128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी: LA 2028 में 12 जुलाई से 29 जुलाई तक होंगे T20 मैच, USA को सीधा प्रवेश

Sports

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। 128 साल बाद क्रिकेट एक बार फिर ओलिंपिक गेम्स में वापसी कर रहा है।

LA ओलिंपिक 2028 में पुरुष और महिला वर्ग के क्रिकेट मुकाबले 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और इसका आयोजन पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स में बने अस्थायी स्टेडियम में होगा, जो लॉस एंजिलिस से 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

USA को मिली मेजबानी का लाभ, क्वालिफिकेशन प्रोसेस अभी तय नहीं

अब तक टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन प्रोसेस की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मेजबान होने के नाते अमेरिका की टीम का खेलना तय है। बाकी 5 टीमों को क्वालिफाइंग मुकाबलों से गुजरना होगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, यानी कुल 180 खिलाड़ी भाग लेंगे।

मैच टाइमिंग और कार्यक्रम

भारतीय दर्शकों के अनुसार, एक दिन में दो मुकाबले (डबल हेडर) खेले जाएंगे। पहला मुकाबला रात 9:30 बजे, जबकि दूसरा अगली सुबह 7:00 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के दौरान 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा।
मेडल मुकाबले 20 और 29 जुलाई को निर्धारित हैं।

क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी

ओलिंपिक में क्रिकेट 1900 में पहली बार शामिल हुआ था, जिसमें केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। एकमात्र मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। इसके बाद से क्रिकेट ओलिंपिक से बाहर रहा और अब 128 साल बाद वापसी कर रहा है।

अन्य खेल आयोजनों में भी रहा क्रिकेट

क्रिकेट को अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार (1998, 2022) और एशियाई खेलों में तीन बार (2010, 2014, 2023) शामिल किया गया है। 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीते थे।

क्रिकेट के लिए बन रहा है स्पेशल स्टेडियम

LA ओलिंपिक में क्रिकेट के आयोजन के लिए पोंमोना फेयर ग्राउंड्स में विशेष अस्थायी स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और ओलिंपिक मापदंडों के अनुसार निर्माण किया जा रहा है। मेयर करेन बास ने कहा कि यह आयोजन शहर के हर क्षेत्र को वैश्विक मंच पर लाने का एक शानदार अवसर होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

128 साल बाद ओलिंपिक में क्रिकेट की वापसी: LA 2028 में 12 जुलाई से 29 जुलाई तक होंगे T20 मैच, USA को सीधा प्रवेश

Sports

LA ओलिंपिक 2028 में पुरुष और महिला वर्ग के क्रिकेट मुकाबले 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 तक आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे और इसका आयोजन पोंमोना शहर के फेयर ग्राउंड्स में बने अस्थायी स्टेडियम में होगा, जो लॉस एंजिलिस से 50 किलोमीटर दूर स्थित है।

USA को मिली मेजबानी का लाभ, क्वालिफिकेशन प्रोसेस अभी तय नहीं

अब तक टूर्नामेंट के क्वालिफिकेशन प्रोसेस की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मेजबान होने के नाते अमेरिका की टीम का खेलना तय है। बाकी 5 टीमों को क्वालिफाइंग मुकाबलों से गुजरना होगा। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी, यानी कुल 180 खिलाड़ी भाग लेंगे।

मैच टाइमिंग और कार्यक्रम

भारतीय दर्शकों के अनुसार, एक दिन में दो मुकाबले (डबल हेडर) खेले जाएंगे। पहला मुकाबला रात 9:30 बजे, जबकि दूसरा अगली सुबह 7:00 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट के दौरान 14 और 21 जुलाई को कोई मैच नहीं होगा।
मेडल मुकाबले 20 और 29 जुलाई को निर्धारित हैं।

क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी

ओलिंपिक में क्रिकेट 1900 में पहली बार शामिल हुआ था, जिसमें केवल ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस ने हिस्सा लिया था। एकमात्र मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने गोल्ड और फ्रांस ने सिल्वर जीता था। इसके बाद से क्रिकेट ओलिंपिक से बाहर रहा और अब 128 साल बाद वापसी कर रहा है।

अन्य खेल आयोजनों में भी रहा क्रिकेट

क्रिकेट को अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार (1998, 2022) और एशियाई खेलों में तीन बार (2010, 2014, 2023) शामिल किया गया है। 2023 के एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीते थे।

क्रिकेट के लिए बन रहा है स्पेशल स्टेडियम

LA ओलिंपिक में क्रिकेट के आयोजन के लिए पोंमोना फेयर ग्राउंड्स में विशेष अस्थायी स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं और ओलिंपिक मापदंडों के अनुसार निर्माण किया जा रहा है। मेयर करेन बास ने कहा कि यह आयोजन शहर के हर क्षेत्र को वैश्विक मंच पर लाने का एक शानदार अवसर होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/cricket-return-to-the-olympics-after-128-years-la-2028/article-27831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.