ग्वालियर में लगेगी बीएन राव की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा: अंबेडकर मूर्ति विवाद के बीच शांभवी पीठ का बड़ा ऐलान

Gwalior, MP

ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब संविधान के प्रमुख सलाहकार सर बेनेगल नरसिम्हा राव (बीएन राव) को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है।

 शहर में उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह ऐलान शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा का पूरा खर्च शांभवी पीठ उठाएगा।

 संविधान की व्याख्या पर हुआ कार्यक्रम

यह घोषणा ग्वालियर स्थित आईआईटीटीएम संस्थान में "संविधान की व्याख्या एवं अवधारणा" विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। आयोजन में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा और रक्षक मोर्चा के संयोजक सुनील पटेरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम में स्वामी आनंद स्वरूप ने बीएन राव को लेकर कहा कि “भारत के संविधान निर्माण में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही, परंतु उन्हें आज तक वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे अधिकारी हैं।

 सम्मान की मांग, भारत रत्न की वकालत

स्वामी आनंद स्वरूप ने यह भी कहा कि बीएन राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को रोकने के लिए शासन-प्रशासन ने प्रयास किया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटना करार दिया।

  संविधान निर्माता पर नई बहस

रक्षक मोर्चा के संयोजक अखिलेश पांडे ने कहा कि “संविधान एक सामूहिक प्रयास था। डॉ. अंबेडकर की भूमिका अहम थी, लेकिन बीएन राव जैसे लोगों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संविधान सभी ने मिलकर बनाया, तो केवल एक व्यक्ति को ही 'संविधान निर्माता' क्यों कहा जाए?

 निजी भूमि पर लगेगी प्रतिमा

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि यदि प्रशासन बीएन राव की प्रतिमा के लिए भूमि नहीं देता, तो जनसहयोग से निजी भूमि खरीदी जाएगी और प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह प्रतिमा दुनिया में बीएन राव की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और ग्वालियर को एक नई पहचान देगी।

 धर्मांतरण और प्रशासन पर सवाल

कार्यक्रम में मौजूद संत हरिदास महाराज ने धर्मांतरण और प्रशासन की भूमिका पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “धर्म पर हो रहे अतिक्रमण शासन द्वारा पोषित हैं, जो भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकते हैं।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में लगेगी बीएन राव की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा: अंबेडकर मूर्ति विवाद के बीच शांभवी पीठ का बड़ा ऐलान

Gwalior, MP

 शहर में उनकी विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की गई है। यह ऐलान शांभवी पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा का पूरा खर्च शांभवी पीठ उठाएगा।

 संविधान की व्याख्या पर हुआ कार्यक्रम

यह घोषणा ग्वालियर स्थित आईआईटीटीएम संस्थान में "संविधान की व्याख्या एवं अवधारणा" विषय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई। आयोजन में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा और रक्षक मोर्चा के संयोजक सुनील पटेरिया प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम में स्वामी आनंद स्वरूप ने बीएन राव को लेकर कहा कि “भारत के संविधान निर्माण में उनकी भूमिका अविस्मरणीय रही, परंतु उन्हें आज तक वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे अधिकारी हैं।

 सम्मान की मांग, भारत रत्न की वकालत

स्वामी आनंद स्वरूप ने यह भी कहा कि बीएन राव को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को रोकने के लिए शासन-प्रशासन ने प्रयास किया, जिसे उन्होंने लोकतंत्र का गला घोंटना करार दिया।

  संविधान निर्माता पर नई बहस

रक्षक मोर्चा के संयोजक अखिलेश पांडे ने कहा कि “संविधान एक सामूहिक प्रयास था। डॉ. अंबेडकर की भूमिका अहम थी, लेकिन बीएन राव जैसे लोगों की भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।” उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संविधान सभी ने मिलकर बनाया, तो केवल एक व्यक्ति को ही 'संविधान निर्माता' क्यों कहा जाए?

 निजी भूमि पर लगेगी प्रतिमा

स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि यदि प्रशासन बीएन राव की प्रतिमा के लिए भूमि नहीं देता, तो जनसहयोग से निजी भूमि खरीदी जाएगी और प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह प्रतिमा दुनिया में बीएन राव की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी और ग्वालियर को एक नई पहचान देगी।

 धर्मांतरण और प्रशासन पर सवाल

कार्यक्रम में मौजूद संत हरिदास महाराज ने धर्मांतरण और प्रशासन की भूमिका पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “धर्म पर हो रहे अतिक्रमण शासन द्वारा पोषित हैं, जो भविष्य में गंभीर परिणाम ला सकते हैं।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bn-raos-tallest-statue-of-bn-rao-to-be-held/article-26862

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.