मध्य प्रदेश की बेटी जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य को ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की महिला 57 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में रजत पदक मिलने पर आज भोपाल स्थित ग्राम्या कार्यालय में यामिनी मौर्य का सम्मान किया गया, इस दौरान ग्राम्या के अध्यक्ष और सीएमडी डॉ. पंकज शुक्ला ने यामिनी मौर्य का पुष्प से स्वागत करते हुए उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी इस दौरान सागर की रहने वाली यामिनी ने अपने संघर्ष की कहानी बताते हुए कहा कि माता पिता का अगर सहयोग मिले तो बेटियाँ बुलंदियों पर पहुँच सकती हैं,
यामिनी मौर्य, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में रजत पदक विजेता
कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शुक्ला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। यामिनी मौर्य की उपलब्धि मध्य प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियां आज खेल के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रही हैं। यामिनी की सफलता इस बात का उदाहरण है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाई जा सकती है।