CM मोहन यादव ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की मुलाकात, बोले- निवेश के लिए MP तैयार, ज़रूरत पड़ी तो बदले जाएंगे नियम

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को लुधियाना के वर्धमान औद्योगिक परिसर में पंजाब के नामी उद्योगपतियों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक उदार, समावेशी और नीतिगत रूप से सक्षम राज्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी सेक्टर में नई संभावनाएं दिखती हैं तो राज्य सरकार जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव करने को भी तैयार है।

गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए MP में विशेष अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने इंदौर की हुकुमचंद मिल के पुनर्जीवन की दिशा में हो रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ₹100 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि क्लियर की गई है। इसी तरह ग्वालियर की जेसी मिल और उज्जैन की हीरा मिल को लेकर भी सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिए हैं।

‘जरूरत पड़ी तो कैबिनेट स्तर पर नीति में बदलाव’

डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि यदि उनके किसी सुझाव से निवेश को बल मिलता है, तो सरकार कैबिनेट स्तर पर नीति संशोधन करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गतिशीलता, शांति और प्राकृतिक संसाधन निवेशकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल, एग्री-बेस्ड इंडस्ट्री, इंजीनियरिंग गुड्स, स्टील प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और आईटी सेक्टर में व्यापक अवसरों की जानकारी दी।

जनकल्याणकारी योजनाओं की भी की चर्चा

डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश केवल एक निवेश गंतव्य नहीं बल्कि एक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में भी उभर रहा है। उन्होंने एयर एम्बुलेंस सेवा और राहगीर सेवा योजना जैसी नवाचार योजनाओं का ज़िक्र किया। उद्योगपतियों ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच अन्य राज्यों में कम देखने को मिलती है।

इन प्रमुख उद्योगपतियों से हुई भेंट

मुख्यमंत्री की मुलाकात वर्धमान ग्रुप के एमडी नीरज जैन, राल्सन इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पहवा, कंगारू इंडस्ट्रीज के एमडी अंबरीश जैन, टीके स्टील रोलिंग मिल्स के लोकेश जैन, रजनीश इंडस्ट्रीज के निदेशक राहुल आहूजा, सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा सहित कई औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से हुई।

सोलर और पॉवर सेक्टर में भी दिखी बड़ी संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बिजली दरें प्रतिस्पर्धी हैं और नियमों को सरल बनाकर निवेशकों के अनुकूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर और पावर सेक्टर में भी बड़े प्रोजेक्ट्स की योजना बन रही है और यदि कोई पर्यावरणीय मंजूरी केंद्र सरकार स्तर पर अटकी है, तो राज्य सरकार उसे शीघ्र दिलाने में मदद करेगी।

अंत में, उद्योगपतियों ने CM मोहन यादव की स्पष्ट नीतियों, निर्णय क्षमता और तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब देश के सबसे भरोसेमंद निवेश स्थलों में शामिल हो गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

CM मोहन यादव ने लुधियाना में उद्योगपतियों से की मुलाकात, बोले- निवेश के लिए MP तैयार, ज़रूरत पड़ी तो बदले जाएंगे नियम

Bhopal, MP

इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक उदार, समावेशी और नीतिगत रूप से सक्षम राज्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी सेक्टर में नई संभावनाएं दिखती हैं तो राज्य सरकार जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव करने को भी तैयार है।

गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए MP में विशेष अवसर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गारमेंट और टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने इंदौर की हुकुमचंद मिल के पुनर्जीवन की दिशा में हो रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ₹100 करोड़ से अधिक की सेटलमेंट राशि क्लियर की गई है। इसी तरह ग्वालियर की जेसी मिल और उज्जैन की हीरा मिल को लेकर भी सरकार ने सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिए हैं।

‘जरूरत पड़ी तो कैबिनेट स्तर पर नीति में बदलाव’

डॉ. यादव ने उद्योगपतियों को आश्वस्त किया कि यदि उनके किसी सुझाव से निवेश को बल मिलता है, तो सरकार कैबिनेट स्तर पर नीति संशोधन करने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गतिशीलता, शांति और प्राकृतिक संसाधन निवेशकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल, एग्री-बेस्ड इंडस्ट्री, इंजीनियरिंग गुड्स, स्टील प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी और आईटी सेक्टर में व्यापक अवसरों की जानकारी दी।

जनकल्याणकारी योजनाओं की भी की चर्चा

डॉ. मोहन यादव ने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश केवल एक निवेश गंतव्य नहीं बल्कि एक जनकल्याणकारी राज्य के रूप में भी उभर रहा है। उन्होंने एयर एम्बुलेंस सेवा और राहगीर सेवा योजना जैसी नवाचार योजनाओं का ज़िक्र किया। उद्योगपतियों ने इन पहलों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की संवेदनशील और दूरदर्शी सोच अन्य राज्यों में कम देखने को मिलती है।

इन प्रमुख उद्योगपतियों से हुई भेंट

मुख्यमंत्री की मुलाकात वर्धमान ग्रुप के एमडी नीरज जैन, राल्सन इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन संजीव पहवा, कंगारू इंडस्ट्रीज के एमडी अंबरीश जैन, टीके स्टील रोलिंग मिल्स के लोकेश जैन, रजनीश इंडस्ट्रीज के निदेशक राहुल आहूजा, सीआईसीयू अध्यक्ष उपकार सिंह आहूजा सहित कई औद्योगिक समूहों के प्रतिनिधियों से हुई।

सोलर और पॉवर सेक्टर में भी दिखी बड़ी संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में बिजली दरें प्रतिस्पर्धी हैं और नियमों को सरल बनाकर निवेशकों के अनुकूल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोलर और पावर सेक्टर में भी बड़े प्रोजेक्ट्स की योजना बन रही है और यदि कोई पर्यावरणीय मंजूरी केंद्र सरकार स्तर पर अटकी है, तो राज्य सरकार उसे शीघ्र दिलाने में मदद करेगी।

अंत में, उद्योगपतियों ने CM मोहन यादव की स्पष्ट नीतियों, निर्णय क्षमता और तत्परता की प्रशंसा करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश अब देश के सबसे भरोसेमंद निवेश स्थलों में शामिल हो गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-met-industrialists-in-ludhiana-mp-prepared-for/article-26852

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.