घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए लगाएं ये 5 शुभ पौधे, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

धर्म डेस्क

On

वास्तु और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सही दिशा में लगाए गए ये पौधे घर में पॉजिटिविटी, शांति और आर्थिक स्थिरता बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में शांति, सुख-समृद्धि और सकारात्मक वातावरण बना रहे। वास्तुशास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में पौधों को केवल सजावट का साधन नहीं, बल्कि ऊर्जा संतुलन का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ विशेष पौधे अगर सही दिशा में लगाए जाएं तो वे नकारात्मक ऊर्जा को कम करने के साथ-साथ सौभाग्य और तरक्की के रास्ते खोल सकते हैं। आज की पब्लिक इंटरेस्ट स्टोरी में हम ऐसे ही पांच पौधों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से बैडलक दूर होने की मान्यता है।

रबर प्लांट
वास्तु के अनुसार रबर प्लांट को घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला पौधा माना जाता है। इसके चौड़े और हरे पत्ते वातावरण को शुद्ध रखने में सहायक होते हैं। इसे घर की पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है, जहां पर्याप्त रोशनी हो लेकिन सीधी धूप न पड़े। कहा जाता है कि रबर प्लांट घर में स्थिरता और मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

पुदीना का पौधा
पुदीना केवल रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तु में भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। इसकी खुशबू तनाव को कम करने और माहौल को तरोताजा रखने में मदद करती है। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, पुदीने का पौधा घर में ऐसी जगह रखना चाहिए जहां नमी और पानी की उपलब्धता हो। इसे दक्षिण दिशा में रखने से बचने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि यह पारिवारिक तनाव को कम करता है।

सफेद अपराजिता
सफेद अपराजिता के फूल धार्मिक दृष्टि से पवित्र माने जाते हैं। इन्हें माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा में अर्पित करना शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, सफेद अपराजिता का पौधा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाने से धन संबंधी बाधाएं कम होती हैं और दुर्भाग्य दूर होता है। यह पौधा घर में सौम्यता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

बांस का पौधा
बांस का पौधा वास्तु और फेंगशुई दोनों में समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि बांस का पौधा करियर में प्रगति, आर्थिक मजबूती और घर में संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। इसे साफ पानी और हल्की रोशनी में रखना बेहतर माना जाता है।

शमी का पौधा
शमी का पौधा हिंदू धर्म में विशेष स्थान रखता है और इसे शनिदेव से जोड़ा जाता है। वास्तु के अनुसार, शमी का पौधा घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसा करने से शनि से जुड़ी बाधाएं कम होने और फिजूलखर्ची पर नियंत्रण की मान्यता है।

वास्तु विशेषज्ञों का कहना है कि पौधों का प्रभाव तभी सकारात्मक होता है जब उनकी नियमित देखभाल की जाए और उन्हें सही स्थान पर रखा जाए। कुल मिलाकर, ये पांच पौधे न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि सकारात्मक सोच और ऊर्जा बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं।

----------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/plant-these-5-auspicious-plants-to-remove-negative-energy-from/article-41795

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.