विवादों से उभरी विजेता: इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने गोल्ड मेडल जीतकर रिंग में दी दमदार वापसी

Sports

हरियाणा की इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने हैदराबाद में आयोजित एलीट वुमन इंटरनेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि हौसले अगर बुलंद हों, तो कोई भी तूफान राह नहीं रोक सकता। यह मुकाबला उनके लिए सिर्फ एक स्पोर्ट्स इवेंट नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और हिम्मत की लड़ाई थी।

स्वीटी ने यह मुकाबला तब जीता जब वह निजी जिंदगी में गंभीर विवादों से जूझ रही थीं। पति और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के साथ उनके रिश्ते में काफी समय से तनाव है। मामला पुलिस थाने और अदालत तक पहुंच चुका है, लेकिन स्वीटी ने रिंग में लौटकर अपने आलोचकों को जवाब मुक्कों से दिया।

इमोशनल पोस्ट में लिखा— यह मेडल हर उस लड़की के नाम जो घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ी हुई

गोल्ड मेडल जीतने के बाद स्वीटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,

“यह मेडल उन सभी बेटियों के नाम है, जो चुप नहीं रहीं, जिन्होंने डर को हराया, और जो अपने लिए आवाज उठाने का साहस रखती हैं।”

उनकी यह बात लाखों लड़कियों और महिलाओं को आत्मबल देने वाली बन गई है। यह सिर्फ एक खिलाड़ी की जीत नहीं, एक महिला की सामाजिक जीत भी है।

फाइनल में रेलवे की अलफिया पठान को दी 5-0 से शिकस्त

27 जून से 1 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित इस चैंपियनशिप में स्वीटी ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने फाइनल में रेलवे की अलफिया पठान को 5-0 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में ऑल इंडिया पुलिस टीम की बबीता को भी इसी स्कोर से मात दी।

अब वर्ल्ड, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स ट्रायल की तैयारी

गोल्ड जीतने के बाद अब स्वीटी की नजरें आने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल पर टिकी हैं। वे फिलहाल रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के साथ तैयारी कर रही हैं।

शादी, विवाद और राजनीतिक पृष्ठभूमि

स्वीटी और दीपक हुड्डा की शादी 2021 में हुई थी। दोनों भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। दीपक हुड्डा ने महम विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। स्वीटी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन पार्टी ने इंकार कर दिया।

इन सबके बीच दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ा और मामला महिला थाने और कोर्ट तक पहुंच गया। तलाक की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में स्वीटी का गोल्ड जीतना एक निजी संघर्ष की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

विवादों से उभरी विजेता: इंटरनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा ने गोल्ड मेडल जीतकर रिंग में दी दमदार वापसी

Sports

स्वीटी ने यह मुकाबला तब जीता जब वह निजी जिंदगी में गंभीर विवादों से जूझ रही थीं। पति और भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के साथ उनके रिश्ते में काफी समय से तनाव है। मामला पुलिस थाने और अदालत तक पहुंच चुका है, लेकिन स्वीटी ने रिंग में लौटकर अपने आलोचकों को जवाब मुक्कों से दिया।

इमोशनल पोस्ट में लिखा— यह मेडल हर उस लड़की के नाम जो घरेलू हिंसा के खिलाफ खड़ी हुई

गोल्ड मेडल जीतने के बाद स्वीटी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा,

“यह मेडल उन सभी बेटियों के नाम है, जो चुप नहीं रहीं, जिन्होंने डर को हराया, और जो अपने लिए आवाज उठाने का साहस रखती हैं।”

उनकी यह बात लाखों लड़कियों और महिलाओं को आत्मबल देने वाली बन गई है। यह सिर्फ एक खिलाड़ी की जीत नहीं, एक महिला की सामाजिक जीत भी है।

फाइनल में रेलवे की अलफिया पठान को दी 5-0 से शिकस्त

27 जून से 1 जुलाई तक हैदराबाद में आयोजित इस चैंपियनशिप में स्वीटी ने 75-80 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया। उन्होंने फाइनल में रेलवे की अलफिया पठान को 5-0 से हराया, जबकि सेमीफाइनल में ऑल इंडिया पुलिस टीम की बबीता को भी इसी स्कोर से मात दी।

अब वर्ल्ड, एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स ट्रायल की तैयारी

गोल्ड जीतने के बाद अब स्वीटी की नजरें आने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल पर टिकी हैं। वे फिलहाल रोहतक स्थित नेशनल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच शिलवा और दलबीर के साथ तैयारी कर रही हैं।

शादी, विवाद और राजनीतिक पृष्ठभूमि

स्वीटी और दीपक हुड्डा की शादी 2021 में हुई थी। दोनों भाजपा से भी जुड़े हुए हैं। दीपक हुड्डा ने महम विधानसभा सीट से पिछला चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। स्वीटी बरवाला सीट से टिकट मांग रही थीं, लेकिन पार्टी ने इंकार कर दिया।

इन सबके बीच दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ा और मामला महिला थाने और कोर्ट तक पहुंच गया। तलाक की प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में स्वीटी का गोल्ड जीतना एक निजी संघर्ष की जीत के रूप में देखा जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/international-boxer-sweety-bura-won-the-gold-medal-and-gave/article-26464

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.