ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास, बोले- यह कठिन पल है; देश के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

Sports

दो बार ओलंपिक पदक विजेता और अर्जुन अवार्डी हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने 22 जून को अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी।

उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। ललित ने लिखा,

"यह एक कठिन फैसला है, लेकिन हर खिलाड़ी को कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता है। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव रहा है। मैं सभी प्रशंसकों और समर्थकों का दिल से धन्यवाद देता हूं।"Untitled design

टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में दिलाया ब्रॉन्ज, बना वाराणसी का गौरव

वाराणसी के रहने वाले ललित उपाध्याय भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख फॉरवर्ड खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 2021 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और यूपी सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार भी मिला।

घरेलू और लीग मैचों में खेलना जारी रखेंगे

ललित ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लिया है, लेकिन वह घरेलू टूर्नामेंट और लीग मैचों में सक्रिय रहेंगे। वर्तमान में वह बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग का हिस्सा हैं।

संघर्षों से भरा सफर, गांव से ओलंपिक पोडियम तक का सफर

ललित का सफर एक छोटे से गांव भगतपुर (वाराणसी) से शुरू हुआ। शुरुआती कोच परमानंद मिश्र ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और निखारा। उन्होंने 8 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया और 210 से अधिक इंटरनेशनल मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया।

2008 में हुए स्टिंग ऑपरेशन कांड से ललित बुरी तरह प्रभावित हुए। एक चैनल द्वारा उन्हें बिना किसी गलती के घोटाले में घसीट लिया गया था। इस घटना ने उनके करियर को संकट में डाल दिया था, लेकिन उन्होंने फिर से वापसी की और दुनिया को अपनी प्रतिभा से परिचित कराया।

DSP बनने से लेकर फ्री हॉकी ट्रेनिंग तक

ललित वर्तमान में यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी हैं। उन्हें पहले OSD का पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने पुलिस यूनिफॉर्म और प्रमोशन की कमी के चलते DSP पद को प्राथमिकता दी।

वह अपने होम टाउन में बच्चों को फ्री हॉकी ट्रेनिंग भी देते हैं, ताकि भविष्य में और खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें।

परिवार और निजी जीवन

ललित के पिता सतीश उपाध्याय, मां रीता उपाध्याय हैं। उनके भाई अमित प्रयागराज में AAO हैं और बहन अभी पढ़ाई कर रही है। 2023 में ललित ने दीक्षा तिवारी से शादी की, जो रेलवे में अधिकारी हैं।

"गांव से ओलंपिक तक" – खुद बोले ललित

"मेरी यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई, जहां संसाधन सीमित लेकिन सपने असीम थे। एक समय हॉकी छोड़ने का मन था, लेकिन ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने का सपना मुझे आगे ले गया। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने अपने शहर और देश का नाम रोशन किया।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से लिया संन्यास, बोले- यह कठिन पल है; देश के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान

Sports

उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। ललित ने लिखा,

"यह एक कठिन फैसला है, लेकिन हर खिलाड़ी को कभी न कभी इसका सामना करना पड़ता है। देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा गौरव रहा है। मैं सभी प्रशंसकों और समर्थकों का दिल से धन्यवाद देता हूं।"Untitled design

टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में दिलाया ब्रॉन्ज, बना वाराणसी का गौरव

वाराणसी के रहने वाले ललित उपाध्याय भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख फॉरवर्ड खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 और पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए 2021 में उन्हें अर्जुन अवार्ड और यूपी सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए नकद पुरस्कार भी मिला।

घरेलू और लीग मैचों में खेलना जारी रखेंगे

ललित ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास लिया है, लेकिन वह घरेलू टूर्नामेंट और लीग मैचों में सक्रिय रहेंगे। वर्तमान में वह बेल्जियम में चल रही प्रो हॉकी लीग का हिस्सा हैं।

संघर्षों से भरा सफर, गांव से ओलंपिक पोडियम तक का सफर

ललित का सफर एक छोटे से गांव भगतपुर (वाराणसी) से शुरू हुआ। शुरुआती कोच परमानंद मिश्र ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और निखारा। उन्होंने 8 साल की उम्र में हॉकी खेलना शुरू किया और 210 से अधिक इंटरनेशनल मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया।

2008 में हुए स्टिंग ऑपरेशन कांड से ललित बुरी तरह प्रभावित हुए। एक चैनल द्वारा उन्हें बिना किसी गलती के घोटाले में घसीट लिया गया था। इस घटना ने उनके करियर को संकट में डाल दिया था, लेकिन उन्होंने फिर से वापसी की और दुनिया को अपनी प्रतिभा से परिचित कराया।

DSP बनने से लेकर फ्री हॉकी ट्रेनिंग तक

ललित वर्तमान में यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी हैं। उन्हें पहले OSD का पद ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने पुलिस यूनिफॉर्म और प्रमोशन की कमी के चलते DSP पद को प्राथमिकता दी।

वह अपने होम टाउन में बच्चों को फ्री हॉकी ट्रेनिंग भी देते हैं, ताकि भविष्य में और खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर सकें।

परिवार और निजी जीवन

ललित के पिता सतीश उपाध्याय, मां रीता उपाध्याय हैं। उनके भाई अमित प्रयागराज में AAO हैं और बहन अभी पढ़ाई कर रही है। 2023 में ललित ने दीक्षा तिवारी से शादी की, जो रेलवे में अधिकारी हैं।

"गांव से ओलंपिक तक" – खुद बोले ललित

"मेरी यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई, जहां संसाधन सीमित लेकिन सपने असीम थे। एक समय हॉकी छोड़ने का मन था, लेकिन ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने का सपना मुझे आगे ले गया। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैंने अपने शहर और देश का नाम रोशन किया।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/lalit-upadhyay-retired-from-international-hockey-and-said-this-is/article-25245

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.