SA20 हाइलाइट्स: आखिरी ओवर में पलटा मैच, डरबन सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराया

स्पोर्ट्स डेस्क

On

टेबल टॉपर सनराइजर्स को 2 विकेट से झटका, सुपर जायंट्स की प्लेऑफ उम्मीदें कायम

साउथ अफ्रीका की SA20 लीग में रोमांच अपने चरम पर है। लीग के 21वें मुकाबले में डबरन सुपर जायंट्स ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर चल रही सनराइजर्स ईस्टर्न केप को आखिरी ओवर में 2 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ सनराइजर्स की विजयी लय टूटी, जबकि सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा है।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ईस्टर्न केप की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम के अनुभवी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और जॉनी बेयरस्टो पावरप्ले के भीतर ही पवेलियन लौट गए। डी कॉक 13 और बेयरस्टो 11 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बाद तीसरे नंबर पर आए मैथ्यू ब्रिजट्के भी पारी को संभालने में नाकाम रहे और 22 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए।

मध्यक्रम में विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 3 विकेट पर 64 रन था और 14वें ओवर तक टीम ने 87 रनपर अपने पांच विकेट गंवा दिए। ऐसे में एक बार फिर कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने जिम्मेदारी संभाली और पारी को स्थिरता दी।

स्टब्स ने लुईस ग्रेगरी के साथ मिलकर पारी को संभालते हुए अहम साझेदारी निभाई। दोनों के बीच 37 गेंदों में नाबाद 71 रन की साझेदारी हुई, जिसने सनराइजर्स को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स ने संयम और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए 30 गेंदों में 47 रन बनाए, जबकि ग्रेगरी ने 17 गेंदों पर 25 रन जोड़े। सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन बनाए।

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबरन सुपर जायंट्स की पारी भी उतार-चढ़ाव भरी रही। बीच के ओवरों में विकेट गिरने से दबाव बना, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने संयम नहीं खोया। मुकाबला आखिरी ओवर तक खिंच गया, जहां डरबन को जीत के लिए जरूरी रन चाहिए थे। अंतिम ओवर में दो विकेट गिरने के बावजूद सुपर जायंट्स ने लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच अपने नाम कर लिया।

इस जीत के साथ डबरन सुपर जायंट्स के अंक तालिका में महत्वपूर्ण अंक जुड़े हैं, जिससे उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं। वहीं, सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हार के बावजूद टेबल में शीर्ष स्थान बनाए रखने के लिए आगे के मुकाबलों में सतर्क रहना होगा।

-------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/india-created-many-records-by-defeating-new-zealand-with-kohlis/article-42836

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.