गुड़ी पड़वा के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें जरूरी नियम

Dharm Desk

गुड़ी पड़वा हर साल चैत्र माह के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की पूजा करनी चाहिए. साथ ही इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए. आइए जानते हैं उन कामों के बारे में जो इस दिन वर्जित माने गए हैं.

हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा के त्योहार का खास महत्व है. गुड़ी पड़वा का त्योहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस त्योहार पर महाराष्ट्र में बहुत अधिक धूम देखने को मिलती है. इस दिन लोग घर की सफाई करते हैं. नए पारंपरिक वस्त्र पहनते हैं. पारंपरिक खाना बनाते और खाते हैं. घर में रंगोली बनाते हैं. महाराष्ट्र में इस पर्व को नए साल के शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की पूजा का विधान

गुड़ी पड़वा पर भगवान विष्णु के साथ-साथ ब्रह्मा जी की पूजा का विधान है. शास्त्रों के अनुसार, जो भी इस दिन भगवान का पूजन करता है और साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करता है, उसे पूरे साल भगवान से खुशियों और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है. यही नहीं विधि-विधान से भगवान का पूजन करने पर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए.

कब है गुड़ी पड़वा?

हिंदू पंचांग के अनुसार,चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है. इसलिए गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा. चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू हो रही है.

गुड़ी पड़वा के दिन क्या करें?

गुड़ी पड़वा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शरीर पर उबटन लगाना चाहिए फिर स्नान करना चाहिए. पहले गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की विधि -विधान से पूजा करनी चाहिए. 108 बार ॐ ब्रह्मणे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. साथ ही मां दुर्गा का ध्यान लगाना चाहिए. पूजा से पहले पूजा के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए. नीम के पत्ते का चूर्ण बनाकर उसमें नमक, हींग, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन और मिश्री डालकर खाना चाहिए. दुकान या व्यापार वाली जगह के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ हरिद्रा के कुछ दाने डाल देने चाहिए. इस दिन गुड़ी नाम की ध्वजा फहरानी चाहिए.

गुड़ी पड़वा के दिन न करें ये काम?

गुड़ी पड़वा के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए. साथ ही दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए. पूजा-पाठ में गलतियां नहीं करनी चाहिए. दिन में सोना नहीं चाहिए. इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Mar 2025 By दैनिक जागरण

गुड़ी पड़वा के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें जरूरी नियम

Dharm Desk

हिंदू धर्म में गुड़ी पड़वा के त्योहार का खास महत्व है. गुड़ी पड़वा का त्योहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस त्योहार पर महाराष्ट्र में बहुत अधिक धूम देखने को मिलती है. इस दिन लोग घर की सफाई करते हैं. नए पारंपरिक वस्त्र पहनते हैं. पारंपरिक खाना बनाते और खाते हैं. घर में रंगोली बनाते हैं. महाराष्ट्र में इस पर्व को नए साल के शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है.

भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की पूजा का विधान

गुड़ी पड़वा पर भगवान विष्णु के साथ-साथ ब्रह्मा जी की पूजा का विधान है. शास्त्रों के अनुसार, जो भी इस दिन भगवान का पूजन करता है और साथ-साथ कुछ नियमों का पालन करता है, उसे पूरे साल भगवान से खुशियों और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है. यही नहीं विधि-विधान से भगवान का पूजन करने पर सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं. हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए.

कब है गुड़ी पड़वा?

हिंदू पंचांग के अनुसार,चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 30 मार्च दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा. हिंदू धर्म में उदयातिथि मान्य होती है. इसलिए गुड़ी पड़वा का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा. चैत्र नवरात्रि भी इसी दिन से शुरू हो रही है.

गुड़ी पड़वा के दिन क्या करें?

गुड़ी पड़वा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शरीर पर उबटन लगाना चाहिए फिर स्नान करना चाहिए. पहले गणेश भगवान की पूजा करनी चाहिए. इसके बाद भगवान विष्णु और ब्रह्मा जी की विधि -विधान से पूजा करनी चाहिए. 108 बार ॐ ब्रह्मणे नमः मंत्र का जाप करना चाहिए. साथ ही मां दुर्गा का ध्यान लगाना चाहिए. पूजा से पहले पूजा के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए. नीम के पत्ते का चूर्ण बनाकर उसमें नमक, हींग, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन और मिश्री डालकर खाना चाहिए. दुकान या व्यापार वाली जगह के मुख्य द्वार पर दोनों तरफ हरिद्रा के कुछ दाने डाल देने चाहिए. इस दिन गुड़ी नाम की ध्वजा फहरानी चाहिए.

गुड़ी पड़वा के दिन न करें ये काम?

गुड़ी पड़वा के दिन नाखून नहीं काटने चाहिए. साथ ही दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए. पूजा-पाठ में गलतियां नहीं करनी चाहिए. दिन में सोना नहीं चाहिए. इस दिन मांसाहार और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. 

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/what-to-do-on-the-day-of-gudi-padwa-and/article-15690

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.