चलती वीरभूमि एक्सप्रेस से गिरा सरपंच पति, एक पैर कटा

Mandsaur, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात वीरभूमि एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक का एक पैर कट गया।

घायल युवक की पहचान बोतलगंज निवासी और ग्राम सरपंच के पति शाहरुख (38) के रूप में हुई है।

ट्रेन से गिरते ही हुआ गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहरुख वीरभूमि एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन के पास चलते समय ट्रेन से संभवत: पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और कट गया।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल शाहरुख को मंदसौर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने जानकारी दी कि घायल व्यक्ति शाहरुख पिता साबिर हैं, जो ग्राम बोतलगंज के सरपंच के पति हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे की वजह अस्पष्ट

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शाहरुख चलती ट्रेन से गलती से गिरे, या कोई और कारण इसके पीछे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चलती वीरभूमि एक्सप्रेस से गिरा सरपंच पति, एक पैर कटा

Mandsaur, MP

घायल युवक की पहचान बोतलगंज निवासी और ग्राम सरपंच के पति शाहरुख (38) के रूप में हुई है।

ट्रेन से गिरते ही हुआ गंभीर घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाहरुख वीरभूमि एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। पिपलिया मंडी रेलवे स्टेशन के पास चलते समय ट्रेन से संभवत: पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने की वजह से वह नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया और कट गया।

मौके पर पहुंची एंबुलेंस, अस्पताल में भर्ती

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल शाहरुख को मंदसौर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पिपलिया मंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव ने जानकारी दी कि घायल व्यक्ति शाहरुख पिता साबिर हैं, जो ग्राम बोतलगंज के सरपंच के पति हैं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हादसे की वजह अस्पष्ट

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शाहरुख चलती ट्रेन से गलती से गिरे, या कोई और कारण इसके पीछे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sarpanch-husband-fell-from-the-moving-virbhoomi-express/article-26501

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.