बम की अफवाह से मचा हड़कंप: दिल्ली से झांसी तक दौड़ती रही ट्रेन, स्टेशन पर 1700 यात्रियों को उतारकर हुई चेकिंग

Raipur, CG

शुक्रवार रात वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिल्ली से दुर्ग जा रही छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) में बम होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

इस सूचना के बाद ट्रेन को खाली करवाकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की निगरानी में जांच की गई, हालांकि बाद में यह सूचना झूठी निकली और किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 400 किलोमीटर तक जान जोखिम में

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 5:55 बजे रवाना हुई यह ट्रेन जैसे ही चली, दस मिनट बाद रेलवे की हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने बम की सूचना दी। इसके बावजूद ट्रेन फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, ग्वालियर जैसे बड़े स्टेशनों से होती हुई 400 किलोमीटर दूर झांसी तक बगैर जांच के दौड़ती रही।

झांसी में ट्रेन रात 11:31 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, जहां पहले से तैनात पुलिस, RPF, GRP, सिटी मजिस्ट्रेट और बम निरोधक दस्तों ने तुरंत 22 कोच की ट्रेन खाली कराई और यात्रियों के सामान की भी गहन जांच की।

   बम की सूचना निकली अफवाह, कॉलर की तलाश जारी

लगभग 50 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद ट्रेन से कोई विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रात 12:24 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई हैं जिसने झूठी सूचना देकर हजारों यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी।

 1700 से अधिक यात्रियों की जान खतरे में

ट्रेन में कुल 22 कोच थे जिनमें थर्ड AC, स्लीपर, जनरल, दिव्यांगजन और प्रथम श्रेणी सहित लगभग 1700 यात्री सफर कर रहे थे। यदि सूचना सही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 सवालों के घेरे में रेलवे की कार्यप्रणाली

सूचना दिल्ली में मिल चुकी थी, लेकिन ट्रेन को रोकने का निर्णय 400 किमी बाद झांसी पर ही क्यों लिया गया, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि इस पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बम की अफवाह से मचा हड़कंप: दिल्ली से झांसी तक दौड़ती रही ट्रेन, स्टेशन पर 1700 यात्रियों को उतारकर हुई चेकिंग

Raipur, CG

इस सूचना के बाद ट्रेन को खाली करवाकर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की निगरानी में जांच की गई, हालांकि बाद में यह सूचना झूठी निकली और किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

 400 किलोमीटर तक जान जोखिम में

हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से शाम 5:55 बजे रवाना हुई यह ट्रेन जैसे ही चली, दस मिनट बाद रेलवे की हेल्पलाइन पर एक व्यक्ति ने बम की सूचना दी। इसके बावजूद ट्रेन फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, ग्वालियर जैसे बड़े स्टेशनों से होती हुई 400 किलोमीटर दूर झांसी तक बगैर जांच के दौड़ती रही।

झांसी में ट्रेन रात 11:31 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची, जहां पहले से तैनात पुलिस, RPF, GRP, सिटी मजिस्ट्रेट और बम निरोधक दस्तों ने तुरंत 22 कोच की ट्रेन खाली कराई और यात्रियों के सामान की भी गहन जांच की।

   बम की सूचना निकली अफवाह, कॉलर की तलाश जारी

लगभग 50 मिनट तक चले ऑपरेशन के बाद ट्रेन से कोई विस्फोटक नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को रात 12:24 बजे आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई हैं जिसने झूठी सूचना देकर हजारों यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी।

 1700 से अधिक यात्रियों की जान खतरे में

ट्रेन में कुल 22 कोच थे जिनमें थर्ड AC, स्लीपर, जनरल, दिव्यांगजन और प्रथम श्रेणी सहित लगभग 1700 यात्री सफर कर रहे थे। यदि सूचना सही होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 सवालों के घेरे में रेलवे की कार्यप्रणाली

सूचना दिल्ली में मिल चुकी थी, लेकिन ट्रेन को रोकने का निर्णय 400 किमी बाद झांसी पर ही क्यों लिया गया, इस पर अब सवाल उठने लगे हैं। हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि इस पर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-rumor-of-the-bomb-caused-a-stir-at-the/article-26572

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.