रोहित शर्मा ने Rent पर दिया मुंबई वाला अपार्टमेंट, जानें हर महीने कितना मिलेगा किराया

Sports Desk

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित द्वारा किराये पर दिया गया ये अपार्टमेंट लोढ़ा मार्क्विस- द पार्क में स्थित है, जिसे मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा ग्रुप) ने डेवलप किया है। ये 7 एकड़ में फैला एक रेडी-टू-मूव हाउसिंग प्रोजेक्ट है।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लोअर परेल में अपनी प्रॉपर्टी 2.60 लाख रुपये के मंथली रेंट पर दे दी है। ये जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है, जिसे स्क्वायर यार्ड्स ने रीव्यू किया है। ये ट्रांजैक्शन जनवरी 2025 में रजिस्टर किया गया था। बताते चलें कि मुंबई का लोअर परेल शहर के प्रमुख हाउसिंग और कमर्शियल सेंटर में से एक है, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और नरीमन पॉइंट जैसे बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से शानदार कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम लिविंग स्पेस प्रदान करता है।

लोढ़ा ग्रुप ने डेवलप किया है प्रोजेक्ट

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित द्वारा किराये पर दिया गया ये अपार्टमेंट लोढ़ा मार्क्विस- द पार्क में स्थित है, जिसे मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा ग्रुप) ने डेवलप किया है। ये 7 एकड़ में फैला एक रेडी-टू-मूव हाउसिंग प्रोजेक्ट है। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, इस लीज ट्रांजैक्शन के लिए 16,300 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है।

रोहित ने पिता के साथ मिलकर खरीदे थे दो अपार्टमेंट

आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मालूम चलता है कि इस अपार्टमेंट को रोहित शर्मा और उनके पिता गुरुनाथ शर्मा ने मार्च 2013 में 5.46 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसे 2.6 लाख रुपये में किराये पर दिया गया है, जो 6% रेंटल यील्ड दर्शाता है। बताते चलें कि रोहित शर्मा और उनके पिता ने साल 2013 में इस प्रोजेक्ट में 2 अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनमें से एक की कीमत 5.46 करोड़ रुपये थी और दूसरे की कीमत 5.70 करोड़ रुपये थी। रोहित ने 5.70 करोड़ रुपये में खरीदे गए अपार्टमेंट को अक्टूबर 2024 में रेंट पर दिया था, जिससे उन्हें 2.65 लाख रुपये का मंथली रेंट मिल रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई में हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा फिलहाल अपनी पूरी टीम के साथ दुबई में हैं, जहां टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हरा चुकी है। बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराने के बाद रोहित की टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम को लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला ये आखिरी लीग मैच रविवार, 2 मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रोहित शर्मा ने Rent पर दिया मुंबई वाला अपार्टमेंट, जानें हर महीने कितना मिलेगा किराया

Sports Desk

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के लोअर परेल में अपनी प्रॉपर्टी 2.60 लाख रुपये के मंथली रेंट पर दे दी है। ये जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मिली है, जिसे स्क्वायर यार्ड्स ने रीव्यू किया है। ये ट्रांजैक्शन जनवरी 2025 में रजिस्टर किया गया था। बताते चलें कि मुंबई का लोअर परेल शहर के प्रमुख हाउसिंग और कमर्शियल सेंटर में से एक है, जो बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और नरीमन पॉइंट जैसे बिजनेस डिस्ट्रिक्ट से शानदार कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम लिविंग स्पेस प्रदान करता है।

लोढ़ा ग्रुप ने डेवलप किया है प्रोजेक्ट

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित द्वारा किराये पर दिया गया ये अपार्टमेंट लोढ़ा मार्क्विस- द पार्क में स्थित है, जिसे मैक्रोटेक डेवलपर्स लिमिटेड (लोढ़ा ग्रुप) ने डेवलप किया है। ये 7 एकड़ में फैला एक रेडी-टू-मूव हाउसिंग प्रोजेक्ट है। स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, इस लीज ट्रांजैक्शन के लिए 16,300 रुपये की स्टांप ड्यूटी और 1000 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज लगा है।

रोहित ने पिता के साथ मिलकर खरीदे थे दो अपार्टमेंट

आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स से मालूम चलता है कि इस अपार्टमेंट को रोहित शर्मा और उनके पिता गुरुनाथ शर्मा ने मार्च 2013 में 5.46 करोड़ रुपये में खरीदा था और इसे 2.6 लाख रुपये में किराये पर दिया गया है, जो 6% रेंटल यील्ड दर्शाता है। बताते चलें कि रोहित शर्मा और उनके पिता ने साल 2013 में इस प्रोजेक्ट में 2 अपार्टमेंट खरीदे थे, जिनमें से एक की कीमत 5.46 करोड़ रुपये थी और दूसरे की कीमत 5.70 करोड़ रुपये थी। रोहित ने 5.70 करोड़ रुपये में खरीदे गए अपार्टमेंट को अक्टूबर 2024 में रेंट पर दिया था, जिससे उन्हें 2.65 लाख रुपये का मंथली रेंट मिल रहा है।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई में हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा फिलहाल अपनी पूरी टीम के साथ दुबई में हैं, जहां टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी के मैच खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में पहले बांग्लादेश और फिर पाकिस्तान को हरा चुकी है। बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराने के बाद रोहित की टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम को लीग राउंड के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाने वाला ये आखिरी लीग मैच रविवार, 2 मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/rohit-sharma-gives-mumbais-apartment-on-rent-how-much-will/article-11926

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.