जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून को उज्जैन में: इन दो वस्तुओं को जरूर लाएं, घर में बरसेगी लक्ष्मी और अन्नपूर्णा की कृपा

Dharm desk

सनातन संस्कृति का एक महान पर्व, जगन्नाथ रथ यात्रा, इस वर्ष 27 जून 2025 को उज्जैन में श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली जाएगी। यह यात्रा दोपहर 2 बजे मंडी चौराहा से आरंभ होकर चामुंडा माता चौराहा, घंटाघर, तीन बत्ती चौराहा होते हुए कालिदास अकादमी स्थित गुंडिचा मंदिर तक पहुँचेगी। यहाँ भगवान का पारंपरिक 'विश्राम उत्सव' सात दिनों तक मनाया जाएगा।

हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दिव्य स्वरूपों के दर्शन और रथ खींचने के पुण्य लाभ हेतु एकत्र होंगे। धार्मिक मान्यता है कि भगवान का रथ खींचने से जीवन में कष्टों का अंत होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

क्या लाएं साथ? आचार्य की सलाह में छिपा है सौभाग्य का राज

उज्जैन के प्रतिष्ठित आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यदि कोई श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होता है तो उसे मंदिर से दो विशेष वस्तुएं अवश्य अपने घर ले जानी चाहिए। इन वस्तुओं को लाने से घर में माँ लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की स्थायी कृपा बनी रहती है।

1. बेंत (छड़ी) – लक्ष्मी के स्वागत की प्रतीक

जगन्नाथ यात्रा में बेंत या छड़ी लाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। मान्यता है कि यह छड़ी भगवान की ऊर्जा का प्रतीक है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। पूजा-पाठ या शुभ अवसरों पर इसे छुआकर आशीर्वाद लेने से बुद्धि, बल और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

2. निर्माल्य (सूखा चावल) – अन्न भंडार की सुरक्षा का सूत्र

निर्माल्य विशेष प्रकार का चावल होता है जो भगवान को भोग लगाने के बाद सुखाकर भक्तों को प्रसाद रूप में दिया जाता है। इसे लाल कपड़े की पोटली में घर लाकर साफ स्थान पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में निर्माल्य होता है, वहाँ कभी अन्न की कमी नहीं होती। शुभ कार्यों में निर्माल्य का एक दाना डालना भी अत्यंत शुभ माना गया है।

पुरी का जगन्नाथ मंदिर जहां से यह परंपरा चली है, उसे धरती पर वैकुंठ माना गया है। वहाँ से लाई गई कोई भी वस्तु घर में सौभाग्य और सुख-शांति लाती है।

रथ यात्रा का मार्ग और आयोजन विवरण

उज्जैन में रथ यात्रा मंडी चौराहा से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई गुंडिचा मंदिर (कालिदास अकादमी) तक पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ सात दिन विश्राम करेंगे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियाँ और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं और शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून को उज्जैन में: इन दो वस्तुओं को जरूर लाएं, घर में बरसेगी लक्ष्मी और अन्नपूर्णा की कृपा

Dharm desk

हर वर्ष की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दिव्य स्वरूपों के दर्शन और रथ खींचने के पुण्य लाभ हेतु एकत्र होंगे। धार्मिक मान्यता है कि भगवान का रथ खींचने से जीवन में कष्टों का अंत होता है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

क्या लाएं साथ? आचार्य की सलाह में छिपा है सौभाग्य का राज

उज्जैन के प्रतिष्ठित आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, यदि कोई श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होता है तो उसे मंदिर से दो विशेष वस्तुएं अवश्य अपने घर ले जानी चाहिए। इन वस्तुओं को लाने से घर में माँ लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की स्थायी कृपा बनी रहती है।

1. बेंत (छड़ी) – लक्ष्मी के स्वागत की प्रतीक

जगन्नाथ यात्रा में बेंत या छड़ी लाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। मान्यता है कि यह छड़ी भगवान की ऊर्जा का प्रतीक है। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मां लक्ष्मी का वास बना रहता है। पूजा-पाठ या शुभ अवसरों पर इसे छुआकर आशीर्वाद लेने से बुद्धि, बल और कीर्ति की प्राप्ति होती है।

2. निर्माल्य (सूखा चावल) – अन्न भंडार की सुरक्षा का सूत्र

निर्माल्य विशेष प्रकार का चावल होता है जो भगवान को भोग लगाने के बाद सुखाकर भक्तों को प्रसाद रूप में दिया जाता है। इसे लाल कपड़े की पोटली में घर लाकर साफ स्थान पर रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में निर्माल्य होता है, वहाँ कभी अन्न की कमी नहीं होती। शुभ कार्यों में निर्माल्य का एक दाना डालना भी अत्यंत शुभ माना गया है।

पुरी का जगन्नाथ मंदिर जहां से यह परंपरा चली है, उसे धरती पर वैकुंठ माना गया है। वहाँ से लाई गई कोई भी वस्तु घर में सौभाग्य और सुख-शांति लाती है।

रथ यात्रा का मार्ग और आयोजन विवरण

उज्जैन में रथ यात्रा मंडी चौराहा से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों से होती हुई गुंडिचा मंदिर (कालिदास अकादमी) तक पहुंचेगी, जहां भगवान जगन्नाथ सात दिन विश्राम करेंगे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियाँ और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

प्रशासन ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतज़ाम किए हैं और शहर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/jagannath-rath-yatra-should-bring-these-two-items-in-ujjain/article-24283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.