बदायूं में रिश्तों की हदें पार: बेटी की सास को ले भागा बहू का ससुर

Satyakatha

बदायूं। जनपद के दातागंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक ट्रक चालक की पत्नी ने अपने समधी के साथ घर छोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे, जिसकी भनक परिजनों को हाल ही में लगी।

दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक का कार्य करने वाले सुनील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सुमन (काल्पनिक नाम) 12 अप्रैल की रात अचानक लापता हो गई। उनका आरोप है कि सुमन उनके समधी शैलेन्द्र के साथ भाग गई है, जो उनकी बेटी के ससुर हैं।

सुनील के अनुसार, वह महीनों बाहर रहता है, जबकि शैलेन्द्र बदायूं में ही रोडवेज में चालक है और रोज घर लौटता है। इसी दौरान समधी-समधन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सुमन और शैलेन्द्र का एक-दूसरे के घर आना-जाना था, जो धीरे-धीरे निजी संबंधों में बदल गया।

बेटे ने खोला राज

सुनील का कहना है कि उसके बेटे ने अपनी मां को कई बार शैलेन्द्र के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा था। विरोध करने पर सुमन ने बेटे से मारपीट भी की। 10 अप्रैल की रात जब बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, तो अगली सुबह सुमन घर से निकल गई और लौटकर नहीं आई।

थाने पहुंचकर कहा – “भागी नहीं, मजबूरी थी”

कुछ दिनों बाद सुमन खुद थाने पहुंची और कहा कि वह किसी के साथ नहीं भागी, बल्कि अपने "मुंहबोले भाई" के घर रहने चली गई थी क्योंकि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो सुमन के पड़ोसियों और बेटे ने उसके समधी से संबंध की पुष्टि की।

समधी का इनकार, लेकिन पत्नी ने खोली पोल

शैलेन्द्र भी थाने पहुंचा और खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उसने दावा किया कि उसका सुमन से कोई गलत संबंध नहीं है। लेकिन उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर रात को सुमन के घर रुकता था और सुबह लौटता था। फोन पर दोनों की बातचीत भी लगातार होती थी।

कहानी में कई मोड़

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुनील की पहली पत्नी नेपाल की रहने वाली थी, जिसकी मृत्यु के बाद 2002 में सुनील की शादी सुमन से हुई। उनके चार बच्चे हैं। दो साल पहले उनकी बेटी की शादी शैलेन्द्र के बेटे से हुई थी, जिससे दोनों परिवारों में रिश्तेदारी हुई।

पुलिस ने क्यों दर्ज नहीं किया मामला?

सुमन और शैलेन्द्र दोनों बालिग हैं और सुमन ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने उन्हें अपनी मर्जी से जीवन जीने की छूट देते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर केस की फाइल तैयार की है।

बेटी का घर टूटा, परिवार बिखरा

इस रिश्ते का सबसे बड़ा नुकसान बेटी और दामाद को हुआ है। सुमन की बेटी ने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई क्योंकि उसके ससुर और मां के रिश्ते को लेकर पति लगातार आरोप लगाते रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बदायूं में रिश्तों की हदें पार: बेटी की सास को ले भागा बहू का ससुर

Satyakatha

दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक का कार्य करने वाले सुनील कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पत्नी सुमन (काल्पनिक नाम) 12 अप्रैल की रात अचानक लापता हो गई। उनका आरोप है कि सुमन उनके समधी शैलेन्द्र के साथ भाग गई है, जो उनकी बेटी के ससुर हैं।

सुनील के अनुसार, वह महीनों बाहर रहता है, जबकि शैलेन्द्र बदायूं में ही रोडवेज में चालक है और रोज घर लौटता है। इसी दौरान समधी-समधन के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सुमन और शैलेन्द्र का एक-दूसरे के घर आना-जाना था, जो धीरे-धीरे निजी संबंधों में बदल गया।

बेटे ने खोला राज

सुनील का कहना है कि उसके बेटे ने अपनी मां को कई बार शैलेन्द्र के साथ संदिग्ध स्थिति में देखा था। विरोध करने पर सुमन ने बेटे से मारपीट भी की। 10 अप्रैल की रात जब बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, तो अगली सुबह सुमन घर से निकल गई और लौटकर नहीं आई।

थाने पहुंचकर कहा – “भागी नहीं, मजबूरी थी”

कुछ दिनों बाद सुमन खुद थाने पहुंची और कहा कि वह किसी के साथ नहीं भागी, बल्कि अपने "मुंहबोले भाई" के घर रहने चली गई थी क्योंकि उसका पति शराब पीकर मारपीट करता है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो सुमन के पड़ोसियों और बेटे ने उसके समधी से संबंध की पुष्टि की।

समधी का इनकार, लेकिन पत्नी ने खोली पोल

शैलेन्द्र भी थाने पहुंचा और खुद पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उसने दावा किया कि उसका सुमन से कोई गलत संबंध नहीं है। लेकिन उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति अक्सर रात को सुमन के घर रुकता था और सुबह लौटता था। फोन पर दोनों की बातचीत भी लगातार होती थी।

कहानी में कई मोड़

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सुनील की पहली पत्नी नेपाल की रहने वाली थी, जिसकी मृत्यु के बाद 2002 में सुनील की शादी सुमन से हुई। उनके चार बच्चे हैं। दो साल पहले उनकी बेटी की शादी शैलेन्द्र के बेटे से हुई थी, जिससे दोनों परिवारों में रिश्तेदारी हुई।

पुलिस ने क्यों दर्ज नहीं किया मामला?

सुमन और शैलेन्द्र दोनों बालिग हैं और सुमन ने पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में पुलिस ने उन्हें अपनी मर्जी से जीवन जीने की छूट देते हुए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। हालांकि, पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर केस की फाइल तैयार की है।

बेटी का घर टूटा, परिवार बिखरा

इस रिश्ते का सबसे बड़ा नुकसान बेटी और दामाद को हुआ है। सुमन की बेटी ने बताया कि उसकी शादीशुदा जिंदगी बर्बाद हो गई क्योंकि उसके ससुर और मां के रिश्ते को लेकर पति लगातार आरोप लगाते रहे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/bahus-father-in-law-ran-away-with-daughters-mother-in/article-19101

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.