लुधियाना से MP को मिला 15,606 करोड़ का निवेश, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लुधियाना दौरे से मध्यप्रदेश को बड़ी निवेश सफलता मिली है। पंजाब की औद्योगिक राजधानी लुधियाना में आयोजित इंटरएक्टिव सेशन के दौरान 15 उद्योग समूहों ने कुल 15,606 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव दिए हैं।

 इन प्रस्तावित उद्योगों के जरिए मध्यप्रदेश में 20,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

  पंजाब के निवेशकों ने दिखाई गहरी रुचि

लुधियाना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठकें कीं और उन्हें मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं और अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "मध्यप्रदेश में निवेश के लिए सरकार पलक-पावड़े बिछाकर आपका स्वागत करेगी।"

डॉ. यादव ने बताया कि राज्य में हीरा से लेकर आयरन डिपॉजिट्स और अब सोने की खदानें भी उपलब्ध हैं। सिंगरौली में हाल ही में सोना पाया गया है। इससे प्रदेश में खनिज आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं बन रही हैं।

टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग सेक्टर पर विशेष ज़ोर

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े निवेशकों को बताया कि टेक्सटाइल वर्कर्स की सैलरी में सरकार 5,000 रुपए की अतिरिक्त मदद देगी। उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में उद्योगों की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि, बिजली, पानी और श्रमशक्ति उपलब्ध है।

CM ने कहा- 'पंजाब बड़ा और मध्यप्रदेश छोटा भाई'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, "पंजाब और मध्यप्रदेश अनाज उत्पादन में भाई जैसे हैं। पंजाब बड़ा और मध्यप्रदेश छोटा भाई है। अब दोनों मिलकर देश के विकास में भागीदार बनेंगे।"

उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे मध्यप्रदेश में अपने उद्योगों की दूसरी इकाई स्थापित करें। राज्य सरकार हर स्तर पर सहायता देने को तैयार है, चाहे नियमों में बदलाव ही क्यों न करना पड़े।

लुधियाना के इन प्रमुख उद्योगपतियों ने किया भरोसा

इस कार्यक्रम में वर्धमान ग्रुप, राल्सन इंडिया, कंगारू इंडस्ट्रीज, टीके स्टील, फार्मपार्ट्स, सीआईसीयू समेत अन्य प्रतिष्ठित समूहों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मध्यप्रदेश में निवेश की गंभीर इच्छा जताई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

लुधियाना से MP को मिला 15,606 करोड़ का निवेश, 20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Bhopal, MP

 इन प्रस्तावित उद्योगों के जरिए मध्यप्रदेश में 20,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

  पंजाब के निवेशकों ने दिखाई गहरी रुचि

लुधियाना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन बैठकें कीं और उन्हें मध्यप्रदेश की औद्योगिक संभावनाओं और अनुकूल नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "मध्यप्रदेश में निवेश के लिए सरकार पलक-पावड़े बिछाकर आपका स्वागत करेगी।"

डॉ. यादव ने बताया कि राज्य में हीरा से लेकर आयरन डिपॉजिट्स और अब सोने की खदानें भी उपलब्ध हैं। सिंगरौली में हाल ही में सोना पाया गया है। इससे प्रदेश में खनिज आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं बन रही हैं।

टेक्सटाइल और इंजीनियरिंग सेक्टर पर विशेष ज़ोर

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े निवेशकों को बताया कि टेक्सटाइल वर्कर्स की सैलरी में सरकार 5,000 रुपए की अतिरिक्त मदद देगी। उन्होंने कहा कि इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में उद्योगों की स्थापना के लिए उपयुक्त भूमि, बिजली, पानी और श्रमशक्ति उपलब्ध है।

CM ने कहा- 'पंजाब बड़ा और मध्यप्रदेश छोटा भाई'

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, "पंजाब और मध्यप्रदेश अनाज उत्पादन में भाई जैसे हैं। पंजाब बड़ा और मध्यप्रदेश छोटा भाई है। अब दोनों मिलकर देश के विकास में भागीदार बनेंगे।"

उन्होंने उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे मध्यप्रदेश में अपने उद्योगों की दूसरी इकाई स्थापित करें। राज्य सरकार हर स्तर पर सहायता देने को तैयार है, चाहे नियमों में बदलाव ही क्यों न करना पड़े।

लुधियाना के इन प्रमुख उद्योगपतियों ने किया भरोसा

इस कार्यक्रम में वर्धमान ग्रुप, राल्सन इंडिया, कंगारू इंडस्ट्रीज, टीके स्टील, फार्मपार्ट्स, सीआईसीयू समेत अन्य प्रतिष्ठित समूहों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और मध्यप्रदेश में निवेश की गंभीर इच्छा जताई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/mp-gets-15606-crore-investment-from-ludhiana-20-thousand-people/article-26860

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.