आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत: खेत में काम कर रहे थे, पीछे छूटे 5 बच्चे

Janjgir-Champa, CG

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार को अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की जिंदगी में गहरा अंधकार छोड़ दिया। ग्राम महुदा के रहने वाले 45 वर्षीय किसान राजेंद्र साहू की खेत में आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।

 यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह खेत की देखरेख करने पहुंचे थे।

 तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, छत्ते के नीचे ले रहे थे शरण

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब राजेंद्र साहू खेत की तरफ गए हुए थे। मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वे खेत में बने छत्ते के नीचे शरण लिए हुए थे, इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने उन्हें बेहोश पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

 अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित, 5 बच्चों के सिर से उठा साया

राजेंद्र को गंभीर स्थिति में बिसाहू दास महंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है।

 पुलिस जांच जारी, शव सौंपा गया परिजनों को

घटना की सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

 प्राकृतिक आपदाओं से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि बदलते मौसम की मार सबसे पहले और सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ती है। जहां एक तरफ वे खेती के लिए आसमान की ओर उम्मीद से देखते हैं, वहीं दूसरी तरफ अनियंत्रित प्राकृतिक घटनाएं उनकी जिंदगी छीन लेती हैं

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान की मौत: खेत में काम कर रहे थे, पीछे छूटे 5 बच्चे

Janjgir-Champa, CG

 यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह खेत की देखरेख करने पहुंचे थे।

 तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, छत्ते के नीचे ले रहे थे शरण

घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब राजेंद्र साहू खेत की तरफ गए हुए थे। मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। बारिश से बचने के लिए वे खेत में बने छत्ते के नीचे शरण लिए हुए थे, इसी दौरान उन पर बिजली गिर गई। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने उन्हें बेहोश पड़ा देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।

 अस्पताल पहुंचते ही मृत घोषित, 5 बच्चों के सिर से उठा साया

राजेंद्र को गंभीर स्थिति में बिसाहू दास महंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। उनके निधन से गांव में शोक का माहौल है।

 पुलिस जांच जारी, शव सौंपा गया परिजनों को

घटना की सूचना मिलते ही चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।

 प्राकृतिक आपदाओं से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि बदलते मौसम की मार सबसे पहले और सबसे ज्यादा किसानों पर पड़ती है। जहां एक तरफ वे खेती के लिए आसमान की ओर उम्मीद से देखते हैं, वहीं दूसरी तरफ अनियंत्रित प्राकृतिक घटनाएं उनकी जिंदगी छीन लेती हैं

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-farmers-death-was-working-in-the-field-due-to/article-26866

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.