीब 12 बजे घर पहुंची। चाबी से दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि दूसरे कमरे में प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल खून से लथपथ पड़ी थीं। डर के मारे उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को मिला चाकू, एफएसएल टीम बुलाई गई

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, गले और हाथ पर गहरे कट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और हत्या दोनों की आशंका के बीच उलझा हुआ है। इसलिए घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है।

परिजनों को दी गई सूचना, पड़ोसियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने मृतका के भोपाल में रहने वाले भाई को सूचना दे दी है। उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस अब कॉलोनी के आस-पास रहने वालों से पूछताछ कर रही है कि मृतका से किसका नियमित संपर्क था और उनके घर पर किन लोगों का आना-जाना होता था।

हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। महिला के घर में कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Jul 2025 By दैनिक जागरण

जबलपुर में महिला प्रोफेसर की खून से सनी लाश मिली: हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Jabalpur, MP

 मृतका की पहचान 57 वर्षीय डॉ. प्रज्ञा अग्रवाल के रूप में हुई है, जो होम साइंस कॉलेज में वनस्पति शास्त्र की प्रोफेसर थीं। हाल ही में उनका स्थानांतरण जबलपुर से दमोह हुआ था, लेकिन वे अभी कॉलेज नहीं जा रही थीं। अविवाहित होने के कारण वे घर में अकेली रहती थीं।

मेड ने देखा खौफनाक दृश्य, पुलिस को दी सूचना

पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब डॉ. अग्रवाल के घर काम करने वाली मेड रोज की तरह दोपहर करीब 12 बजे घर पहुंची। चाबी से दरवाजा खोलते ही उसने देखा कि दूसरे कमरे में प्रोफेसर प्रज्ञा अग्रवाल खून से लथपथ पड़ी थीं। डर के मारे उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को मिला चाकू, एफएसएल टीम बुलाई गई

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एएसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार, गले और हाथ पर गहरे कट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या और हत्या दोनों की आशंका के बीच उलझा हुआ है। इसलिए घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया है।

परिजनों को दी गई सूचना, पड़ोसियों से हो रही पूछताछ

पुलिस ने मृतका के भोपाल में रहने वाले भाई को सूचना दे दी है। उनकी उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं पुलिस अब कॉलोनी के आस-पास रहने वालों से पूछताछ कर रही है कि मृतका से किसका नियमित संपर्क था और उनके घर पर किन लोगों का आना-जाना होता था।

हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या सुनियोजित हत्या। महिला के घर में कोई संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए हर एंगल से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/police-got-entangled-in-the-blood-of-murder-or-suicide/article-27348

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.