गांगुली बोले- भारत की हार से निराश हूं, 190 रन नहीं बना पाना टॉप ऑर्डर की नाकामी

Sports

पूर्व भारतीय कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने टीम इंडिया की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी को हार का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 193 रनों के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता था, लेकिन टीम 170 रन पर सिमट गई, जो बेहद निराशाजनक है।

गांगुली ने यह बयान मंगलवार को एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान दिया। उन्होंने कहा, "मैं निराश हूं। भारत जैसी टीम को 190 रन तो बनाने ही चाहिए थे। जब आप रवींद्र जडेजा को संघर्ष करते देखते हैं, तो लगता है कि बाकी बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।"

टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप

तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही।

  • यशस्वी जायसवाल खाता तक नहीं खोल पाए।

  • शुभमन गिल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • ऋषभ पंत भी सिर्फ 9 रन बना सके।

  • केएल राहुल ने जरूर 39 रनों की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

रवींद्र जडेजा ने नाबाद 61 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन वो टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

गांगुली ने जडेजा को बताया 'विशेष खिलाड़ी'

गांगुली ने जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें 'स्पेशल प्लेयर' कहा। उन्होंने कहा, "जडेजा भारत के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। उन्होंने करीब 80 टेस्ट और 200 से ज्यादा वनडे खेले हैं। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही शानदार हैं। उनकी बल्लेबाजी अनुभव के साथ और बेहतर होती जा रही है।"

भारत के पास था सीरीज में बढ़त लेने का मौका

गांगुली ने यह भी कहा कि भारत के पास सीरीज में 2-1 से आगे बढ़ने का सुनहरा मौका था। "इस ड्रेसिंग रूम के खिलाड़ी भी इससे ज्यादा निराश होंगे, क्योंकि यह जीत भारत के हाथ में थी।"

इस हार के साथ इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट 22 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है, और अब आखिरी दो टेस्ट निर्णायक होंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गांगुली बोले- भारत की हार से निराश हूं, 190 रन नहीं बना पाना टॉप ऑर्डर की नाकामी

Sports

गांगुली ने यह बयान मंगलवार को एक स्पोर्ट्स इवेंट के दौरान दिया। उन्होंने कहा, "मैं निराश हूं। भारत जैसी टीम को 190 रन तो बनाने ही चाहिए थे। जब आप रवींद्र जडेजा को संघर्ष करते देखते हैं, तो लगता है कि बाकी बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी।"

टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप

तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही।

  • यशस्वी जायसवाल खाता तक नहीं खोल पाए।

  • शुभमन गिल महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

  • ऋषभ पंत भी सिर्फ 9 रन बना सके।

  • केएल राहुल ने जरूर 39 रनों की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे।

रवींद्र जडेजा ने नाबाद 61 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन वो टीम को जीत तक नहीं ले जा सके।

गांगुली ने जडेजा को बताया 'विशेष खिलाड़ी'

गांगुली ने जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें 'स्पेशल प्लेयर' कहा। उन्होंने कहा, "जडेजा भारत के लिए लंबे समय से खेल रहे हैं। उन्होंने करीब 80 टेस्ट और 200 से ज्यादा वनडे खेले हैं। उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही शानदार हैं। उनकी बल्लेबाजी अनुभव के साथ और बेहतर होती जा रही है।"

भारत के पास था सीरीज में बढ़त लेने का मौका

गांगुली ने यह भी कहा कि भारत के पास सीरीज में 2-1 से आगे बढ़ने का सुनहरा मौका था। "इस ड्रेसिंग रूम के खिलाड़ी भी इससे ज्यादा निराश होंगे, क्योंकि यह जीत भारत के हाथ में थी।"

इस हार के साथ इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट 22 रनों से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है, और अब आखिरी दो टेस्ट निर्णायक होंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ganguly-said-i-am-disappointed-with-indias-defeat-not-being/article-27833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.