एमपी में बारिश का कहर: नर्मदा उफनी, गांधीसागर डैम में दो की मौत; आज 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसका असर अब जानलेवा और तबाहीभरा होता जा रहा है।

सोमवार को जहां प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं मंगलवार को 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले सोमवार को नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया, जिससे मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जैसे जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

सबसे दर्दनाक घटना मंदसौर के गांधीसागर डैम में सामने आई, जहां कोटा से पिकनिक मनाने आए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं डिंडौरी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क बारिश में बह गई। यह सड़क महज तीन साल पहले बनाई गई थी, जो अब भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई है।

सीहोर जिले में पार्वती और पपनाश नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। पार्वती नदी पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक ड्राइवर ने पुल पर बहते पानी के बावजूद कार रोकी नहीं और वह फंस गया। स्थानीय लोगों ने कार सवार को बाहर निकालकर जान बचाई।

भोपाल में जाम और जलभराव
राजधानी भोपाल में सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते शाम को ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। एमपी नगर थाने से लेकर नर्मदापुरम रोड तक करीब 3 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।

नर्मदा का कहर बढ़ा
मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल को पार कर गया है। माहिष्मती घाट स्थित छोटा पुल डूब गया है। मटियारी, सुरपन, बंजर जैसी नदियां भी उफान पर हैं। बालाघाट जिले के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, नर्मदापुरम के इटारसी में थाने और बाजार पानी से लबालब हो गए हैं।

अगले 24 घंटे: ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, उमरिया में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश होती रहेगी।

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सोमवार को जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में स्कूलों और आंगनबाड़ियों की छुट्टी कर दी गई थी। सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पचमढ़ी और मलाजखंड में सवा इंच, शाजापुर, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में 1 इंच, नर्मदापुरम और जबलपुर में पौन इंच और बैतूल में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।

11 जुलाई तक रहेगा तेज बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के मध्य से मानसून ट्रफ गुजर रहा है, जिससे भारी बारिश हो रही है। अगले चार दिन यानी 11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, विशेषकर 9 और 10 जुलाई को सिस्टम बेहद सक्रिय रहेगा।

एक दिन लेट पहुंचा मानसून, लेकिन तेजी से फैला
इस बार मानसून सामान्य समय से एक दिन देरी से 16 जून को मध्यप्रदेश में पहुंचा, जबकि इसकी सामान्य तारीख 15 जून है। लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में ही इसने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होते ही प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में बारिश का कहर: नर्मदा उफनी, गांधीसागर डैम में दो की मौत; आज 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

BHOPAL, MP

सोमवार को जहां प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश हुई, वहीं मंगलवार को 7 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले सोमवार को नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया, जिससे मंडला, डिंडौरी, श्योपुर, शहडोल, उमरिया जैसे जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

सबसे दर्दनाक घटना मंदसौर के गांधीसागर डैम में सामने आई, जहां कोटा से पिकनिक मनाने आए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं डिंडौरी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क बारिश में बह गई। यह सड़क महज तीन साल पहले बनाई गई थी, जो अब भारी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दी गई है।

सीहोर जिले में पार्वती और पपनाश नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं। पार्वती नदी पर एक बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब एक ड्राइवर ने पुल पर बहते पानी के बावजूद कार रोकी नहीं और वह फंस गया। स्थानीय लोगों ने कार सवार को बाहर निकालकर जान बचाई।

भोपाल में जाम और जलभराव
राजधानी भोपाल में सोमवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते शाम को ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। एमपी नगर थाने से लेकर नर्मदापुरम रोड तक करीब 3 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा रहा।

नर्मदा का कहर बढ़ा
मंडला में नर्मदा नदी का जलस्तर वॉर्निंग लेवल को पार कर गया है। माहिष्मती घाट स्थित छोटा पुल डूब गया है। मटियारी, सुरपन, बंजर जैसी नदियां भी उफान पर हैं। बालाघाट जिले के कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है। वहीं, नर्मदापुरम के इटारसी में थाने और बाजार पानी से लबालब हो गए हैं।

अगले 24 घंटे: ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 8 इंच तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, डिंडौरी, उमरिया में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है। भोपाल और इंदौर में हल्की बारिश होती रहेगी।

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
सोमवार को जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में स्कूलों और आंगनबाड़ियों की छुट्टी कर दी गई थी। सिवनी में 9 घंटे में ढाई इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पचमढ़ी और मलाजखंड में सवा इंच, शाजापुर, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में 1 इंच, नर्मदापुरम और जबलपुर में पौन इंच और बैतूल में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।

11 जुलाई तक रहेगा तेज बारिश का दौर
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में प्रदेश के मध्य से मानसून ट्रफ गुजर रहा है, जिससे भारी बारिश हो रही है। अगले चार दिन यानी 11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में भारी से अति भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, विशेषकर 9 और 10 जुलाई को सिस्टम बेहद सक्रिय रहेगा।

एक दिन लेट पहुंचा मानसून, लेकिन तेजी से फैला
इस बार मानसून सामान्य समय से एक दिन देरी से 16 जून को मध्यप्रदेश में पहुंचा, जबकि इसकी सामान्य तारीख 15 जून है। लेकिन इसके बाद अगले 5 दिनों में ही इसने पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होते ही प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया, जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-havoc-in-mp-narmada-ufni-gandhisagar-dam-killed-two/article-26868

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.