IPO से चमक रही किस्मत! 2025 के 6 महीने में 70% इश्यू ने दिए दमदार रिटर्न, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Business News

अगर आपने इस साल IPO में निवेश किया है, तो आप उन सौभाग्यशाली निवेशकों में हो सकते हैं जिन्होंने अपनी पूंजी पर शानदार रिटर्न पाया है। 2025 के पहले 6 महीनों में आए 26 मेनबोर्ड IPO में से 18 इश्यू अपने लिस्टिंग प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं— यानी 70% से ज्यादा ने फायदा कराया है।

इनमें से 12 IPO ने डबल डिजिट रिटर्न दिया है, जो दर्शाता है कि निवेशक उन कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनकी फंडामेंटल्स मजबूत और वैल्यूएशन आकर्षक हैं।

 निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे ये IPO:

  • क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट ने 9% डिस्काउंट पर लिस्ट होकर अब तक 75% रिटर्न दिया है।

  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक ने 53% प्रीमियम पर लिस्ट होकर अब तक 63% का फायदा कराया।

इसके अलावा, स्कोडा ट्यूब्स, प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज जैसे नाम भी 20-50% तक रिटर्न दे चुके हैं।

 कुछ IPO में लगी ब्रेक:

हर IPO में पैसा नहीं बना। एरिसइंफ्रा, इंडो फार्म इक्विपमेंट और कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट जैसे नाम 20% से ज्यादा की गिरावट के साथ निवेशकों को नुकसान पहुंचा चुके हैं
इंडो फार्म ने तो 30% प्रीमियम के साथ लिस्ट होकर भी ग्रोथ नहीं पकड़ी और अब नुकसान में है।

 सबसे बड़ा धमाका: HDB फाइनेंशियल

  • 2 जुलाई को लिस्ट हुआ HDB फाइनेंशियल सर्विसेज 12,500 करोड़ रु के इश्यू के साथ अब तक का सबसे बड़ा IPO रहा।

  • इसने 14% प्रीमियम पर शुरुआत की और अब तक 17% रिटर्न दे चुका है।

  • इसके बाद हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आता है, जिसने 8,759 करोड़ रु जुटाए और अब तक 23% मुनाफा दे रहा है।

 2024 बनाम 2025: संख्या घटी, क्वालिटी बढ़ी

2024 में जहां 1.6 लाख करोड़ रु के IPO आए थे, 2025 में अभी तक सिर्फ 45,375 करोड़ रु जुटे हैं
कम संख्या के बावजूद IPO की गुणवत्ता और मुनाफे ने बाजार में भरोसा मजबूत किया है।

IPO बाजार भले धीमा हो, लेकिन जो ऑफर आ रहे हैं, वे दमदार हैं। सही चयन, मजबूत रिसर्च और लॉन्ग टर्म सोच रखने वालों के लिए 2025 की पहली छमाही 'इन्वेस्टमेंट गोल्डमाइन' साबित हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jul 2025 By दैनिक जागरण

IPO से चमक रही किस्मत! 2025 के 6 महीने में 70% इश्यू ने दिए दमदार रिटर्न, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Business News

अगर आपने इस साल IPO में निवेश किया है, तो आप उन सौभाग्यशाली निवेशकों में हो सकते हैं जिन्होंने अपनी पूंजी पर शानदार रिटर्न पाया है। 2025 के पहले 6 महीनों में आए 26 मेनबोर्ड IPO में से 18 इश्यू अपने लिस्टिंग प्राइस से ऊपर ट्रेड कर रहे हैं— यानी 70% से ज्यादा ने फायदा कराया है।

इनमें से 12 IPO ने डबल डिजिट रिटर्न दिया है, जो दर्शाता है कि निवेशक उन कंपनियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनकी फंडामेंटल्स मजबूत और वैल्यूएशन आकर्षक हैं।

 निवेशकों की उम्मीदों पर खरे उतरे ये IPO:

  • क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट ने 9% डिस्काउंट पर लिस्ट होकर अब तक 75% रिटर्न दिया है।

  • क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक ने 53% प्रीमियम पर लिस्ट होकर अब तक 63% का फायदा कराया।

इसके अलावा, स्कोडा ट्यूब्स, प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स, हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज जैसे नाम भी 20-50% तक रिटर्न दे चुके हैं।

 कुछ IPO में लगी ब्रेक:

हर IPO में पैसा नहीं बना। एरिसइंफ्रा, इंडो फार्म इक्विपमेंट और कैपिटल इंफ्रा ट्रस्ट जैसे नाम 20% से ज्यादा की गिरावट के साथ निवेशकों को नुकसान पहुंचा चुके हैं
इंडो फार्म ने तो 30% प्रीमियम के साथ लिस्ट होकर भी ग्रोथ नहीं पकड़ी और अब नुकसान में है।

 सबसे बड़ा धमाका: HDB फाइनेंशियल

  • 2 जुलाई को लिस्ट हुआ HDB फाइनेंशियल सर्विसेज 12,500 करोड़ रु के इश्यू के साथ अब तक का सबसे बड़ा IPO रहा।

  • इसने 14% प्रीमियम पर शुरुआत की और अब तक 17% रिटर्न दे चुका है।

  • इसके बाद हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज आता है, जिसने 8,759 करोड़ रु जुटाए और अब तक 23% मुनाफा दे रहा है।

 2024 बनाम 2025: संख्या घटी, क्वालिटी बढ़ी

2024 में जहां 1.6 लाख करोड़ रु के IPO आए थे, 2025 में अभी तक सिर्फ 45,375 करोड़ रु जुटे हैं
कम संख्या के बावजूद IPO की गुणवत्ता और मुनाफे ने बाजार में भरोसा मजबूत किया है।

IPO बाजार भले धीमा हो, लेकिन जो ऑफर आ रहे हैं, वे दमदार हैं। सही चयन, मजबूत रिसर्च और लॉन्ग टर्म सोच रखने वालों के लिए 2025 की पहली छमाही 'इन्वेस्टमेंट गोल्डमाइन' साबित हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/luck-shining-with-ipo-70-issues-in-6-months-of/article-26670

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.