पाकिस्तान जूनियर टीम भारत में खेलेगी हॉकी वर्ल्ड कप, हॉकी इंडिया ने दी पुष्टि

Sports

पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम इस साल भारत में होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने अपनी टीम भेजने पर सहमति दे दी है।

 यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरई में खेला जाएगा।

एशिया कप से हटे थे, लेकिन वर्ल्ड कप में आएंगे

हाल ही में पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बिहार के राजगीर में चल रहे सीनियर एशिया कप में भाग लेने से इनकार कर दिया था। तब से जूनियर वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी को लेकर संशय था। लेकिन अब पुष्टि हो गई है कि टीम भारत आएगी।

भारत और पाकिस्तान को पूल बी में रखा गया है, जहां उनके मुकाबले चिली और स्विट्जरलैंड से भी होंगे।

महासचिव बोले- पाकिस्तान ने हामी भरी

हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा—

“पाकिस्तान ने सहमति दे दी है कि उनकी जूनियर टीम भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेगी। टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।”

असलम शेरखान ने जताई नाराजगी

पूर्व भारतीय हॉकी स्टार असलम शेरखान ने कहा कि पाकिस्तान को सीनियर एशिया कप भी खेलना चाहिए था।

“भारत में डरने की कोई बात नहीं है। यहां सुरक्षा की चूक की गुंजाइश नहीं होती। उन्हें खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए था।”

भारत-पाकिस्तान हॉकी का हाल

  • साल 2023 में जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था और चौथी बार खिताब जीता था।

  • दोनों देशों के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती, लेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में आमना-सामना होता रहता है।

नई स्पोर्ट्स पॉलिसी का असर

भारत सरकार ने हाल ही में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि भारतीय खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स में भाग लेंगे जिनमें पाकिस्तान की टीमें भी मौजूद होंगी। लेकिन भारत किसी भी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Aug 2025 By दैनिक जागरण

पाकिस्तान जूनियर टीम भारत में खेलेगी हॉकी वर्ल्ड कप, हॉकी इंडिया ने दी पुष्टि

Sports

 यह टूर्नामेंट 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरई में खेला जाएगा।

एशिया कप से हटे थे, लेकिन वर्ल्ड कप में आएंगे

हाल ही में पाकिस्तान ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर बिहार के राजगीर में चल रहे सीनियर एशिया कप में भाग लेने से इनकार कर दिया था। तब से जूनियर वर्ल्ड कप में उनकी मौजूदगी को लेकर संशय था। लेकिन अब पुष्टि हो गई है कि टीम भारत आएगी।

भारत और पाकिस्तान को पूल बी में रखा गया है, जहां उनके मुकाबले चिली और स्विट्जरलैंड से भी होंगे।

महासचिव बोले- पाकिस्तान ने हामी भरी

हॉकी इंडिया महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा—

“पाकिस्तान ने सहमति दे दी है कि उनकी जूनियर टीम भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेगी। टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।”

असलम शेरखान ने जताई नाराजगी

पूर्व भारतीय हॉकी स्टार असलम शेरखान ने कहा कि पाकिस्तान को सीनियर एशिया कप भी खेलना चाहिए था।

“भारत में डरने की कोई बात नहीं है। यहां सुरक्षा की चूक की गुंजाइश नहीं होती। उन्हें खेल से पीछे नहीं हटना चाहिए था।”

भारत-पाकिस्तान हॉकी का हाल

  • साल 2023 में जूनियर एशिया कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया था और चौथी बार खिताब जीता था।

  • दोनों देशों के बीच अब द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती, लेकिन मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में आमना-सामना होता रहता है।

नई स्पोर्ट्स पॉलिसी का असर

भारत सरकार ने हाल ही में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि भारतीय खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स में भाग लेंगे जिनमें पाकिस्तान की टीमें भी मौजूद होंगी। लेकिन भारत किसी भी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pakistan-junior-team-will-play-hockey-world-cup-hockey-india/article-32025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.