"अब मेरी बारी है..." — शादी से 8 दिन पहले सास संग फरार हुआ दामाद, बेटी के सपने चकनाचूर

Satyakatha

शादी की तैयारी में जुटा एक पिता, सजने-संवरने की उम्मीदों में डूबी एक बेटी और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करती एक मां—अलीगढ़ जिले के मनोहरपुर गांव से सामने आई यह कहानी इंसानी रिश्तों की सबसे दुखद और अकल्पनीय मिसाल बन गई है।

8 अप्रैल की रात थी। जितेन्द्र कुमार, बेंगलुरु में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करने वाला एक साधारण इंसान, बेटी रिया की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर जब घर लौटा, तो न उसकी पत्नी सुनीता थी, न चैन। पूछने पर बेटी ने बताया—मां शाम से ही लापता हैं, फोन भी बंद है।

जितेन्द्र को झटका लगा। उसे अपने ही घर की दीवारों के भीतर पलते एक अविश्वसनीय रिश्ते का अहसास हो गया। जिस राहुल से 8 दिन बाद उसकी बेटी की शादी होनी थी, उसी राहुल के साथ उसकी पत्नी, यानी होने वाली सास, भाग चुकी थी।

“अब मेरी बारी है” — दामाद का बेहया जवाब

जितेन्द्र ने पहले राहुल को फोन किया। फोन उठते ही राहुल ने बिना किसी संकोच के कहा—"तुमने बीस साल साथ रखा, अब मेरी बारी है।” और फिर उसने फोन काट दिया।

शर्म से रोती रिया और टूट चुके पिता की उम्मीदें तब और भी बिखर गईं जब अलमारी से साढ़े पांच लाख के जेवरात और साढ़े तीन लाख की नकदी भी गायब मिली।

सास-दामाद की बातचीत में पनपी ‘मर्जी की शादी’

जितेन्द्र की गैरमौजूदगी में राहुल जब ससुराल आता था, तो सुनीता से उसकी बातचीत बढ़ती गई। बेटी की बजाय सुनीता को फोन करना, देर-देर तक बातें करना, यहां तक कि सुनीता द्वारा राहुल को नया मोबाइल गिफ्ट करना—इन सबने एक अस्वाभाविक रिश्ते को जन्म दे दिया।

रिया बताती है, "मां पूरे दिन राहुल से फोन पर बात करती थी। जब वह घर आता, तो मां ही उसके साथ रहती थी। मैं तो बस उनके लिए चाय-पानी और बर्तन धोने तक सीमित रह गई थी।”

जब रिया के अरमानों को लगा करारा झटका

16 अप्रैल को जिस दिन राहुल की बारात रिया के दरवाजे पर आने वाली थी, उसी दिन वह अपनी सास सुनीता के साथ थाने में हाजिर हुआ और बोला—“अब हम पति-पत्नी हैं।”
सुनीता ने साफ कहा—“अब हमें सास-दामाद नहीं, पति-पत्नी कहिए। घर से भागने की वजह शक और तानों से बचना था।”

पिता की गुहार: “हमें पैसा और जेवर लौटा दो, मरना हो तो जाओ मर जाओ”

जितेन्द्र ने कहा, "वो चाहे अब लौटे या न लौटे, बस मेरी बेटी का भविष्य बचा लो। मेरी जिंदगी भर की कमाई लौटा दो ताकि बेटी की शादी किसी और से कर सकूं।”

राहुल के पिता भी हैरान: “सास ने किया मेरे बेटे का वश में”

राहुल के पिता ने आरोप लगाया कि सुनीता ने उनके बेटे पर वशीकरण किया। "वह हमारे घर भी आकर रही थी, ताबीज पहनाए और बेटे के कमरे में सोती थी," उन्होंने कहा।

गांव का इतिहास: पहले भी लड़की लेकर भाग चुका है राहुल

गांव वालों के मुताबिक, यह राहुल की पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गांव की एक और लड़की को लेकर भाग चुका था, जिसका निपटारा पंचायत स्तर पर करवा लिया गया था।

पुलिस की स्थिति: कानूनी अपराध नहीं, लेकिन जेवर व रकम की जांच जारी

सीओ इगलास महेश ने बताया कि दोनों बालिग हैं इसलिए शादी पर कानून कोई आपत्ति नहीं उठाता। हालांकि जितेन्द्र द्वारा लगाए गए जेवर और रकम की चोरी के आरोप पर पुलिस जांच कर रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Apr 2025 By दैनिक जागरण

"अब मेरी बारी है..." — शादी से 8 दिन पहले सास संग फरार हुआ दामाद, बेटी के सपने चकनाचूर

Satyakatha

8 अप्रैल की रात थी। जितेन्द्र कुमार, बेंगलुरु में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करने वाला एक साधारण इंसान, बेटी रिया की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटकर जब घर लौटा, तो न उसकी पत्नी सुनीता थी, न चैन। पूछने पर बेटी ने बताया—मां शाम से ही लापता हैं, फोन भी बंद है।

जितेन्द्र को झटका लगा। उसे अपने ही घर की दीवारों के भीतर पलते एक अविश्वसनीय रिश्ते का अहसास हो गया। जिस राहुल से 8 दिन बाद उसकी बेटी की शादी होनी थी, उसी राहुल के साथ उसकी पत्नी, यानी होने वाली सास, भाग चुकी थी।

“अब मेरी बारी है” — दामाद का बेहया जवाब

जितेन्द्र ने पहले राहुल को फोन किया। फोन उठते ही राहुल ने बिना किसी संकोच के कहा—"तुमने बीस साल साथ रखा, अब मेरी बारी है।” और फिर उसने फोन काट दिया।

शर्म से रोती रिया और टूट चुके पिता की उम्मीदें तब और भी बिखर गईं जब अलमारी से साढ़े पांच लाख के जेवरात और साढ़े तीन लाख की नकदी भी गायब मिली।

सास-दामाद की बातचीत में पनपी ‘मर्जी की शादी’

जितेन्द्र की गैरमौजूदगी में राहुल जब ससुराल आता था, तो सुनीता से उसकी बातचीत बढ़ती गई। बेटी की बजाय सुनीता को फोन करना, देर-देर तक बातें करना, यहां तक कि सुनीता द्वारा राहुल को नया मोबाइल गिफ्ट करना—इन सबने एक अस्वाभाविक रिश्ते को जन्म दे दिया।

रिया बताती है, "मां पूरे दिन राहुल से फोन पर बात करती थी। जब वह घर आता, तो मां ही उसके साथ रहती थी। मैं तो बस उनके लिए चाय-पानी और बर्तन धोने तक सीमित रह गई थी।”

जब रिया के अरमानों को लगा करारा झटका

16 अप्रैल को जिस दिन राहुल की बारात रिया के दरवाजे पर आने वाली थी, उसी दिन वह अपनी सास सुनीता के साथ थाने में हाजिर हुआ और बोला—“अब हम पति-पत्नी हैं।”
सुनीता ने साफ कहा—“अब हमें सास-दामाद नहीं, पति-पत्नी कहिए। घर से भागने की वजह शक और तानों से बचना था।”

पिता की गुहार: “हमें पैसा और जेवर लौटा दो, मरना हो तो जाओ मर जाओ”

जितेन्द्र ने कहा, "वो चाहे अब लौटे या न लौटे, बस मेरी बेटी का भविष्य बचा लो। मेरी जिंदगी भर की कमाई लौटा दो ताकि बेटी की शादी किसी और से कर सकूं।”

राहुल के पिता भी हैरान: “सास ने किया मेरे बेटे का वश में”

राहुल के पिता ने आरोप लगाया कि सुनीता ने उनके बेटे पर वशीकरण किया। "वह हमारे घर भी आकर रही थी, ताबीज पहनाए और बेटे के कमरे में सोती थी," उन्होंने कहा।

गांव का इतिहास: पहले भी लड़की लेकर भाग चुका है राहुल

गांव वालों के मुताबिक, यह राहुल की पहली हरकत नहीं है। इससे पहले वह गांव की एक और लड़की को लेकर भाग चुका था, जिसका निपटारा पंचायत स्तर पर करवा लिया गया था।

पुलिस की स्थिति: कानूनी अपराध नहीं, लेकिन जेवर व रकम की जांच जारी

सीओ इगलास महेश ने बताया कि दोनों बालिग हैं इसलिए शादी पर कानून कोई आपत्ति नहीं उठाता। हालांकि जितेन्द्र द्वारा लगाए गए जेवर और रकम की चोरी के आरोप पर पुलिस जांच कर रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/now-its-my-turn-8-days-before-marriage-mother/article-19104

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.