तेलंगाना में ATM काटकर फरार बदमाश ग्वालियर में गिरफ्तार: मेहरा टोल पर घेराबंदी, तीनों आरोपी दबोचे गए

ग्वालियर (म.प्र.)

On

तेलंगाना पुलिस की सूचना पर आधी रात कार्रवाई, बोलेरो कार और ATM कटिंग के औजार बरामद

तेलंगाना में एटीएम काटने की वारदातों को अंजाम देकर फरार हुए तीन शातिर बदमाशों को ग्वालियर पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया। अंतरराज्यीय समन्वय के तहत मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मेहरा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे मध्यप्रदेश की सीमा में प्रवेश कर रहे थे। आरोपियों को जल्द ही तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।

ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तेलंगाना पुलिस से इनपुट मिला था कि एटीएम कटिंग की वारदातों में शामिल आरोपी उत्तर भारत की ओर भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस ने बुधवार देर रात मेहरा टोल बैरियर पर नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो कार को रोका गया, जिसमें सवार तीनों बदमाशों को मौके पर दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय वाजिव पुत्र अब्दुल गफूर निवासी बड़ागांव, थाना नूंह, जिला नूंह (हरियाणा), 40 वर्षीय अब्दुल्ला पुत्र मजीद खान निवासी वादिली गांव, थाना पुन्हाना, जिला नूंह (हरियाणा) और 23 वर्षीय आमिर पुत्र रशीद अंसारी निवासी अलवल, थाना अलवल, जिला मेडचल, हैदराबाद (तेलंगाना) के रूप में हुई है। तीनों अलग-अलग राज्यों के निवासी हैं और संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एटीएम काटने में इस्तेमाल होने वाले कटर, ब्लेड, पेजकश, टॉमी, चाबियां और अन्य औजार बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त बोलेरो कार भी जब्त की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने तेलंगाना में कई एटीएम कटिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह खास तौर पर सर्दियों के मौसम में वारदात करता है। ठंड के कारण रात में आवाज कम सुनाई देने और लोगों की आवाजाही घटने का फायदा उठाकर आरोपी एटीएम काटने की योजना बनाते थे। वारदात के बाद वे तुरंत राज्य बदल लेते थे, जिससे पहचान और गिरफ्तारी मुश्किल हो जाती थी।

ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तारी की सूचना तुरंत तेलंगाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तेलंगाना पुलिस की टीम ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है और गुरुवार रात तक उनके पहुंचने की संभावना है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना ले जाया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि समय पर की गई इस कार्रवाई से ग्वालियर और आसपास के इलाकों में संभावित एटीएम कटिंग की कई वारदातें टल गई हैं। साथ ही, आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी पिछली गतिविधियों को लेकर भी अहम जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।

---------------------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/%E0%A4%A4%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-atm-%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%9F%E0%A4%95%E0%A4%B0-%E0%A4%AB%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B6-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82-%E0%A4%97%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B0--%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%B2-%E0%A4%AA%E0%A4%B0-%E0%A4%98%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80--%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%AA%E0%A5%80-%E0%A4%A6%E0%A4%AC%E0%A5%8B%E0%A4%9A%E0%A5%87-%E0%A4%97%E0%A4%8F/article-41810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.